Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778863
More news from Bhind and nearby areas
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- *भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भिंड नगर में नवीन भाजपा कार्यालय के लिए हुआ भूमि पूजन* *प्रभारी मंत्री पहलाद पटेल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल* *मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव एवं पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वर्चुअल रूप से हुए शामिल* भिण्ड : भिंड नगर में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज संस्कृति मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय हेतु भूमि पूजन आयोजित किया गया, जिसमें वर्चुअल रूप से मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव एवं पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे, प्रभारी मंत्री पहलाद पटेल सिंह ने शिलान्यासकर नवीन पार्टी भवन की नीव रखी, कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभारी मंत्री ने यहां उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आज पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में एक अद्वितीय शक्ति है, हमें अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए, उन्होंने कहा स्थापना दिवस के अवसर पर आज यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की नवीन भवन की नींव रखी जा रही है, या नवीन भवन पूरी तरीके से डिजिटल होगा, यहां से भारतीय जनता पार्टी की जिले भर में चल रही गतिविधियों को संचालित करने की सुगमता होगी, उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर अपने-अपने मतदाताओं से संपर्क जोड़कर रखें, मतदाता ही महत्वपूर्ण होता है, उसके हितों को ध्यान में रखते हुए उसकी समस्याओं को तुरंत पार्टी तक पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि भारतीय जनता पार्टी की हर योजना का लाभ उसको प्राप्त हो सके, मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वहारा वर्ग को साथ लेकर चलने वाली है उन्होंने कहा कि यह सब का साथ सबका विकास चाहने वाली है उन्होंने कहा कि भिंड जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते किसानों की जो फसल बर्बाद हुई है ऐसे में मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने शीघ्र ही समस्त कलेक्टरों को आदेश दे दिया है कि वह सर्वे कराकर किसानों को इसकी क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने का कार्य करें, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी किसी को भी परेशानी में नहीं देख सकती यह सब को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है हम सबको खुशी होना चाहिए कि हम सब उसे पार्टी के अंग बनकर आगे बढ़ रहे हैं कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना,एवं विभिन्न पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- अंबाह -- 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर हमला किया, जिसमें 76 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला उस समय हुआ जब जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे और खाना खाने के लिए रुके थे। नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और 76 जवान वीरगति को प्राप्त हुए । आज का दिन भारत को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। शांति काल में यह सबसे बड़ी क्षति थी। इन बलिदानियों की याद में अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के सभी सेवकों एवं महात्मा लोचन दास वार्ड - 3 अंबाह नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने श्वेता पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें सभी छात्रों ने बलिदानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मोन रखा साथ ही अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. के छात्र-छात्राओं ने भी शहीद हुए सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मोन धारण किया। अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर ने इस घटना से सभी को अवगत कराया जिससे वहां उपस्थित सभी लोग की आंखें नम हुई । इस मौके पर अमर शहीद सम्मान सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तोमर प्रदेश सचिव विनेंद्र सिंह तोमर एवं संघ के सभी सेवक , अंबाह जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह सखवार , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंबाह ब्लॉक समन्वय रामकेश सिंह सिकरवार,सी.एम.सी.एल.डी.पी. के सभी परामर्शदाता , नवांकुर संस्था से डॉ.लाल सिंह किरार, सुरेन्द्र छारी और प्रस्फुटन समितियो के सदस्य तथा छात्र-छात्रा भारी संख्या में उपस्थित रहे शहीद जवानों के राज्य निम्नलिखित हैं: - उत्तर प्रदेश -42 जवान - उत्तराखंड -6जवान - बिहार के -6 जवान - राजस्थान -4 जवान - तमिलनाडु -3 जवान - हरियाणा -2 जवान - छत्तीसगढ़ -2 जवान - ओडिशा -2 जवान - महाराष्ट्र -1 जवान - कर्नाटक -1 जवान - दिल्ली -1 जवान - असम -1 जवान - केरल -1 जवान - पश्चिम बंगाल -1 जवान - आंध्र प्रदेश -1 जवान शहीद जवानों में डिप्टी कमांडेंट और असिसटेंट कमांडेंट भी शामिल थे।2
- Post by Banti shrivas1
- कहीं खुशी तो कहीं गम एक और कांग्रेस संघर्ष कर रही है ओला पीड़ित किसानों के लिए वही सत्ता पक्ष .....?????*1
- मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालु के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की यह घटना वहा लगे सीसीसीटीवी केमरो में कैद हो गई। बताया जा रहा हैं कि ग्वालियर के अचलेश्व महादेव मंदिर में एक नियमित श्रद्धालु ने पुजारी को ज़ब प्रसाद चढ़ाने को दिया,तो उन्होंने प्रसाद को फेक कर चढ़ाया, इस को लेकर श्रद्धालु ने पुजारी से कहा यह गलत हैं, तो मंदिर का पुजारी भड़क गया. उसने मंदिर के अन्य स्टाफ से बोलकर श्रद्धालु को नंदी हॉल में बुलवाकर उनके साथ मारपीट कर दी। इस घटना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। पुजारी ने की श्रद्धालु के साथ अभद्रता, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में क़ैद, 29 मार्च को अचलेश्वर महादेव मंदिर स्थित नटराज भवन की घटना, पीड़ित श्रद्धालु ने दिया श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के व्यवस्थापक के नाम शिकायती आवेदन, संलग्न प्रति डाक द्वारा भेजी गई कलेक्टर, एसपी, एसडीएम और कंपू थाना प्रभारी को, मुख्य आरोपी पुजारी का नाम बताया गया है गगन कटारे, श्रद्धालु का परसाद पुजारी द्वारा फेंककर चढ़ाना बताई जा रही है विवाद की वजह, घटना सामने आने के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं में आक्रोश, कंपू थाना क्षेत्र का मामला1
- ग्वालियर में धानुक समाज के लोगों द्वारा होली मिलन समारोह और एक महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर बैठक का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।1
- मैहर जिले के अमदरा थाना इलाके के कई ढाबा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम की छापेमारी बताया जा रहा कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा डीजल-पेट्रोल जप्त। कलेक्टर रानी बाटड़ और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की अगुवाई में हुई कार्यवाही #reels #reelsinstagram1