Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताजा गबर गनेश चतुर्थी के दिन 14/09/2026/ सोमार को। बडवानीं जिलें मे ग्रम रलावतीं मे.... 🌧️ ताजा गबर गनेश चतुर्थी के दिन 14/09/2026/ सोमार को। बडवानीं जिलें मे ग्रम रलावतीं मे 3:21 / मोसम बदलाव अचांनंक 3:30/ को चल रही है भारी 😱बारिश 🌧️wat new..
MP विक्रम जाधव MP
ताजा गबर गनेश चतुर्थी के दिन 14/09/2026/ सोमार को। बडवानीं जिलें मे ग्रम रलावतीं मे.... 🌧️ ताजा गबर गनेश चतुर्थी के दिन 14/09/2026/ सोमार को। बडवानीं जिलें मे ग्रम रलावतीं मे 3:21 / मोसम बदलाव अचांनंक 3:30/ को चल रही है भारी 😱बारिश 🌧️wat new..
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद राजपुर। हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस निकाला गया। आयोजन के 17वें वर्ष में नगर के विभिन्न मंडलों ने गणेश प्रतिमाओं, आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता की। नरसिंह अवतार की झांकी, रांगोली और राजस्थान के लोक नृत्य विशेष आकर्षण रहे। शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। पूरे मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा का लाइव प्रसारण भी किया गया। बस स्टैंड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने जुलूस का सीधा प्रसारण देखा, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे लोगों ने भी शोभायात्रा का आनंद लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।1
- अयोध्या मंदिर,12 ज्योतिर्लिंग गणेश सहित मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की भक्तों ने की खरीदी,सुबह से रही बाजारों में रौनक, नगर में गणेश उत्सव की शुरूवात हो चुकी है नगर एवं आसपास के ग्रामों से श्रद्धालु सुबह से प्रतिमाएं खरीदी करने पहुंचे परिवार सहित क्षेत्र की कुशल कामनाओं के साथ भक्ति भाव एवं धूमधाम से पर्व मनाया जाएगा।गणेश प्रतिमा लेने आए ओसवाड़ा निवासी नितिन निझरे द्वारा बताया गया कि हर घर, हर गली और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में गजानन विराजमान हो चुके हैं,1
- धरमपुरी नर्मदा तट पर सौंदर्यीकरण की कुर्सियां तोड़ने का मामला, CCTV फुटेज हुआ वायरल जागरूक रहवासियों ने इन पर कारवाही की मांग धरमपुरी जगन्नाथ यादव धरमपुरी। नर्मदा नदी तट पर सौंदर्यीकरण के तहत लगाई गई कुर्सियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधा और नगर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से लगाई गई इन कुर्सियों को नुकसान पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। नर्मदा नदी तट जैसे सार्वजनिक एवं महत्वपूर्ण स्थल पर इस तरह की हरकत से सौंदर्यीकरण कार्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि CCTV फुटेज सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? क्या जिम्मेदार विभाग पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर प्रकरण दर्ज होगा? अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है । हुई इस घटना पर क्या कार्रवाई सामने आती है। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। बाइट - राहुल कुशराम धरमपुरी2
- सनावद पुलिस द्वारा एक बार फिर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का किया पर्दाफाश सनावद पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का किया पर्दाफाश _*02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 1.5 लाख रुपये मूल्य की 03 मोटरसाइकिलें बरामद*_ • *आरोपियों ने खरगोन व खंडवा जिले में की थी मोटर साइकिलें चोरी* पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना सनावद की पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 02 शातिर आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 03 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 1.5 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है । दिनांक 12.09.2026 को थाना सनावद पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति चोरी की मोटर साइकल लिए धनगाँव से सनावद तरफ आने वाले है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं प्राप्त सूचना से टीम को अवगत करवा कर तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा ढकलगाँव फाटे पर नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार 02 व्यक्ति बिना नंबर की मोटर साइकल से आते दिखाई दिए जिन्हे तत्काल पुलिस टीम ने रोका व चालक से मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा । चालक द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तथा पुलिस टीम को कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दिया गया । पुलिस टीम को संदेह होने पर मोटरसाइकिल चालक से पूछताछ की गई, पूछताछ में उसने अपना नाम अजय निवासी विहारीपुरा एवं दूसरे ने अपना नाम धर्मेन्द्र निवासी हरबसपुरा का होना बताया । