मृतक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर राशि हड़पने वाला आरोपी सगा भाई गिरफ्तार टोंक। देवली थाना पुलिस ने मृतक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर राशि निकालने वाले आरोपित सगे भाई को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि एसपी राजेश मीणा, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह एवं डीएसपी हेमराज चौधरी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम में शामिल सहायक निरीक्षक सीताराम गुर्जर एवं कांस्टेबल शंकर लाल ने आरोपी बुद्धिप्रकाश योगी पुत्र किशनलाल योगी निवासी राजकोट थाना दूनी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि परिवार दिया श्रीमती आरती योग पत्नी स्वर्गीय दिनेश नाथ योगी निवासी राजकोट थाना दूनी ने 19 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसके बैंक खाते में बीमा राशि एवं अन्य धनराशि जमा थी। उसके देवर बुद्धिप्रकाश योगी द्वारा परिवादिया की जानकारी के बिना बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से फोन पे/ यूपीआई आईडी बनाकर 4 जनवरी 2025 से 10 अक्टूबर 2025 के बीच लगभग 7 लाख रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने परिवादिया के बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, यूपीआई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा परिवादिया के बैंक खाते से धोखाधड़ीपूर्वक राशि निकालना स्वीकार किया गया है। आरोपी से प्रकरण में हड़पी गई राशि एवं अन्य संपत्ति के संबंध में पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर आरोपी से पूछताछ जारी है।

- Mahaveer KhatiDeoli, Tonk🙏5 hrs ago
- आग मे सिस्टम फेल,ट्रस्ट बना गांव का असली रक्षक, #madhyapradesh #datiya_news #pandokhar_updates #gov.1
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय बजरिया और आसपास क्षेत्र में आज 42 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंच चुका है। वही राजस्थान में आठ जिलों को हीट वेव की चेतावनी भी जारी की है। जिसको लेकर और सड़के सुनसान नजर आई। वहीं आमजन लोग पर पदार्थ का सेवन करते नजर आए। तो सड़कों पर लोग सर पर साफी, टावल, डालकर धूप से बचाव करते नजर आए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेव को लेकर अलर्ट मोड पर है । वहीं जिला अस्पताल में बेड़ों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।1
- अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है रायबरेली पुलिस ने एक बार फिर “लंगड़ा ऑपरेशन” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी नजमुद्दीन खान, पुत्र याकूब खान, निवासी सूफी टोला, थाना मीरगंज, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है,1
- खंडार पास में विभाग भावपुर1
- कोटा राजस्थान कोटा, 26 अप्रैल 2026। कोटा में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय गतका (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का समापन रविवार को शानदार प्रतिस्पर्धा के साथ हुआ। देशभर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के निर्देशन में आयोजित हुई। आयोजन सचिव डॉ. विजय सिंह के अनुसार, देश के 36 विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुईं, जिसमें 362 खिलाड़ियों ने नौ श्रेणियों में भाग लिया। समापन दिवस पर 94 मुकाबले संपन्न हुए। गुरु काशी विश्वविद्यालय ने 6 स्वर्ण व 1 रजत सहित 48 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड विश्वविद्यालय 23 अंकों के साथ द्वितीय, पंजाब विश्वविद्यालय 15 अंकों के साथ तृतीय तथा गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय 10 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा। मेजबान कोटा विश्वविद्यालय ने 1 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक जीते। समापन समारोह में कुलगुरु प्रो. सारस्वत ने झंडा उतरकर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर प्रो. बी.एस. राठौड़, प्रो. बलजिंदर सिंह तूर, प्रो. सी.एस. भाटी, तरूमीत बेदी, डॉ. चक्रपाणि गौतम, डॉ. तीरथ सांगा, डॉ. चमन तिवारी, डॉ. धीरेंद्र सक्सैना व डॉ. भूपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। अंत में डॉ. अमर सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संचालन विजय लक्ष्मी जैन ने किया।4
- कोटा। अबली मीणी की अमर प्रेम की गाथा आज भी अबली मीणी महल के रूप में मौजूद है। यह महल दरा के जंगलों में आज भी अपनी स्मृति संजोए हुए है। किवदंती है कि अबली मीणी एक बहादुर महिला थी।1
- घाड़ में पिकअप ने कार को मारी टक्करः हादसे में बुजुर्ग महिला और बच्ची गंभीर घायल दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)।घाड़ थाना क्षेत्र के घाड़ पुनर्वास कॉलोनी के पास आज एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक अनियंत्रित पिकअप ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार घाड़ से आगे जा रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल महिला और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कार सवार परिजनों की शिकायत पर घाड़ थाने में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरीराम वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक टीम गठित की है। यह टीम फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।1
- नैनवां में परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा,#rajasthan #bundi #nainwanews #latestupdates1
- सवाई माधोपुर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल आज ग्राम बाजोली पहुंचे । जहां दिनांक 4 मार्च को भालू के हमले में मृतक जगदीश गुर्जर निवासी बाजोली के निवास पर पहुंचकर ,मृतक के परिजनों को सांत्वना प्रदान की । साथ ही 5 लाख रुपए की नगद सहायता राशि अपनी तरफ से प्रदान की। इस दौरान खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने बताया कि 5 लाख रुपए वन विभाग से मुआवजा व अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया I1