घाड़ में पिकअप ने कार को मारी टक्करः हादसे में बुजुर्ग महिला और बच्ची गंभीर घायल घाड़ में पिकअप ने कार को मारी टक्करः हादसे में बुजुर्ग महिला और बच्ची गंभीर घायल दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)।घाड़ थाना क्षेत्र के घाड़ पुनर्वास कॉलोनी के पास आज एक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक अनियंत्रित पिकअप ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार घाड़ से आगे जा रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल महिला और बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कार सवार परिजनों की शिकायत पर घाड़ थाने में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हरीराम वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक टीम गठित की है। यह टीम फरार पिकअप और उसके चालक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

- टोंक। देवली थाना पुलिस ने मृतक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर राशि निकालने वाले आरोपित सगे भाई को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि एसपी राजेश मीणा, एएसपी पुष्पेंद्र सिंह एवं डीएसपी हेमराज चौधरी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम में शामिल सहायक निरीक्षक सीताराम गुर्जर एवं कांस्टेबल शंकर लाल ने आरोपी बुद्धिप्रकाश योगी पुत्र किशनलाल योगी निवासी राजकोट थाना दूनी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि परिवार दिया श्रीमती आरती योग पत्नी स्वर्गीय दिनेश नाथ योगी निवासी राजकोट थाना दूनी ने 19 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसके बैंक खाते में बीमा राशि एवं अन्य धनराशि जमा थी। उसके देवर बुद्धिप्रकाश योगी द्वारा परिवादिया की जानकारी के बिना बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से फोन पे/ यूपीआई आईडी बनाकर 4 जनवरी 2025 से 10 अक्टूबर 2025 के बीच लगभग 7 लाख रुपए धोखाधड़ी से निकाल लिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने परिवादिया के बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर, यूपीआई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा परिवादिया के बैंक खाते से धोखाधड़ीपूर्वक राशि निकालना स्वीकार किया गया है। आरोपी से प्रकरण में हड़पी गई राशि एवं अन्य संपत्ति के संबंध में पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर आरोपी से पूछताछ जारी है।1
- नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासी घमासान, उठे बड़े सवाल,#madhyapradesh #bhindnews #bhind_news_updates1
- उनियारा. बनेठा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए थाने में भोजन बनाने वाले लागरी भेरू प्रजापत के बेटियों की शादी में भात भरा. बनेठा पुलिस के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है. इस दौरान CI भागीरथ सिंह, कास्टेबल गणपत, भागीरथ सहित थाने का स्टॉफ मौजूद रहा.2
- Post by Vishwanath Sharma1
- सवाईमाधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में भाड़ौती-मथुरा मेगा हाइवे पर एक साथ तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान वाहनों में शामिल एक वाहन में बाराती सवार थे। बहतेड़ मोरेल नदी के पास सड़क हादसे में तीन बाराती घायल हो गए। वहीं घायलों को मलारना डूंगर CHC में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल में हंसराज (65), छोटूलाल (70) पचीप्ल्या गांव के निवासी हैं । जबकि लक्षमण (72) सूरवाल गांव का रहने वाला है। गनीमत रही कि दूल्हा-दुल्हन दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार नहीं थे। इस दौरान सूचना पर एएसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया।1
- कापरेन में कोटा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 13 जने हुए घायल, आधा दर्जन गंभीर घायलो को किया कोटा रैफर।21
- अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली से बड़ी खबर सामने आ रही है रायबरेली पुलिस ने एक बार फिर “लंगड़ा ऑपरेशन” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी नजमुद्दीन खान, पुत्र याकूब खान, निवासी सूफी टोला, थाना मीरगंज, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है,1
- टोंक 'जैसा जब्त किया था उसी हाल में ट्रैक्टर चाहिए': मालिक बोला- थाने में खड़ा था, पार्ट्स चोरी हुए; 3.20 लाख का जुर्माना भरकर छुड़ाने आया था अवैध बजरी मामले में थाने में जब्त ट्रैक्टर के पार्ट्स चोरी हो गए। मालिक जब कोर्ट से 3.20 लाख का जुर्माना भरकर अपना ट्रैक्टर वापस लेने पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। ट्रैक्टर में बैटरी, डायनेमो और लिफ्टिंग पार्ट्स गायब थे। ट्रैक्टर मालिक ने इसे लेने के इनकार कर दिया और एसपी ऑफिस में इसकी शिकायत कर दी। ट्रैक्टर मालिक की मांग थी कि जिस हालत में ट्रैक्टर जब्त किया था, उसी हालत में उसे वापस मिले। मामला टोंक के सदर थाने का है। अब तीन पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला 1. अवैध बजरी मामले जब्त ट्रैक्टर: टोंक के करीरिया निवासी ट्रैक्टर मालिक रामप्रसाद मीणा ने बताया-करीब पांच महीने पहले उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बजरी परिवहन में सदर थाना टोंक में जब्त कर बंद किया गया था। 2. विभाग में जमा करवाए 3.20 लाख रुपए: लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद 5 दिन पहले कोर्ट के आदेश पर खनिज विभाग टोंक में 3 लाख 20 हजार रुपए जमा करा दिए। फिर कोर्ट का आदेश लेकर टोंक सदर थाने पहुंचा तो ट्रैक्टर के कई पार्ट्स नहीं मिले। ट्रैक्टर से बैटरी, सेल्फ डायनेमो, लिफ्ट के पार्ट्स नहीं थे। यह देखकर मेरे होश उड़ गए। 3. CCTV के सामने खड़ा था ट्रैक्टर: रामप्रसाद मीणा ने बताया- ट्रैक्टर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने खड़ा था, उसके बावजूद ट्रैक्टर के पार्ट्स का चोरी होना बहुत बड़ी चूक है। मीणा ने कहा- जब पार्ट्स चोरी होने के मामले में थाने में बात की तो किसी ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसके बाद इस न्याय की उम्मीद में एसपी से गुहार लगाई है। पीड़ित ने जल्द से जल्द चोरी हुए सामान बरामद करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।2