कटनी में गूंजा ‘झूलेलाल साई का जयकारा’: माधव नगर से बंगला लाइन तक निकली भव्य प्रभात फेरी, श्रद्धालुओं ने की फूलों की वर्षा कटनी। शुक्रवार 13 मार्च 2026 को शहर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माधव नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर से बंगला लाइन क्षेत्र तक भव्य शोभा यात्रा (प्रभात फेरी) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर “झूलेलाल साई” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा श्री झूलेलाल साई जी का भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा और स्वल्पाहार के माध्यम से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। यह भव्य आयोजन झूलेलाल सेवा समिति, माधव नगर के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री खियल दास चावला, डॉ. प्रेम जसूजा, डॉ. प्रेम हेमनानी (बंगला लाइन), श्री राजेश खानेचा, श्री मनोहर लाल बजाज, श्री लखमीचंद कटारिया, श्री अमृतलाल पोपटनी, श्री रमेश लाल मंगतानी और श्री लालचंद बजाज सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष मार्गदर्शन रहा। सभी के सहयोग और अनुशासन के चलते भव्य शोभा यात्रा का समापन शांतिपूर्ण और अत्यंत सुंदर तरीके से हुआ, जिसके लिए झूलेलाल सेवा समिति ने सभी महानुभावों और श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। 🌹 “झूलेलाल साई की कृपा से शहर में एकता, भाईचारा और श्रद्धा का अद्भुत संदेश देखने को मिला।” 🌹
कटनी में गूंजा ‘झूलेलाल साई का जयकारा’: माधव नगर से बंगला लाइन तक निकली भव्य प्रभात फेरी, श्रद्धालुओं ने की फूलों की वर्षा कटनी। शुक्रवार 13 मार्च 2026 को शहर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माधव नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर से बंगला लाइन क्षेत्र तक भव्य शोभा यात्रा (प्रभात फेरी) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर “झूलेलाल साई” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा श्री झूलेलाल साई जी का भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा और स्वल्पाहार के माध्यम से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। यह भव्य आयोजन झूलेलाल सेवा समिति, माधव नगर
के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री खियल दास चावला, डॉ. प्रेम जसूजा, डॉ. प्रेम हेमनानी (बंगला लाइन), श्री राजेश खानेचा, श्री मनोहर लाल बजाज, श्री लखमीचंद कटारिया, श्री अमृतलाल पोपटनी, श्री रमेश लाल मंगतानी और श्री लालचंद बजाज सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष मार्गदर्शन रहा। सभी के सहयोग और अनुशासन के चलते भव्य शोभा यात्रा का समापन शांतिपूर्ण और अत्यंत सुंदर तरीके से हुआ, जिसके लिए झूलेलाल सेवा समिति ने सभी महानुभावों और श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। 🌹 “झूलेलाल साई की कृपा से शहर में एकता, भाईचारा और श्रद्धा का अद्भुत संदेश देखने को मिला।” 🌹
- कटनी में गूंजा ‘झूलेलाल साई का जयकारा’: माधव नगर से बंगला लाइन तक निकली भव्य प्रभात फेरी, श्रद्धालुओं ने की फूलों की वर्षा कटनी। शुक्रवार 13 मार्च 2026 को शहर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माधव नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर से बंगला लाइन क्षेत्र तक भव्य शोभा यात्रा (प्रभात फेरी) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर “झूलेलाल साई” के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा श्री झूलेलाल साई जी का भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने फूल-मालाओं, पुष्प वर्षा और स्वल्पाहार के माध्यम से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में भक्ति, उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। यह भव्य आयोजन झूलेलाल सेवा समिति, माधव नगर के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के प्रति हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री खियल दास चावला, डॉ. प्रेम जसूजा, डॉ. प्रेम हेमनानी (बंगला लाइन), श्री राजेश खानेचा, श्री मनोहर लाल बजाज, श्री लखमीचंद कटारिया, श्री अमृतलाल पोपटनी, श्री रमेश लाल मंगतानी और श्री लालचंद बजाज सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष मार्गदर्शन रहा। सभी के सहयोग और अनुशासन के चलते भव्य शोभा यात्रा का समापन शांतिपूर्ण और अत्यंत सुंदर तरीके से हुआ, जिसके लिए झूलेलाल सेवा समिति ने सभी महानुभावों और श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। 🌹 “झूलेलाल साई की कृपा से शहर में एकता, भाईचारा और श्रद्धा का अद्भुत संदेश देखने को मिला।” 🌹2
