Shuru
Apke Nagar Ki App…
खंडार पास में विभाग भावपुर
दुश्मन चलेगा मगर धोखेबाज नहीं
खंडार पास में विभाग भावपुर
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे पर एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान वाहनों में शामिल एक वाहन में बाराती सवार थे। बहतेड़ मोरेल नदी के पास सड़क हादसे में तीन बाराती घायल हो गए। वहीं घायलों को मलारना डूंगर CHC में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल में हंसराज (65), छोटूलाल (70) पचीप्ल्या गांव के निवासी हैं । जबकि लक्षमण (72) सूरवाल गांव का रहने वाला है। गनीमत रही कि दूल्हा-दुल्हन दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार नहीं थे। इस दौरान सूचना पर एएसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया।1
- खंडार पास में विभाग भावपुर1
- मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के बेहतेड और मोरल नदी के बीच में एक भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें बोलेरो और i20 गाड़ी मे आमने-सामने भिड़ंत कोई जनहानि नहीं हुई i20 गाड़ी गंगापुर की तरफ से आ रही थी और सवाई माधोपुर की ओर जा रही थी तभी सवाई माधोपुर मलारना डूंगर की तरफ से गंगापुर की तरफ जा रही बोलोरो गाड़ी आमने-सामने भीड़ गई जिससे दोनों गाड़ियों में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ वही बोलोरो गाड़ी के एक साइड के दोनों टायर खत्म हो गए और रोड में घास हटती हुई निकल गई दूसरी तरफ i20 गाड़ी में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ आगे से गाड़ी पूरी खत्म हो चुकी है जानकारी मिलते ही मलारना डूंगर पुलिस मय जाप्ता के मौके पर पहुंची लेकिन जब तक सभी लोग जा चुके थे मौके पर कोई नहीं मिला जिससे यह पता नहीं लग सका की गाड़ी चालक और गाड़ी कहां की थी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों साधनो को रोड से दूर खड़ा करवाया जानकारी के अनुसार i20 गाड़ी सवाई माधोपुर के पास पचिपील्या गांव की बताई जा रही है जो शादी में से आ रहे थे खबर लिखे जाने तक वहान और वहान मालिकों का कोई पता नहीं चल पाया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है3
- सवाई माधोपुर: सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी जिला पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में अवैध बजरी परिवहन पर सतत् प्रभावी कार्यवाही की गई। जिसमें सुनील कुमार गुप्ता पु० नि० थानाधिकारी थाना मानटाउन के नेतृत्व में दिनांक 26.04.2020 को पुलिस टीम द्वारा ज्योति नर्सिंग होम के पास अवैध बजरी से भरे एक ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। जिसमें चालक मुकेश मीना पुत्र मदनलाल मीना जाति मीना उम्र 35 वर्ष निवासी दौबड़ा खुर्द थाना सूरवाल सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 26.04.2026 को अलसुबह हेड कांस्टेबल भक्तवत्सल 1293 मय जाप्ता कांस्टेबल रामरूप, भरतलाल एवं चालक रामकेश क्षेत्र में गश्त पर थे। गश्त के दौरान जब टीम शर्मा होटल के पास पहुंची, तो सूचना मिली कि बाल मंदिर कॉलोनी की तरफ से एक ट्रैक्टर अवैध बजरी भरकर बजरिया की ओर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ज्योति नर्सिंग होम के पास नाकाबंदी की गई । जहां सुबह करीब 06:35 AM पर एक बिना नम्बरी लाल रंग का महिंद्रा 575 ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकवाकर जाँच करने पर ट्रॉली में अवैध बनास बजरी भरी पाई गई। जब चालक से बजरी के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज माँगा गया, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उलंघन तथा अवैध खनन चोरी में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने जप्त कर चालक मुकेश मीना पुत्र मदन लाल मीना जाति मीना उम्र 35 वर्ष निवासी दोबड़ा खुर्द थाना सूरवाल सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। चालक से गहनता से अनुसंधान जारी है।1
- Post by जनहित आवाज1
- उनियारा. बनेठा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए थाने में भोजन बनाने वाले लागरी भेरू प्रजापत के बेटियों की शादी में भात भरा. बनेठा पुलिस के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है. इस दौरान CI भागीरथ सिंह, कास्टेबल गणपत, भागीरथ सहित थाने का स्टॉफ मौजूद रहा.2
- Post by Vishwanath Sharma1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय बजरिया और आसपास क्षेत्र में आज 42 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंच चुका है। वही राजस्थान में आठ जिलों को हीट वेव की चेतावनी भी जारी की है। जिसको लेकर और सड़के सुनसान नजर आई। वहीं आमजन लोग पर पदार्थ का सेवन करते नजर आए। तो सड़कों पर लोग सर पर साफी, टावल, डालकर धूप से बचाव करते नजर आए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड पर है । वहीं जिला अस्पताल में बेड़ों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।1