logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोइरी विकास मंच हजारीबाग का होली मिलन समारोह 1 मार्च को सम्पन्न हुआ। चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बैठक सम्पन्न हुआ, एकता और सौहार्द का दिया संदेश हजारीबाग। कोइरी विकास मंच के होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा पर अपने- अपने विचार रखे। एक मार्च को कोइरी विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि समारोह सादगी और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया तथा पकौड़ी,कचरी, बर्रा और पुआ के साथ आपसी भाईचारे के बीच होली मनाई गई। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बना। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में देव कुमार राज, नागेश्वर प्रसाद,संतोष प्रसाद कुशवाहा,दिलचंद प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,केदार नारायण,सुनील प्रसाद,रामचंद्र महतो,राजेश कुमार कुशवाहा,भारत कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सतेंद्र वर्मा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार,सुधांशु कुमार,महेंद्र कुमार,विजय कुमार,विशाल नीरज,संजय कुमार,बेनी महतो,नरेश प्रसाद,विनीत कुमार,अवधेश प्रसाद,मनोज प्रसाद,रिकी प्रसाद,सहदेव प्रसाद,जगत किशोर कुमार,महावीर महतो,विनय कुमार कुशवाहा,विनोद प्रसाद,नरेश कुमार,इंद्र नारायण कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Vande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV News
पत्रकार Hazaribag, Hazaribagh•
2 hrs ago
0c3c1402-25ad-471c-afcd-ce48c6906fa4

कोइरी विकास मंच हजारीबाग का होली मिलन समारोह 1 मार्च को सम्पन्न हुआ। चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बैठक सम्पन्न हुआ, एकता और सौहार्द का दिया संदेश हजारीबाग। कोइरी विकास मंच के होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा पर अपने- अपने विचार रखे। एक मार्च को कोइरी विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि समारोह सादगी और पारंपरिक

तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया तथा पकौड़ी,कचरी, बर्रा और पुआ के साथ आपसी भाईचारे के बीच होली मनाई गई। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बना। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में देव कुमार राज, नागेश्वर प्रसाद,संतोष प्रसाद कुशवाहा,दिलचंद प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,केदार नारायण,सुनील प्रसाद,रामचंद्र महतो,राजेश कुमार कुशवाहा,भारत कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सतेंद्र वर्मा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार,सुधांशु कुमार,महेंद्र कुमार,विजय कुमार,विशाल नीरज,संजय कुमार,बेनी महतो,नरेश प्रसाद,विनीत कुमार,अवधेश प्रसाद,मनोज प्रसाद,रिकी प्रसाद,सहदेव प्रसाद,जगत किशोर कुमार,महावीर महतो,विनय कुमार कुशवाहा,विनोद प्रसाद,नरेश कुमार,इंद्र नारायण कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग के पुराना समाहरणालय परिसर में हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद उठाया। समारोह की शुरुआत ढोल, मंजीरा और शहनाई की मधुर धुनों के साथ हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुरमयी ताल ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद जैसे ही फिल्मी गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन गूंजी, पूरा सभागार झूम उठा। बलम पिचकारी और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित पत्रकारों ने जमकर थिरकते हुए खुशियों का इजहार किया। पारंपरिक होली गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर झारखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। बर्रा, धुस्का, मालपुआ समेत कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद उपस्थित लोगों को खूब भाया। व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आयोजन को और भी खास बना दिया। समारोह के दौरान प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-ठिठोली, आत्मीयता और आपसी एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के बीच अरविंद कुमार राणा, जो प्रेस क्लब के सदस्य एवं वर्तमान में नवनिर्वाचित महापौर हैं, उनका आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही सभागार में उत्साह का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं सचिव दीपक सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना और सुदृढ़ हो।
    2
    हजारीबाग के पुराना समाहरणालय परिसर में 
हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद उठाया। समारोह की शुरुआत ढोल, मंजीरा और शहनाई की मधुर धुनों के साथ हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुरमयी ताल ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। 
