Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे पर एक साथ तीन वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे पर एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान वाहनों में शामिल एक वाहन में बाराती सवार थे। बहतेड़ मोरेल नदी के पास सड़क हादसे में तीन बाराती घायल हो गए। वहीं घायलों को मलारना डूंगर CHC में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल में हंसराज (65), छोटूलाल (70) पचीप्ल्या गांव के निवासी हैं । जबकि लक्षमण (72) सूरवाल गांव का रहने वाला है। गनीमत रही कि दूल्हा-दुल्हन दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार नहीं थे। इस दौरान सूचना पर एएसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
Rakesh Agarwal
भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे पर एक साथ तीन वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे पर एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान वाहनों में शामिल एक वाहन में बाराती सवार थे। बहतेड़ मोरेल नदी के पास सड़क हादसे में तीन बाराती घायल हो गए। वहीं घायलों को मलारना डूंगर CHC में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल में हंसराज (65), छोटूलाल (70) पचीप्ल्या गांव के निवासी हैं । जबकि लक्षमण (72) सूरवाल गांव का रहने वाला है। गनीमत रही कि दूल्हा-दुल्हन दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार नहीं थे। इस दौरान सूचना पर एएसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उनियारा, पुरानी परंपराओं में जीवित टूटयां का आयोजन करती महिलाओं को जब शहर के बाजार में देखा गया तो लोग देखकर हंसी मजाक करने लगे। जबकि पहले जब घर से बारात चली जाती थी तो उसके बाद घर की महिलाएं दूल्हा दुल्हन का वेश धारण कर तरह के कारनामे करती थी और लोगों का मनोरंजन करती थी इस परंपरा को गायब करते हुए गुर्जर समाज की महिलाओं ने टूटयां का कार्यक्रम आयोजित किया और बाजार में होकर निकली तब लोग और हंसी मजाक करते लगे।1
- आग मे सिस्टम फेल,ट्रस्ट बना गांव का असली रक्षक, #madhyapradesh #datiya_news #pandokhar_updates #gov.1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- महिला आरक्षण बिल नहीं रुकना चाहिए, इसका जवाब महिलाएं देंगी: मानसिंह गुर्जर पांचना बांध, चंबल परियोजना और सड़कों के मुद्दे पर विधायक को घेरा, कई सवाल उठाए गंगापुर सिटी। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल, पांचना बांध से कमांड क्षेत्र को पानी नहीं मिलने, चंबल परियोजना और गंगापुर शहर की सड़कों की स्थिति को लेकर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कांग्रेस और स्थानीय विधायक रामकेश मीणा पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकार, किसानों के पानी और शहर के विकास जैसे मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रेस वार्ता में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, प्रधान मंजू गुर्जर, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, जिला मोर्चा प्रभारी जमनालाल वैष्णव और भाजपा महिला मोर्चा की राधा दीक्षित सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मानसिंह गुर्जर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा इस मुद्दे पर दोहरी राजनीति की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में एच.डी. देवगौड़ा सरकार के दौरान पहली बार महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत किया गया था, लेकिन इसे पारित नहीं होने दिया गया। वर्ष 1999-2000 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने भी इसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी दलों ने बाधा उत्पन्न की। यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा से पारित होने के बाद भी कांग्रेस ने इसे लोकसभा में आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बिल पारित हुआ, लेकिन 2026 में परिसीमन के साथ लागू होने वाले प्रावधानों का कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने विरोध किया। यह देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है और इसका जवाब महिलाएं मतदान से देंगी। पांचना बांध के मुद्दे पर उन्होंने विधायक रामकेश मीणा के बयानों को तथ्यों से परे बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में ग्रामोत्थान के महेंद्र मीणा द्वारा पीआईएल दायर की गई थी, जिसके बाद 2021 में पानी छोड़ा गया, लेकिन बाद में बंद हो गया। वर्ष 2022 में विधायक रामकेश मीणा ने भी याचिका दायर की, जिसमें 90 प्रतिशत मुआवजे की मांग की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री के सलाहकार रहते हुए भी विधायक पांचना बांध से पानी नहीं खुलवा सके। जल बंटवारा समिति में शामिल रहते हुए भी उस समय और आज उनके बयान अलग-अलग हैं। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद इस प्रकार की बयानबाजी उचित नहीं है। चंबल परियोजना पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में गंगापुर सिटी को चंबल का पानी मिला था, लेकिन कांग्रेस सरकार आने के बाद काम ठप हो गया। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने 15 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, जिससे पंपसेट लगाने और शहर को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सड़कों की दुर्दशा पर उन्होंने कहा कि शहर में सड़कें बदहाल हैं और विधायक केवल बयानबाजी कर रहे हैं। कुशाल लेक क्षेत्र को पहले कोई राशि नहीं मिली, जबकि अब 1 करोड़ 90 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं और 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को विकास चाहिए, केवल राजनीति नहीं।1
- चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग, 6 बकरियां जिंदा जली दौसा जिले के मंडावरी क्षेत्र के सुरतपुरा गांव में रविवार शाम करीब 5:15 बजे राम रतन मीणा( चौकीदार की ढाणी) में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, आग ने देखते ही देखते छप्पर पोश को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 6 बकरियां जिंदा जली, आग बुझाने के दौरान युवती कौशल्या मीणा झुलसी। वही छप्पर में रखा चारपाई व खाने-पीने का सामान जलकर हुआ राख। सूचना पर मंडावरी थाना पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।2
- टोंक। देवली थाना पुलिस ने मृतक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर राशि निकालने वाले आरोपित सगे भाई को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि एसपी राजेश मीणा, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह एवं डीएसपी हेमराज चौधरी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम में शामिल सहायक निरीक्षक सीताराम गुर्जर एवं कांस्टेबल शंकर लाल ने आरोपी बुद्धिप्रकाश योगी पुत्र किशनलाल योगी निवासी राजकोट थाना दूनी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि परिवार दिया श्रीमती आरती योग पत्नी स्वर्गीय दिनेश नाथ योगी निवासी राजकोट थाना दूनी ने 19 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसके बैंक खाते में बीमा राशि एवं अन्य धनराशि जमा थी। उसके देवर बुद्धिप्रकाश योगी द्वारा परिवादिया की जानकारी के बिना बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से फोन पे/ यूपीआई आईडी बनाकर 4 जनवरी 2025 से 10 अक्टूबर 2025 के बीच लगभग 7 लाख रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने परिवादिया के बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, यूपीआई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा परिवादिया के बैंक खाते से धोखाधड़ीपूर्वक राशि निकालना स्वीकार किया गया है। आरोपी से प्रकरण में हड़पी गई राशि एवं अन्य संपत्ति के संबंध में पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर आरोपी से पूछताछ जारी है।1
- सवाई माधोपुर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल आज ग्राम बाजोली पहुंचे । जहां दिनांक 4 मार्च को भालू के हमले में मृतक जगदीश गुर्जर निवासी बाजोली के निवास पर पहुंचकर ,मृतक के परिजनों को सांत्वना प्रदान की । साथ ही 5 लाख रुपए की नगद सहायता राशि अपनी तरफ से प्रदान की। इस दौरान खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि 5 लाख रुपए वन विभाग से मुआवजा व अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया I1
- नैनवां में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा,#rajasthan #bundi #nainwanews #latestupdates1
- Post by Noshad ahmad qureshi1