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं पुलिस रिकॉर्ड की जांच करने पर उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 07.09.2026 को सनावद के साप्ताहिक बाजार में सरकारी अस्पताल सनावद के पास से चोरी की होना पाया गया । उक्त मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सनावद में अपराध क्रमांक 399/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध होना ज्ञात हुआ । पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर व संदेही अजय एवं धर्मेन्द्र से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त मोटर साइकल को सरकारी अस्पताल से चोरी करने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम के द्वारा अजय एवं धर्मेन्द्र से अन्य मोटर साइकिलों के बारे में पूछने पर उन्होंने अपने पास चोरी की गई और 02 अन्य मोटर साइकल होने की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही कर दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर साइकल 01 हीरो एच.एफ. डिलक्स चैचिस नम्बर MBLHAR052J9J15678 इंजन नम्बर HA11EPJ9J15702 एवं 01 सीबी साईन मोटर सायकल बिना नम्बर ब्ल्यू कलर की जिसका चैचिस नम्बर ME4JC737HJ7028554 इंजन नम्बर JC73E72050993 को भी नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है । इस प्रकार पुलिस टीम थाना सनावाद के द्वारा आरोपी अजय एवं धर्मेन्द्र के कब्जे से चोरी की गई कुल 1.5 लाख रुपये मूल्य की 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है । _*तरीका ए वारदात*_ विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों अथवा एकांत में खड़े ऐसे दोपहिया वाहनों की तलाश करते थे, जिनके लॉक पुराने अथवा खराब हों या जिनमें चाबी लगी हुई हो । ऐसे वाहनों को चिन्हित करने के बाद आरोपी मास्टर चाबी की मदद से मोटर साइकिल का लॉक खोलकर उसे चोरी कर मौके से फरार हो जाते थे । *पुलिस की नागरिकों से अपील* पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी मोटर साइकिल के लॉक को हमेशा दुरुस्त रखें तथा वाहन खड़ा करते समय चाबी निकालना सुनिश्चित करें । साथ ही, बिना वैध दस्तावेजों के किसी भी मोटर साइकिल की खरीद-बिक्री अथवा लेन-देन न करें, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सके । *गिरफ्तार आरोपीयो के नाम* 1. अजय पिता शिवकरण गोलकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिहारीपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा 2. धर्मेन्द्र पिता कोमल डांगरे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हरबसपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा *गिरफ्तारशुदा आरोपी का आपराधिक रिकार्ड* 1. अजय पिता शिवकरण गोलकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिहारीपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 नर्मदानगर /खण्डवा 246/2026 303(2) बीएनएस 2 सनावद /खऱगोन 399/2022 303(2) बीएनएस *2. धर्मेन्द्र पिता कोमल डांगरे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम हरबसपुरा थाना धनगांव जिला खण्डवा* क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 धनगांव/खण्डवा 281/2023 379 भादवि 2 नर्मदानगर /खण्डवा 246/2026 303(2) बीएनएस 3 सनावद /खऱगोन 399/2022 303(2) बीएनएस *जप्तशुदा वाहनों की सूची* क्रमांक मोटर साइकल कंपनी रजिस्ट्रेशन न. चैसिस नम्बर इंजन न. 1 हीरो स्पलेण्डर प्रो MP10MG7119 MBLHA10ABBHL05452 HA10EGBHL12431 2 हीरो एच.एफ. डिलक्स MP10N0268 MBLHAR052J9J15678 HA11EPJ9J15702 3 सीबी साईन ब्ल्यू कलर MP10MY-9695 ME4JC737HJ7028554 JC73E72050993 *पुलिस टीम* उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि. सुरेन्द्र पवांर, प्रआर. 420 महिपाल, प्रआर. 940 रविन्द्र चौहान, प्रआर. 559 विनोद गोड, प्रआर. 746 राजेश जायसवाल, आर. 429 सरदार निगम, आर. 317 अरुण मीणा, आर. 103 कृष्णा बिर्ला, आर. 850 राजीव गुर्जर, आर. 945 धर्मेद्र सिंह , आर. 87 योगेश शर्मा एवं थाना सनावद के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा4