इसके बाद जैसे ही फिल्मी गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन गूंजी, पूरा सभागार झूम उठा। बलम पिचकारी और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित पत्रकारों ने जमकर थिरकते हुए खुशियों का इजहार किया। पारंपरिक होली गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। 
इस अवसर पर झारखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। बर्रा, धुस्का, मालपुआ समेत कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद उपस्थित लोगों को खूब भाया। व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आयोजन को और भी खास बना दिया। समारोह के दौरान प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-ठिठोली, आत्मीयता और आपसी एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। 
कार्यक्रम के बीच अरविंद कुमार राणा, जो प्रेस क्लब के सदस्य एवं वर्तमान में नवनिर्वाचित महापौर हैं, उनका आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही सभागार में उत्साह का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं सचिव दीपक सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना और सुदृढ़ हो।
    user_Amar Kant
    Amar Kant
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • दारू (हजारीबाग) – दारू प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को मेडकुरी सिवाने नदी स्थित पेयजल विभाग के भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान पत्रकार फगुआ गीतों पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा प्रेस क्लब की मजबूती और आपसी एकता पर चर्चा की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष बसंत नारायण राणा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ मिलने का संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर जयनारायण प्रसाद, देव नारायण प्रसाद, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, अखिलेश कुमार, रौशन सिन्हा, महेश साव, पप्पू ठाकुर, सुनील यादव, रंजीत साव, सुमित, बीरेंद्र यादव, राजीव रंजन शर्मा, अनिल यादव, अजय यादव, विषेक कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
    3
    दारू (हजारीबाग) – दारू प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को मेडकुरी सिवाने नदी स्थित पेयजल विभाग के भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान पत्रकार फगुआ गीतों पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा प्रेस क्लब की मजबूती और आपसी एकता पर चर्चा की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष बसंत नारायण राणा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ मिलने का संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर जयनारायण प्रसाद, देव नारायण प्रसाद, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, अखिलेश कुमार, रौशन सिन्हा, महेश साव, पप्पू ठाकुर, सुनील यादव, रंजीत साव, सुमित, बीरेंद्र यादव, राजीव रंजन शर्मा, अनिल यादव, अजय यादव, विषेक कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बैठक सम्पन्न हुआ, एकता और सौहार्द का दिया संदेश हजारीबाग। कोइरी विकास मंच के होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा पर अपने- अपने विचार रखे। एक मार्च को कोइरी विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि समारोह सादगी और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया तथा पकौड़ी,कचरी, बर्रा और पुआ के साथ आपसी भाईचारे के बीच होली मनाई गई। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बना। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में देव कुमार राज, नागेश्वर प्रसाद,संतोष प्रसाद कुशवाहा,दिलचंद प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,केदार नारायण,सुनील प्रसाद,रामचंद्र महतो,राजेश कुमार कुशवाहा,भारत कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सतेंद्र वर्मा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार,सुधांशु कुमार,महेंद्र कुमार,विजय कुमार,विशाल नीरज,संजय कुमार,बेनी महतो,नरेश प्रसाद,विनीत कुमार,अवधेश प्रसाद,मनोज प्रसाद,रिकी प्रसाद,सहदेव प्रसाद,जगत किशोर कुमार,महावीर महतो,विनय कुमार कुशवाहा,विनोद प्रसाद,नरेश कुमार,इंद्र नारायण कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।
    2
    चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बैठक सम्पन्न हुआ, एकता और सौहार्द का दिया संदेश
