logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गये रफीगंज के युवक की पांच मंजिला मकान से गिरने से हुई मौत बिहार से बाहर दूसरे प्रदेश मे मजदूरी करने गये एक युवक की मौत पांच मंजिला मकान से गिरने से हो गई है। घटना शनिवार की शाम तेलंगाना राज्य के रंगारेडी जिले के बेच्चीबौली थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की है। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज निवासी अजय पासवान के 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप मे हुई है। इस घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि,उक्त युवक तेलंगाना राज्य के रंगारेडी जिले के बेच्चीबौली थाना क्षेत्र मे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग मे सरिया सेटरिंग का काम कर रहा था। शनिवार को वो पांच मंजिला बिल्डिंग पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो निचे गिर गया। जिसमे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया । वहीं इलाके मे शोक की लहर व्याप्त हो गई। माँ हेमंती देवी एवं पिता अजय पासवान का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने वहां काम करवा रहे ठीकेदार एवं फोरमैन से सम्पर्क कर शव को घर लाने की कोशिश मे जुट गये हैँ। इधर परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर वहां के स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क साधने की कोशिश की है। मृतक के भाई ने बताया कि, कंस्ट्रक्शन मालिक से बात हुई है।उचित मुआवजे देने को लेकर आश्वासन दिया गया है ,साथ ही शव को घर भेजा जा रहा है.रविवार की रात्रि शव घर तक पहुंच जायेगा। मृतक अपने तीन भाइयों मे सबसे छोटा था।

23 hrs ago
user_Pappu Kumar
Pappu Kumar
पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
23 hrs ago

दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गये रफीगंज के युवक की पांच मंजिला मकान से गिरने से हुई मौत बिहार से बाहर दूसरे प्रदेश मे मजदूरी करने गये एक युवक की मौत पांच मंजिला मकान से गिरने से हो गई है। घटना शनिवार की शाम तेलंगाना राज्य के रंगारेडी जिले के बेच्चीबौली थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की है। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज निवासी अजय पासवान के 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप मे हुई है। इस घटना के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है। परिजनों ने बताया कि,उक्त युवक तेलंगाना राज्य के रंगारेडी जिले के बेच्चीबौली थाना क्षेत्र मे एक निर्माणाधीन बिल्डिंग मे सरिया सेटरिंग का काम कर रहा था। शनिवार को वो पांच मंजिला बिल्डिंग पर काम कर रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो निचे गिर गया। जिसमे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया । वहीं इलाके मे शोक की लहर व्याप्त हो गई। माँ हेमंती देवी एवं पिता अजय पासवान का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिजनों ने वहां काम करवा रहे ठीकेदार एवं फोरमैन से सम्पर्क कर शव को घर लाने की कोशिश मे जुट गये हैँ। इधर परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर वहां के स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क साधने की कोशिश की है। मृतक के भाई ने बताया कि, कंस्ट्रक्शन मालिक से बात हुई है।उचित मुआवजे देने को लेकर आश्वासन दिया गया है ,साथ ही शव को घर भेजा जा रहा है.रविवार की रात्रि शव घर तक पहुंच जायेगा। मृतक अपने तीन भाइयों मे सबसे छोटा था।

