logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े कंटेंट क्रिएटर चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में जुटान हुआ। पर्यटन स्थलों को विकसित और बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के कई चर्चित कलाकार भी यहां पहुंचे उन्हें सम्मानित किया गया।

14 hrs ago
user_Jitendra Tiwari
Jitendra Tiwari
पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
14 hrs ago

बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े कंटेंट क्रिएटर चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में जुटान हुआ। पर्यटन स्थलों को विकसित और बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के कई चर्चित कलाकार भी यहां पहुंचे उन्हें सम्मानित किया गया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है कि मुआवजे की प्रक्रिया में कोई देरी न हो। ​विमान कंपनी की जिम्मेदारी: एयर एम्बुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी और बीमा (Insurance) कंपनी द्वारा भी मृतकों के परिवारों को हर्जाना देने का प्रावधान होता है। इस दिशा में फिलहाल जांच और कागजी कार्रवाई जारी है। ​चूंकि घटना हाल ही की है, मुआवजे की सटीक राशि और उसके वितरण की आधिकारिक पुष्टि जिला प्रशासन की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी
    1
    चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है कि मुआवजे की प्रक्रिया में कोई देरी न हो।
​विमान कंपनी की जिम्मेदारी: एयर एम्बुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी और बीमा (Insurance) कंपनी द्वारा भी मृतकों के परिवारों को हर्जाना देने का प्रावधान होता है। इस दिशा में फिलहाल जांच और कागजी कार्रवाई जारी है।
​चूंकि घटना हाल ही की है, मुआवजे की सटीक राशि और उसके वितरण की आधिकारिक पुष्टि जिला प्रशासन की अंतिम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Vikram Dewang
    1
    Post by Vikram Dewang
    user_Vikram Dewang
    Vikram Dewang
    Political party office लवालांग, चतरा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • हजारीबाग नगर निगम- वार्ड संख्या : 16 1.अशरफ इमाम : 430 2.मो. इजहार : 361 3.मो. जमील अहमद : 636 4.मो. नसीम : 546 5.मो. निसार अहमद : 42 6.नेजामउद्दीन : 563 7.मोहम्मद शमशाद : 82 8.शाहीद रजा : 398 विजयी प्रत्याशी:- मो. जमील अहमद उर्फ बब्लू कुरैशी 🎉
    1
    हजारीबाग नगर निगम- वार्ड संख्या : 16
1.अशरफ इमाम : 430
2.मो. इजहार : 361
3.मो. जमील अहमद : 636
4.मो. नसीम : 546
5.मो. निसार अहमद : 42
6.नेजामउद्दीन : 563
7.मोहम्मद शमशाद : 82
8.शाहीद रजा : 398
विजयी प्रत्याशी:- मो. जमील अहमद उर्फ बब्लू कुरैशी 🎉
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • हजारीबाग के पुराना समाहरणालय परिसर में हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद उठाया। समारोह की शुरुआत ढोल, मंजीरा और शहनाई की मधुर धुनों के साथ हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुरमयी ताल ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इसके बाद जैसे ही फिल्मी गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन गूंजी, पूरा सभागार झूम उठा। बलम पिचकारी और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित पत्रकारों ने जमकर थिरकते हुए खुशियों का इजहार किया। पारंपरिक होली गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर झारखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। बर्रा, धुस्का, मालपुआ समेत कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद उपस्थित लोगों को खूब भाया। व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आयोजन को और भी खास बना दिया। समारोह के दौरान प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-ठिठोली, आत्मीयता और आपसी एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम के बीच अरविंद कुमार राणा, जो प्रेस क्लब के सदस्य एवं वर्तमान में नवनिर्वाचित महापौर हैं, उनका आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही सभागार में उत्साह का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं सचिव दीपक सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना और सुदृढ़ हो।
    2
    हजारीबाग के पुराना समाहरणालय परिसर में 
हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह रंगों, उमंग और आपसी सौहार्द के माहौल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद उठाया। समारोह की शुरुआत ढोल, मंजीरा और शहनाई की मधुर धुनों के साथ हुई। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुरमयी ताल ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। 
इसके बाद जैसे ही फिल्मी गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली… की धुन गूंजी, पूरा सभागार झूम उठा। बलम पिचकारी और होली के दिन दिल खिल जाते हैं जैसे लोकप्रिय गीतों पर उपस्थित पत्रकारों ने जमकर थिरकते हुए खुशियों का इजहार किया। पारंपरिक होली गीतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। 
इस अवसर पर झारखंडी व्यंजनों का विशेष प्रबंध किया गया था। बर्रा, धुस्का, मालपुआ समेत कई पारंपरिक पकवानों का स्वाद उपस्थित लोगों को खूब भाया। व्यंजनों की सुगंध और स्वाद ने आयोजन को और भी खास बना दिया। समारोह के दौरान प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे आयोजन में हंसी-ठिठोली, आत्मीयता और आपसी एकजुटता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। 
कार्यक्रम के बीच अरविंद कुमार राणा, जो प्रेस क्लब के सदस्य एवं वर्तमान में नवनिर्वाचित महापौर हैं, उनका आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही सभागार में उत्साह का माहौल और भी प्रफुल्लित हो उठा। उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शहर के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं सचिव दीपक सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द की भावना और सुदृढ़ हो।
    user_Amar Kant
    Amar Kant
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Post by महेंद्र शर्मा
    1
    Post by महेंद्र शर्मा
    user_महेंद्र शर्मा
    महेंद्र शर्मा
    पत्रकार, # डोभी, गया, बिहार•
    18 hrs ago
  • दारू (हजारीबाग) – दारू प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को मेडकुरी सिवाने नदी स्थित पेयजल विभाग के भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान पत्रकार फगुआ गीतों पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा प्रेस क्लब की मजबूती और आपसी एकता पर चर्चा की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष बसंत नारायण राणा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ मिलने का संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर जयनारायण प्रसाद, देव नारायण प्रसाद, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, अखिलेश कुमार, रौशन सिन्हा, महेश साव, पप्पू ठाकुर, सुनील यादव, रंजीत साव, सुमित, बीरेंद्र यादव, राजीव रंजन शर्मा, अनिल यादव, अजय यादव, विषेक कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
    3
    दारू (हजारीबाग) – दारू प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा रविवार को मेडकुरी सिवाने नदी स्थित पेयजल विभाग के भवन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान पत्रकार फगुआ गीतों पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा प्रेस क्लब की मजबूती और आपसी एकता पर चर्चा की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष बसंत नारायण राणा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और भाईचारे के साथ मिलने का संदेश देता है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर जयनारायण प्रसाद, देव नारायण प्रसाद, बजरंग सहाय, राजन सिन्हा, सुमन सिन्हा, अखिलेश कुमार, रौशन सिन्हा, महेश साव, पप्पू ठाकुर, सुनील यादव, रंजीत साव, सुमित, बीरेंद्र यादव, राजीव रंजन शर्मा, अनिल यादव, अजय यादव, विषेक कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    18 hrs ago
  • पत्थलगड़ा थाना में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन रविवार को पत्थलगडा थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि सहित दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक का संचालन करते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि रंगों का पवित्र त्यौहार होली सभी लोग सरकारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्वक माहौल में मनाएं। त्योहार में हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन की विशेष निगाह रहेगी। किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना परिषद में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
    1
    पत्थलगड़ा थाना में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन 