हजारीबाग। कोइरी विकास मंच के होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा पर अपने- अपने विचार रखे। एक मार्च को कोइरी विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि समारोह सादगी और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया तथा पकौड़ी,कचरी, बर्रा और पुआ के साथ आपसी भाईचारे के बीच होली मनाई गई। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बना। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में देव कुमार राज, नागेश्वर प्रसाद,संतोष प्रसाद कुशवाहा,दिलचंद प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,केदार नारायण,सुनील प्रसाद,रामचंद्र महतो,राजेश कुमार कुशवाहा,भारत कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सतेंद्र वर्मा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार,सुधांशु कुमार,महेंद्र कुमार,विजय कुमार,विशाल नीरज,संजय कुमार,बेनी महतो,नरेश प्रसाद,विनीत कुमार,अवधेश प्रसाद,मनोज प्रसाद,रिकी प्रसाद,सहदेव प्रसाद,जगत किशोर कुमार,महावीर महतो,विनय कुमार कुशवाहा,विनोद प्रसाद,नरेश कुमार,इंद्र नारायण कुशवाहा
समेत अन्य उपस्थित थे।
    user_Vande Bharat Live TV News
    Vande Bharat Live TV News
    पत्रकार Hazaribag, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • बड़कागांव में स्थित मेगालीथ प्राचीन जनजातीय सभ्यता की अनमोल निशानी हैं। ये विशाल पत्थर पूर्वजों की स्मृति में स्थापित किए जाते थे और आज भी स्थानीय समुदाय के लिए आस्था का केंद्र हैं। हजारों साल पुरानी ये संरचनाएँ न सिर्फ झारखंड की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाती हैं, बल्कि पुरातत्वविदों के लिए भी शोध का महत्वपूर्ण विषय हैं।
    1
    बड़कागांव में स्थित मेगालीथ प्राचीन जनजातीय सभ्यता की अनमोल निशानी हैं। ये विशाल पत्थर पूर्वजों की स्मृति में स्थापित किए जाते थे और आज भी स्थानीय समुदाय के लिए आस्था का केंद्र हैं।
हजारों साल पुरानी ये संरचनाएँ न सिर्फ झारखंड की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाती हैं, बल्कि पुरातत्वविदों के लिए भी शोध का महत्वपूर्ण विषय हैं।
    user_SB Live Hindi
    SB Live Hindi
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    3 hrs ago
  • ईरान में शोक की लहर… ग्रैंड अयातुल्ला इमाम अली खामेनेई की शहादत की आधिकारिक घोषणा के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक और 7 दिन की छुट्टी घोषित की है। मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण — दुनिया फिर से युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। 🌍🔥 #Iran #WorldWar3 #Khamenei #MiddleEastWar #BreakingNews #murshadamirijmm
    1
    ईरान में शोक की लहर…
ग्रैंड अयातुल्ला इमाम अली खामेनेई की शहादत की आधिकारिक घोषणा के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक और 7 दिन की छुट्टी घोषित की है।
मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण —
दुनिया फिर से युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। 🌍🔥
#Iran #WorldWar3 #Khamenei #MiddleEastWar #BreakingNews #murshadamirijmm
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • -- चुनावी नतीजों के बाद वार्ड क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल  __ यह जीत वार्ड की जनता की जीत है: निकहत यासमीन  __ हजारीबाग। हजारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 02 से युवा प्रत्याशी निकहत यासमीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। जनता के आशीर्वाद और भरोसे के बल पर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फिरोज आलम को 65 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम के अनुसार निकहत यासमीन को कुल 834 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पिछली बार के चुनाव में फिरोज खलीफा वार्ड नंबर 01 से विजयी घोषित हुए थे, लेकिन इस बार मतदाताओं ने विकास के नए विजन और युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बदलाव का संदेश दिया। चुनावी नतीजों के बाद वार्ड क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। विजय के बाद निकहत यासमीन ने कहा कि यह जीत वार्ड की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 02 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता अब विकास, पारदर्शिता और सक्रिय जनसंपर्क को प्राथमिकता दे रहे हैं। वार्ड नंबर 02 का यह जनादेश नगर निकाय की राजनीति में एक नया संदेश और नई दिशा तय करता नजर आ रहा है।
    1
    --
चुनावी नतीजों के बाद वार्ड क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल 
__
यह जीत वार्ड की जनता की जीत है: निकहत यासमीन 
__
हजारीबाग। हजारीबाग नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 02 से युवा प्रत्याशी निकहत यासमीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। जनता के आशीर्वाद और भरोसे के बल पर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फिरोज आलम को 65 मतों से पराजित किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार निकहत यासमीन को कुल 834 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पिछली बार के चुनाव में फिरोज खलीफा वार्ड नंबर 01 से विजयी घोषित हुए थे, लेकिन इस बार मतदाताओं ने विकास के नए विजन और युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बदलाव का संदेश दिया।
