Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने सिक्किम को भारत की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह के दौरान पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। सिक्किम की इस गौरवशाली यात्रा को नमन करते हुए इसे विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम करार दिया गया।
Pradesh Khabar News Network
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने सिक्किम को भारत की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह के दौरान पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। सिक्किम की इस गौरवशाली यात्रा को नमन करते हुए इसे विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम करार दिया गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने के नाम पर पिछले 6 महीने से खोदी गई सड़कों ने पूरे शहर को तहस-नहस कर दिया है। कार्यदायी कंपनी ने सड़कें खोदकर बिना मरम्मत और पर्याप्त बैरिकेडिंग के ही छोड़ दी हैं। स्थिति यह है कि रात में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, मिट्टी के ढेर और कीचड़ भरा पानी जमा रहता है, जहाँ सुरक्षा के नाम पर महज एक पीला बैरिकेड लगा दिया गया है। इस बदहाली के कारण स्कूटी और गाड़ी सवार इसी कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। सड़क की इस दुर्दशा से शहरवासियों की परेशानियाँ बेहद बढ़ गई हैं। रात में गड्ढे दिखाई न देने से बाइक सवार गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं और गाड़ियाँ खराब हो रही हैं। गड्ढों में भरे पानी से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया का डर पैदा हो गया है, वहीं एक लेन बंद रहने से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि टैक्स देने के बाद भी वे कीचड़ में चलने को मजबूर हैं और गैस कंपनी व नगर पालिका दोनों सो रहे हैं। उग्र नागरिकों ने कलेक्टर और नगर पालिका से माँग की है कि 15 दिन में सभी गड्ढे भरकर सड़क दुरुस्त की जाए तथा काम के दौरान उचित बैरिकेडिंग और डायवर्जन का इंतजाम किया जाए।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा में धान की फसल तैयार होने के शुरुआती दौर में ही आवारा एवं खुले छोड़े गए बैल और मवेशी किसानों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। हर खेतों में बैल धान की फसल के बीच चरते नजर आए, जिससे फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बरसात के मौसम में बड़ी मेहनत और लागत से धान की रोपाई की जाती है। ऐसे में यदि मवेशी खेतों में घुसकर फसल चरते या रौंदते हैं, तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो कई किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। पंचायत को चाहिए कि मवेशियों को गौठान या सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा खेतों में उनकी आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रह सके। ग्रामीणों के अनुसार कई पशुपालक अपने बैलों को खुले में छोड़ देते हैं, जिससे वे खेतों में पहुंचकर धान की पौध चरने और रौंदने लगते हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि पूरे गांव में तत्काल मुनादी कराई जाए और सभी पशुपालकों को निर्देश दिया जाए कि वे अपने-अपने बैलों और मवेशियों को बांधकर रखें तथा खुले में न छोड़ें।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लिया और राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत तथा विकास यात्रा की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को साकार करने में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सिक्किम की इस गौरवशाली यात्रा को नमन करते हुए इसे विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम बताया गया है।1
- छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय खेत में किसान बहनों के साथ धान की रोपाई (बीड़ा) और निंदाई के काम में जुटीं। खेत में काम करने के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पूरे मनोयोग से सुना। खेत की हरियाली, किसान बहनों का साथ और प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों का यह संगम पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया है। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि खेत की मिट्टी से जुड़े रहकर देश और समाज के लिए प्रेरणादायी विचारों को सुनना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि श्रम, सेवा और राष्ट्रहित का यह सुंदर संगम सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। किसान बहनों के बीच बैठकर कार्यक्रम सुनने के इस अंदाज के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। अपनी सरलता, सौम्यता और व्यवहार कुशलता के लिए पहचानी जाने वाली गोमती साय जनप्रतिनिधि बनने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं और समय निकालकर हाथों से खेती-किसानी के कार्य करती हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वे केवल चुनावी मौसम में नहीं बल्कि पूरे वर्ष गांव-गांव पहुंचकर सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करती हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक खेत में काम करते हुए उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं और लोग इसे जनसेवा व सादगी का सुंदर उदाहरण मान रहे हैं।4
- डोमिनोज फ्रेंचाइजी देने के नाम पर अकलतरा के एक राइस मिल संचालक से 2 लाख 65 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। ठगी को अंजाम देने वाला आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जिसने राइस मिल संचालक को अपना शिकार बनाया था।1
- रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 25 जुलाई की दोपहर गांव के ही एक निवासी ने थाने पहुंचकर मौखिक सूचना दी थी कि 33 वर्षीय विद्याधर अगरिया गली में हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है, जिससे गांव में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी और अधिक उग्र हो गया और हाथ में हथियार लहराते हुए "जो सामने आएगा उसे मार दूंगा" कहकर पुलिस की ओर बढ़ने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर आरोपी को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरौनाकुंडा निवासी विद्याधर अगरिया (पिता रतिराम अगरिया) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का एक कत्ता तथा तीर-धनुष जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध घरघोड़ा थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, आरक्षक बसंत तिर्की एवं उधोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1