रविवार को पत्थलगडा थाना परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि सहित दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक का संचालन करते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि रंगों का पवित्र त्यौहार होली सभी लोग सरकारी दिशा निर्देशों के अनुरूप सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्वक माहौल में मनाएं। त्योहार में हुड़दंग करने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन की विशेष निगाह रहेगी। किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना परिषद में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बैठक सम्पन्न हुआ, एकता और सौहार्द का दिया संदेश हजारीबाग। कोइरी विकास मंच के होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा पर अपने- अपने विचार रखे। एक मार्च को कोइरी विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि समारोह सादगी और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया तथा पकौड़ी,कचरी, बर्रा और पुआ के साथ आपसी भाईचारे के बीच होली मनाई गई। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बना। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में देव कुमार राज, नागेश्वर प्रसाद,संतोष प्रसाद कुशवाहा,दिलचंद प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,केदार नारायण,सुनील प्रसाद,रामचंद्र महतो,राजेश कुमार कुशवाहा,भारत कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सतेंद्र वर्मा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार,सुधांशु कुमार,महेंद्र कुमार,विजय कुमार,विशाल नीरज,संजय कुमार,बेनी महतो,नरेश प्रसाद,विनीत कुमार,अवधेश प्रसाद,मनोज प्रसाद,रिकी प्रसाद,सहदेव प्रसाद,जगत किशोर कुमार,महावीर महतो,विनय कुमार कुशवाहा,विनोद प्रसाद,नरेश कुमार,इंद्र नारायण कुशवाहा समेत अन्य उपस्थित थे।
    2
    चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल में बैठक सम्पन्न हुआ, एकता और सौहार्द का दिया संदेश
हजारीबाग। कोइरी विकास मंच के होली मिलन समारोह को लेकर रविवार को चानो स्थित मैक्स हॉस्पिटल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव नारायण प्रसाद ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने समारोह की रूपरेखा पर अपने- अपने विचार रखे। एक मार्च को कोइरी विकास मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने कहा कि समारोह सादगी और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया तथा पकौड़ी,कचरी, बर्रा और पुआ के साथ आपसी भाईचारे के बीच होली मनाई गई। जिला सचिव नारायण प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम बना। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में देव कुमार राज, नागेश्वर प्रसाद,संतोष प्रसाद कुशवाहा,दिलचंद प्रसाद,देवदत्त प्रसाद,केदार नारायण,सुनील प्रसाद,रामचंद्र महतो,राजेश कुमार कुशवाहा,भारत कुशवाहा,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,सतेंद्र वर्मा,रवि कुमार,बीरेंद्र कुमार,सुधांशु कुमार,महेंद्र कुमार,विजय कुमार,विशाल नीरज,संजय कुमार,बेनी महतो,नरेश प्रसाद,विनीत कुमार,अवधेश प्रसाद,मनोज प्रसाद,रिकी प्रसाद,सहदेव प्रसाद,जगत किशोर कुमार,महावीर महतो,विनय कुमार कुशवाहा,विनोद प्रसाद,नरेश कुमार,इंद्र नारायण कुशवाहा
समेत अन्य उपस्थित थे।
    user_Vande Bharat Live TV News
    Vande Bharat Live TV News
    पत्रकार Hazaribag, Hazaribagh•
    18 hrs ago
  • बड़कागांव में स्थित मेगालीथ प्राचीन जनजातीय सभ्यता की अनमोल निशानी हैं। ये विशाल पत्थर पूर्वजों की स्मृति में स्थापित किए जाते थे और आज भी स्थानीय समुदाय के लिए आस्था का केंद्र हैं। हजारों साल पुरानी ये संरचनाएँ न सिर्फ झारखंड की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाती हैं, बल्कि पुरातत्वविदों के लिए भी शोध का महत्वपूर्ण विषय हैं।
    1
    बड़कागांव में स्थित मेगालीथ प्राचीन जनजातीय सभ्यता की अनमोल निशानी हैं। ये विशाल पत्थर पूर्वजों की स्मृति में स्थापित किए जाते थे और आज भी स्थानीय समुदाय के लिए आस्था का केंद्र हैं।
हजारों साल पुरानी ये संरचनाएँ न सिर्फ झारखंड की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाती हैं, बल्कि पुरातत्वविदों के लिए भी शोध का महत्वपूर्ण विषय हैं।
    user_SB Live Hindi
    SB Live Hindi
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.