चुनावी नतीजों के बाद वार्ड क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विजय के बाद निकहत यासमीन ने कहा कि यह जीत वार्ड की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड नंबर 02 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मतदाता अब विकास, पारदर्शिता और सक्रिय जनसंपर्क को प्राथमिकता दे रहे हैं। वार्ड नंबर 02 का यह जनादेश नगर निकाय की राजनीति में एक नया संदेश और नई दिशा तय करता नजर आ रहा है।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
  • *हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में क्षेत्र की जर्जर सड़कों व पुल-पुलियों का मुद्दा उठाया* *ग्रामीण विकास मंत्री ने 15 किलोमीटर सड़क व 10 करोड़ रुपये का पुल निर्माण हेतु प्राथमिकता से कार्य कराने का दिया आश्वासन* झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान हज़ारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हज़ारीबाग क्षेत्र में सड़कों एवं पुल-पुलियों की जर्जर स्थिति का गंभीर मुद्दा सदन के पटल पर प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खराब सड़कों के कारण आवागमन में हो रही कठिनाइयों, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका तथा विकास कार्यों में उत्पन्न बाधाओं का तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए सरकार से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग की। विधायक प्रदीप प्रसाद ने विशेष रूप से दारू प्रखंड के पेट्टो NH-522 से कृष्णा महतो के घर तक लगभग 02 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण, झुमरा के कोंय जोन्हिया भाया सिवाने नदी तक लगभग 03 किलोमीटर पक्की सड़क, झुमरा डीपू से रामदेव खरिका भाया सिवाने नदी तक लगभग 06 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। इसी क्रम में सदर प्रखंड के NH-522 से चाया सिमाना तक लगभग 03 किलोमीटर पक्की सड़क, केसुरा मोड़ से सरौनी तक पक्की सड़क, पौता में पक्की सड़क निर्माण सहित हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड, दारू प्रखंड, कटकमदाग प्रखंड एवं कटकमसांडी प्रखंड के कुल 40 सड़कों से अधिक पुल-पुलियों की अनुशंसा किए है उसे सरकार के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन सड़कों और पुल-पुलियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन में स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार केवल गोलमटोल जवाब देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्य होना चाहिए। इस विषय पर राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने सदन में बताया कि 15 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति जल्द दी जाएगी। साथ ही विधायक निधि की राशि भी क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हज़ारीबाग के समुचित विकास और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को वे सदन में मजबूती से उठाते रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
    1
    *हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में क्षेत्र की जर्जर सड़कों व पुल-पुलियों का मुद्दा उठाया*
*ग्रामीण विकास मंत्री ने 15 किलोमीटर सड़क व 10 करोड़ रुपये का पुल निर्माण हेतु प्राथमिकता से कार्य कराने का दिया आश्वासन*
झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान हज़ारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हज़ारीबाग क्षेत्र में सड़कों एवं पुल-पुलियों की जर्जर स्थिति का गंभीर मुद्दा सदन के पटल पर प्रमुखता से उठाया। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खराब सड़कों के कारण आवागमन में हो रही कठिनाइयों, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका तथा विकास कार्यों में उत्पन्न बाधाओं का तथ्यात्मक विवरण प्रस्तुत करते हुए सरकार से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग की।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने विशेष रूप से दारू प्रखंड के पेट्टो NH-522 से कृष्णा महतो के घर तक लगभग 02 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण, झुमरा के कोंय जोन्हिया भाया सिवाने नदी तक लगभग 03 किलोमीटर पक्की सड़क, झुमरा डीपू से रामदेव खरिका भाया सिवाने नदी तक लगभग 06 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।
