हजारीबाग जिला बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पगार एनटीपीसी ऋतिक कंपनी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रह रही वीडियो में देखिए। हजारीबाग जिला बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में एनटीपीसी कोयल माइंस आने से विस्थापितों के साथ किया जा रहा है, पुरजोर शोषण, आवाज उठाने पर एनटीपीसी पुलिस प्रशासन के द्वारा फर्जी मुकदमा करवरकर जेल भेजने का काम करता है, लेकिन हद तब हो गई जब रात में तीन पोपलीन एनटीपीसी पुलिस बल के द्वारा ग्रामीण आवागमन रास्ते को पॉपलेन के द्वारा रास्ता को ही कोड कर जमीन ध्वस्त कर दिया गया, जिससे पूरी ग्रामीण जनता नाराज जताते हुए नारेबाजी करने लगे मौके पर उपस्थित थी बड़कागांव पूर्व विधायक योगेंद्र शाह बड़कागांव पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद। सवाल यह है, कि आखिर सरकार मौन क्यों है? सवाल यह है कि संसद मौन क्यों है? सवाल लिया है कि गरीबों की आवाज बुलंद करने के लिए कौन आ गया आएगा? सवाल यह है कि कौन है नकाब पोशाक के पीछे चेहरा किसका ?जो इस तरीके का शोषण पगार कोयल माइंस में किया जा रहा है। विस्थापित ग्रामीणों के साथ किया जा रहा है
हजारीबाग जिला बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पगार एनटीपीसी ऋतिक कंपनी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रह रही वीडियो में देखिए। हजारीबाग जिला बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में एनटीपीसी कोयल माइंस आने से विस्थापितों के साथ किया जा रहा है, पुरजोर शोषण, आवाज उठाने पर एनटीपीसी पुलिस प्रशासन के द्वारा फर्जी मुकदमा करवरकर जेल भेजने का काम करता है, लेकिन हद तब हो गई जब रात में तीन पोपलीन एनटीपीसी पुलिस बल के द्वारा ग्रामीण आवागमन रास्ते को पॉपलेन के द्वारा रास्ता को ही कोड कर जमीन ध्वस्त कर दिया गया, जिससे पूरी ग्रामीण जनता नाराज जताते हुए नारेबाजी करने लगे मौके पर उपस्थित थी बड़कागांव पूर्व विधायक योगेंद्र शाह बड़कागांव पूर्व विधायक सुश्री अंबा प्रसाद। सवाल यह है, कि आखिर सरकार मौन क्यों है? सवाल यह है कि संसद मौन क्यों है? सवाल लिया है कि गरीबों की आवाज बुलंद करने के लिए कौन आ गया आएगा? सवाल यह है कि कौन है नकाब पोशाक के पीछे चेहरा किसका ?जो इस तरीके का शोषण पगार कोयल माइंस में किया जा रहा है। विस्थापित ग्रामीणों के साथ किया जा रहा है
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े कंटेंट क्रिएटर चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में जुटान हुआ। पर्यटन स्थलों को विकसित और बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के कई चर्चित कलाकार भी यहां पहुंचे उन्हें सम्मानित किया गया।1
- हजारीबाग के पुराना समाहरणालय परिसर में हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद उठाया। समारोह की शुरुआत ढोल, मंजीरा और शहनाई की मधुर धुनों के साथ हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुरमयी ताल ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद जैसे ही फिल्मी गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन गूंजी, पूरा सभागार झूम उठा। बलम पिचकारी और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित पत्रकारों ने जमकर थिरकते हुए खुशियों का इजहार किया। पारंपरिक होली गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर झारखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। बर्रा, धुस्का, मालपुआ समेत कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद उपस्थित लोगों को खूब भाया। व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आयोजन को और भी खास बना दिया। समारोह के दौरान प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-ठिठोली, आत्मीयता और आपसी एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के बीच अरविंद कुमार राणा, जो प्रेस क्लब के सदस्य एवं वर्तमान में नवनिर्वाचित महापौर हैं, उनका आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही सभागार में उत्साह का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं सचिव दीपक सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना और सुदृढ़ हो।2
- दारू (हजारीबाग) – दारू प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को मेडकुरी सिवाने नदी स्थित पेयजल विभाग के भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान पत्रकार फगुआ गीतों पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा प्रेस क्लब की मजबूती और आपसी एकता पर चर्चा की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष बसंत नारायण राणा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ मिलने का संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर जयनारायण प्रसाद, देव नारायण प्रसाद, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, अखिलेश कुमार, रौशन सिन्हा, महेश साव, पप्पू ठाकुर, सुनील यादव, रंजीत साव, सुमित, बीरेंद्र यादव, राजीव रंजन शर्मा, अनिल यादव, अजय यादव, विषेक कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।3
- चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बैठक सम्पन्न हुआ, एकता और सौहार्द का दिया संदेश हजारीबाग। कोइरी विकास मंच के होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा पर अपने- अपने विचार रखे। एक मार्च को कोइरी विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि समारोह सादगी और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया तथा पकौड़ी,कचरी, बर्रा और पुआ के साथ आपसी भाईचारे के बीच होली मनाई गई। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बना। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में देव कुमार राज, नागेश्वर प्रसाद,संतोष प्रसाद कुशवाहा,दिलचंद प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,केदार नारायण,सुनील प्रसाद,रामचंद्र महतो,राजेश कुमार कुशवाहा,भारत कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सतेंद्र वर्मा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार,सुधांशु कुमार,महेंद्र कुमार,विजय कुमार,विशाल नीरज,संजय कुमार,बेनी महतो,नरेश प्रसाद,विनीत कुमार,अवधेश प्रसाद,मनोज प्रसाद,रिकी प्रसाद,सहदेव प्रसाद,जगत किशोर कुमार,महावीर महतो,विनय कुमार कुशवाहा,विनोद प्रसाद,नरेश कुमार,इंद्र नारायण कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।2
- बड़कागांव में स्थित मेगालीथ प्राचीन जनजातीय सभ्यता की अनमोल निशानी हैं। ये विशाल पत्थर पूर्वजों की स्मृति में स्थापित किए जाते थे और आज भी स्थानीय समुदाय के लिए आस्था का केंद्र हैं। हजारों साल पुरानी ये संरचनाएँ न सिर्फ झारखंड की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाती हैं, बल्कि पुरातत्वविदों के लिए भी शोध का महत्वपूर्ण विषय हैं।1
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है कि मुआवजे की प्रक्रिया में कोई देरी न हो। विमान कंपनी की जिम्मेदारी: एयर एम्बुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी और बीमा (Insurance) कंपनी द्वारा भी मृतकों के परिवारों को हर्जाना देने का प्रावधान होता है। इस दिशा में फिलहाल जांच और कागजी कार्रवाई जारी है। चूंकि घटना हाल ही की है, मुआवजे की सटीक राशि और उसके वितरण की आधिकारिक पुष्टि जिला प्रशासन की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- चतरा जिले के पत्थलगडा प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नावाडीह के मोरशेरवा पहाड़ी में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रिएटर संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध हास्य कलाकार शिवा रेड्डी और संचालन प्रेम राणा ने की। कार्यक्रम चतरा, हजारीबाग और आसपास के जिलों समेत बिहार और मुंबई से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।1