- पूरा मामला कटनी जिले के ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द का है जहां पर पदस्थ सचिव सुलेखा गुप्ता ने दिनांक 20फरवरी से कम नहीं कर रही बगैर किसी ट्रांसफर आदेश की जनपद पंचायत कटनी में लिखकर यह कह दिया कि ग्राम पंचायत केलवाड़ा खुर्द में काम नहीं करना चाहती और काम बंद कर दिया सरपंच की भाग दौड़ के पश्चात मीडिया पर उछल रही खबरों के पश्चात जनपद पंचायत कटनी हरकत में आया कारण बताओं नोटिस दिया नोटिस में तीन दिवस के भीतर जवाब देने को कहा जिस पर सुलेख गुप्ता ने मनमानी करते हुए आज तक जवाब नहीं दिया सूत्रों की माने जिला पंचायत कटनी के द्वारा दूसरी सचिन की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह लगने लगे लजीब है अब जिला पंचायत जनपद पंचाय फेलियर नहीं है क्या ऐसी सचिव पर कड़ी कार्यवाही नहीं बनती है सवाल है सिस्टम पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों से1
- पिपरिया कला रेलवे स्टेशन की बगल का यह घटना है यहां पर कोई स्कूल ना नाल है ना पानी है ना लाइट है यहां के आदिवासी लोग बहुत परेशान हैं कृपया करके मेरी निवेदन सुन लीजिएगा साहब1
- अजब गजब सतना के स्मार्ट कार्य सतना। स्टेशन रोड से वीनस की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन कार्य के बाद बनाई गई घटिया सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से नीचे बह रहे नाले का पानी भी दिखाई देने लगा है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। बाकी सतना स्मार्ट सिटी है कुछ भी हो सकता है। कल शाम की घटना।2
- सतना | मध्य भारत न्यूज़ सतना जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। क्या है पूरा मामला? सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को जितेंद्र अहिरवार (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंहपुर थाना क्षेत्र के महुटा का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार: सोशल मीडिया से शुरुआत: 19 वर्षीय पीड़िता की पहचान आरोपी जितेंद्र से करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। लंबे समय तक दोस्ती: दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत और मेल-जोल का सिलसिला चलता रहा। शादी का वादा और शोषण: आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाया और उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी की बात आई, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्य भारत न्यूज़ की अपील: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।1
- *मैहर: 7 महीने से दाने-दाने को मोहताज बम्हनी और कोठी के ग्रामीण, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी 🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* खबर/मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत चौपड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी और कोठी के ग्रामीण पिछले सात महीनों से सरकारी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी और कोटा प्रबंधक की कथित मनमानी से त्रस्त आदिवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है *कोटा प्रबंधक पर अनियमितता के गंभीर आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि कोटा प्रबंधक द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। पिछले सात महीनों से उन्हें राशन की दुकान से खाली हाथ लौटाया जा रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल झूठे आश्वासन ही मिले। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र के गरीब आदिवासी परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है *कमल सिंह मरकाम के नेतृत्व में फूटा आक्रोश* ग्रामीणों की इस पीड़ा को लेकर आदिवासियों के हितैषी माने जाने वाले एडवोकेट कमल सिंह मरकाम सामने आए हैं गुरुवार को उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम दिव्य पटेल को ज्ञापन सौंपा मरकाम ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा शासन की योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। पात्र हितग्राही भूख से लड़ रहे हैं और जिम्मेदार मौन हैं। कोटा प्रबंधक की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" *प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम नहीं तो होगी भूख