इसी क्रम में सदर प्रखंड के NH-522 से चाया सिमाना तक लगभग 03 किलोमीटर पक्की सड़क, केसुरा मोड़ से सरौनी तक पक्की सड़क, पौता में पक्की सड़क निर्माण सहित हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड, दारू प्रखंड, कटकमदाग प्रखंड एवं कटकमसांडी प्रखंड के कुल 40 सड़कों से अधिक पुल-पुलियों की अनुशंसा किए है उसे सरकार के समक्ष रखी।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन सड़कों और पुल-पुलियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन में स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार केवल गोलमटोल जवाब देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्य होना चाहिए।
इस विषय पर राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने सदन में बताया कि 15 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की स्वीकृति जल्द दी जाएगी। साथ ही विधायक निधि की राशि भी क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हज़ारीबाग के समुचित विकास और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को वे सदन में मजबूती से उठाते रहेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • *हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया* *स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने के लिए मानदेय की समुचित समीक्षा और वृद्धि की मांग* झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि का महत्वपूर्ण मुद्दा सदन के पटल पर प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य लोकतंत्र की जमीनी आधारशिला हैं। ये जनप्रतिनिधि सीमित संसाधनों के बावजूद गांव-गांव में सरकार की योजनाओं को लागू कराने, विकास कार्यों की निगरानी करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। अभी वर्तमान में प्रति माह जिला परिषद अध्यक्ष का वेतन मात्र 12000 रुपये, जिप उपाध्यक्ष का वेतन मात्र 10,000 रुपये, पंचायत समिति प्रमुख का वेतन मात्र 8,000 रुपये, उप प्रमुख का वेतन मात्र 4,000 रुपये, मुखिया का वेतन मात्र 2500 रुपये, और उप मुखिया का वेतन मात्र 1200 रुपये हैं। विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि इतने महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के बावजूद पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को इतना कम वेतन मिलता है और तक मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है। यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि उनके सम्मान, मनोबल और कार्यक्षमता से जुड़ा विषय है। पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनका मानदेय समयानुकूल बढ़ाया जाना आवश्यक है। मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि मानदेय की समुचित समीक्षा कर यथोचित वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय स्वशासन व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बन सके। विधायक ने सरकार से इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की है, ताकि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान और सहयोग मिल सके।
    1
    *हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया*
*स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने के लिए मानदेय की समुचित समीक्षा और वृद्धि की मांग*
झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के मानदेय वृद्धि का महत्वपूर्ण मुद्दा सदन के पटल पर प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य  प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य लोकतंत्र की जमीनी आधारशिला हैं। ये जनप्रतिनिधि सीमित संसाधनों के बावजूद गांव-गांव में सरकार की योजनाओं को लागू कराने, विकास कार्यों की निगरानी करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं। 
अभी वर्तमान में प्रति माह जिला परिषद अध्यक्ष का वेतन मात्र 12000 रुपये, जिप उपाध्यक्ष का वेतन मात्र 10,000 रुपये, पंचायत समिति प्रमुख का वेतन मात्र 8,000 रुपये, उप प्रमुख का वेतन मात्र 4,000 रुपये, मुखिया का वेतन मात्र 2500 रुपये, और उप मुखिया का वेतन मात्र 1200 रुपये हैं।  
विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने वक्तव्य में कहा कि इतने महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के बावजूद पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को इतना कम वेतन मिलता है और तक मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है। यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि उनके सम्मान, मनोबल और कार्यक्षमता से जुड़ा विषय है।
पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनका मानदेय समयानुकूल बढ़ाया जाना आवश्यक है। मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि मानदेय की समुचित समीक्षा कर यथोचित वृद्धि सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय स्वशासन व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बन सके।
विधायक ने सरकार से इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की है, ताकि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान और सहयोग मिल सके।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.