- आज घरो घर सहित पंडालो मे विराजेंगे विघ्नहर्ता श्री गणेश, दस दिवसीय गणेश उत्सव की धूम शुरू..1
- रायकुंडा में बाढ़ से ग्रामीण परेशान, पुलिया के नवीनीकरण की मांग मानपुर। मध्यप्रदेश के महू तहसील अंतर्गत मानपुर क्षेत्र के ग्राम रायकुंडा में बाढ़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती समस्या के चलते ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। बाढ़ के दौरान पुलिया पर पानी बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिया की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना या नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि रायकुंडा की पुलिया का जल्द से जल्द नवीनीकरण एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट — विजय डावर रायकुंडा में बाढ़ से ग्रामीण परेशान, पुलिया के नवीनीकरण की मांग मानपुर। मध्यप्रदेश के महू तहसील अंतर्गत मानपुर क्षेत्र के ग्राम रायकुंडा में बाढ़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती समस्या के चलते ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। बाढ़ के दौरान पुलिया पर पानी बढ़ने से आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिया की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना या नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि रायकुंडा की पुलिया का जल्द से जल्द नवीनीकरण एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट — विजय डावर1
- आदिवासी गांव लिमड़ी खोदरा आज भी विकास की राह देख रहा है। मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र की कालिकिराय पंचायत के मजरा लिमड़ी खोदरा के ग्रामीण आज भी गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय गांव में आते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। गांव में आज भी स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर कालिकिराय गांव जाना पड़ता है। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। सरकार आदिवासी समाज के विकास और उत्थान की बातें तो करती है, लेकिन जब जमीनी हकीकत देखी जाती है, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। आज भी प्रदेश के अनेक आदिवासी गांव सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल है कि आखिर आदिवासी गांवों का विकास कब होगा? लिमड़ी खोदरा के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गांव में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बच्चों की शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए। आदिवासी गांव लिमड़ी खोदरा आज भी विकास की राह देख रहा है। मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र की कालिकिराय पंचायत के मजरा लिमड़ी खोदरा के ग्रामीण आज भी गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के समय गांव में आते हैं, बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते। गांव में आज भी स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर कालिकिराय गांव जाना पड़ता है। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। सरकार आदिवासी समाज के विकास और उत्थान की बातें तो करती है, लेकिन जब जमीनी हकीकत देखी जाती है, तो तस्वीर कुछ और ही नजर आती है। आज भी प्रदेश के अनेक आदिवासी गांव सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल है कि आखिर आदिवासी गांवों का विकास कब होगा? लिमड़ी खोदरा के ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गांव में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बच्चों की शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जाए।1
- बुरहानपुर पहुंची DIG सीमाला प्रसाद गणेश उत्सव को लेकर किया निरीक्षक1
- बुरहानपुरउप नगर लालबाग के सागर टावर पर विराजे लालबाग के राजा बुरहानपुर महाराष्ट्र सीमावर्ती बुरहानपुर जिले में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है शहर केउप नगर लालबाग सागर टावर पर लाल बाग के राजा विराजे हैं जिनके प्रथम मुख्य दर्शन मैं हजारों बप्पा के भक्त शामिल हुए1