हड़ताल* ज्ञापन सौंपते समय एडवोकेट कमल सिंह मरकाम ने प्रशासन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 7 दिनों के भीतर राशन वितरण सुचारू नहीं किया गया और दोषी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे *प्रमुख माँगें व चेतावनी* 7 दिनों के अंदर बकाया राशन का वितरण लापरवाह कोटा प्रबंधक पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए मांगें पूरी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी *एसडीएम ने दिया कार्रवाई का भरोसा* मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दिव्य पटेल ने ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि राशन वितरण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।1
- *नदी पर अतिक्रमण बर्दास्त नहीं-प्रभारी मंत्री* *उमरार और कथली नदी का सीमांकन कराने कलेक्टर को निर्देश* उमरिया//जिले की लाइफ लाइन कहे जाने वाली उमरार नदी और चंदिया की कथली नदी पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री बिफर पड़े, नगर के सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक और समीक्षा के बाद मीडिया ने उनसे सवाल किया जिसको सुनकर वह हैरान भी हुए और मौके पर कलेक्टर को सीमांकन कराने के निर्देश दिए, हालांकि मंत्री जी के निर्देश पर कब तक नदी की सीमा निर्धारित होती है यह कह पाना शायद संभव नहीं है। बता दें कि उमरार नदी कर्बला स्थान से लेकर घंघरी पुल तक का पाट पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं, यहां कोई भी रसूखदार अपनी जगह बताकर लोगों को जमीन बेच देता है और फिर वहां आलीशान बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाती है, ऐसा नहीं है कि इस मसले को मीडिया ने नहीं उठाया परंतु राजनैतिक संरक्षण और प्रशासन की उदासीनता के कारण कार्यवाही केवल देखने और पंचनामे तक ही सीमित रह जाती है। हाल ही में सांई कालोनी के पिछले हिस्से में सैकड़ों ट्रक मिट्टी उमरार नदी के एक किनारे को पाटकर उसमें प्लाटिंग करते हुए बेचा जा रहा है, बकायदा रजिस्ट्री भी कराई जा रही है और राजस्व सहित जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णीय निद्रा में सोया हुआ है। बहरहाल प्रभारी मंत्री के नदी का सीमांकन कराने वाले निर्देश धरातल पर होगें या फिर उनका आदेश भी हवा में उछाल दिया जायेगा, जो कि आने वाला समय ही बतायेगा।1
- “काला कानून वापस लो” के नारों से दहला बरही: करणी सेना की हुंकार, सैकड़ों वाहनों के साथ सवर्ण समाज सड़कों पर बरही (कटनी)। यूजीसी के प्रस्तावित नए कानून के खिलाफ बरही नगर में गुरुवार को जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। श्री राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में सवर्ण समाज के सैकड़ों युवाओं और नागरिकों ने विशाल वाहन रैली निकालकर सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकली यह रैली जब नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तो पूरा बरही “काला कानून वापस लो”, “सवर्ण समाज के अधिकारों का हनन बंद करो” और “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। काले झंडों के साथ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज प्रदर्शनकारियों के हाथों में काले झंडे, बैनर और तख्तियां थीं। नगर के मुख्य चौराहों पर रैली के पहुंचते ही माहौल पूरी तरह आंदोलनमय हो गया। जगह-जगह लोगों ने रैली का समर्थन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सैकड़ों वाहनों की कतारों ने बरही की सड़कों को मानो आंदोलन की आवाज में बदल दिया। करणी सेना की दो टूक: “अधिकारों पर वार बर्दाश्त नहीं” सभा को संबोधित करते हुए श्री राजपूत करणी सेना के संभाग अध्यक्ष विशाल सिंह ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यूजीसी का यह नया कानून सवर्ण समाज के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा— “यदि सरकार ने इस अन्यायपूर्ण कानून को जल्द वापस नहीं लिया तो सवर्ण समाज पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होगा। यह लड़ाई अब आर-पार की होगी।” मुख्यमंत्री के दौरे पर होगा बड़ा विरोध आंदोलनकारियों ने ऐलान किया कि यह संघर्ष यहीं नहीं थमेगा। आंदोलन की अगली कड़ी में 14 मार्च को बरही दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री को सवर्ण समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के सामने इस कानून को निरस्त करने की मांग जोरदार तरीके से रखी जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा।2