More news from Bihar and nearby areas
  • प्रेस विज्ञप्ति 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद गया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महोत्सव के अंतिम दिन 15 मार्च 2026, दिन रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड, गया में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए और माँ मथुरासिनी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। महोत्सव के सफल संचालन में महोत्सव संयोजक संतोष कुमार बरहपुरिया, महोत्सव कोषाध्यक्ष प्रदीप वैश्यकार, माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पवनचौध तथा माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू द्वारा मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह महोत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा तथा माँ मथुरासिनी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
    1
    प्रेस विज्ञप्ति
42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव संपन्न, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
गया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित 42वां माँ मथुरासिनी महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
महोत्सव के अंतिम दिन 15 मार्च 2026, दिन रविवार को माहुरी वैश्य मंडल भवन, गुरुद्वारा रोड, गया में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर रात 11:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए और माँ मथुरासिनी का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, माहुरी वैश्य मंडल नवयुवक समिति एवं माहुरी वैश्य मंडल महिला समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों तथा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।
महोत्सव के सफल संचालन में महोत्सव संयोजक संतोष कुमार बरहपुरिया, महोत्सव कोषाध्यक्ष प्रदीप वैश्यकार, माहुरी वैश्य मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पवनचौध तथा माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार पिंटू द्वारा मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं समाज के लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से ही यह महोत्सव भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा तथा माँ मथुरासिनी के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    4 hrs ago
  • 36 साल पुराना मकान पर दबंगों का कब्जा ! पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर ! बाराचट्टी थाना पुलिस ने नही किया अभी तक कोई करवाई ! 👇🏻 #GayaNews #Barachatti #Gajragarh #BiharNews #HindustanExpress #JusticeForPoor #SriramPaswan #LandDispute #IllegalOccupation #BiharPolice #PoliceNegligence #PoorFamily #GroundReport #BreakingNews #BiharPolitics #SamratChoudhary #NitishKumar #Bhoomafia #JusticeDelayed #VoiceOfPoor #GayaDistrict #VillageNews #PublicIssue #LocalNews #CrimeNews #PoliceAction #NewsUpdate #SocialJustice #PeopleVoice #TrendingNews Hindustan Express News24nation Sherghati 24 News Gaya Dastak Nitish Kumar Samrat Choudhary Gaya Tak Indian National Congress Bihar Police BULAND BIHAR
    1
    36 साल पुराना मकान पर दबंगों का कब्जा ! पीड़ित परिवार दहशत में जीने को मजबूर ! बाराचट्टी थाना पुलिस ने नही किया अभी तक कोई करवाई ! 👇🏻
#GayaNews #Barachatti #Gajragarh #BiharNews #HindustanExpress #JusticeForPoor #SriramPaswan #LandDispute
#IllegalOccupation #BiharPolice #PoliceNegligence #PoorFamily #GroundReport #BreakingNews #BiharPolitics
#SamratChoudhary #NitishKumar #Bhoomafia
#JusticeDelayed #VoiceOfPoor #GayaDistrict
#VillageNews #PublicIssue #LocalNews
#CrimeNews #PoliceAction #NewsUpdate
#SocialJustice #PeopleVoice #TrendingNews
Hindustan Express News24nation Sherghati 24 News Gaya Dastak Nitish Kumar Samrat Choudhary Gaya Tak Indian National Congress Bihar Police BULAND BIHAR
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • अरवल। भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सरकारी कर्मी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण में अधिकारियों को घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र करने, परिवारों का विवरण दर्ज करने तथा डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रह करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि स्व-गणना प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक चलेगी, जबकि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक की जाएगी। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
    1
    अरवल। भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सरकारी कर्मी भाग ले रहे हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना से जुड़े कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराना है। प्रशिक्षण में अधिकारियों को घर-घर जाकर मकानों की जानकारी एकत्र करने, परिवारों का विवरण दर्ज करने तथा डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रह करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि स्व-गणना प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक चलेगी, जबकि मकान सूचीकरण एवं आवास गणना 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक की जाएगी। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
    user_Satveer Singh
    Satveer Singh
    Journalist अरवल, अरवल, बिहार•
    3 hrs ago
  • मोदी जी का वीडियो वॉयरल बायो गैस कैसे बनाएं जानिए अब तक आप सभी नहीं जानते होंगे तो जन लीजिए नाम नरेंद्र काम सरेंडर जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳
    1
    मोदी जी का वीडियो वॉयरल बायो गैस कैसे बनाएं जानिए अब तक आप सभी नहीं जानते होंगे तो जन लीजिए 
नाम नरेंद्र 
काम सरेंडर 
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳
    user_MD RAAJA In Bihari
    MD RAAJA In Bihari
    Mechanic तरारी, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को लगभग 3 बजे चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद श्री प्रेमचंद साव को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद श्रीमती वेदवती जायसवाल को 8 मत मिले। प्रेमचंद साव को चतरा नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
    1
    चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को लगभग 3 बजे चतरा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई तथा सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड संख्या 18 के वार्ड पार्षद श्री प्रेमचंद साव को 13 मत प्राप्त हुए, जबकि वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद श्रीमती वेदवती जायसवाल को 8 मत मिले। प्रेमचंद साव को चतरा नगर परिषद का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    41 min ago
  • किशोर हलचल और सपना कुमारी ने छठ गीत गाकर सब को मोहित कर दिए कार्यक्रम के लिए संपर्क करें 8757381221
    1
    किशोर हलचल और सपना कुमारी ने छठ गीत गाकर सब को मोहित कर दिए कार्यक्रम के लिए संपर्क करें 8757381221
    user_Singer Kishor Halchal
    Singer Kishor Halchal
    जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के गोठानी गांव निवासी समृद्धि कुमारी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी शादी 28 जून 2023 को गया जिला के चाकन थाना क्षेत्र के बिखनपुर गांव निवासी अभय कुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ भानु के साथ हुई थी। शादी के समय उनके पिता ललन कुमार सिंह द्वारा करीब 11 लाख रुपये नगद तथा सात लाख रुपये से अधिक की सामग्री दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग एक बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये नगद की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि 23 दिसंबर 2025 को ससुर अभय कुमार सिंह, पति नीतीश कुमार उर्फ भानु, सास प्रभा देवी, भैसुर राहुल कुमार उर्फ रॉकी, गौतनी मेघा कुमारी, गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव निवासी नंदोषी प्रिय रंजन कुमार तथा ननद खुशबू कुमारी ने मिलकर उनके जेवर व कीमती सामान छीन लिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। रविवार संध्या 5 बजे इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार रफीगंज प्रखंड के गोठानी गांव निवासी समृद्धि कुमारी ने आवेदन देकर बताया कि उनकी शादी 28 जून 2023 को गया जिला के चाकन थाना क्षेत्र के बिखनपुर गांव निवासी अभय कुमार सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ भानु के साथ हुई थी। शादी के समय उनके पिता ललन कुमार सिंह द्वारा करीब 11 लाख रुपये नगद तथा सात लाख रुपये से अधिक की सामग्री दी गई थी।
आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग एक बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये नगद की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट की गई और प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि 23 दिसंबर 2025 को ससुर अभय कुमार सिंह, पति नीतीश कुमार उर्फ भानु, सास प्रभा देवी, भैसुर राहुल कुमार उर्फ रॉकी, गौतनी मेघा कुमारी, गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव निवासी नंदोषी प्रिय रंजन कुमार तथा ननद खुशबू कुमारी ने मिलकर उनके जेवर व कीमती सामान छीन लिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची।
रविवार संध्या 5 बजे इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 नाम नरेंद्र... काम सरेंडर...
    1
    जय हिंद 🇮🇳🇮🇳 जय भारत 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 
नाम नरेंद्र...
काम सरेंडर...
    user_MD RAAJA In Bihari
    MD RAAJA In Bihari
    Mechanic तरारी, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन-सह-शिक्षिका तथा लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की कम उपस्थिति दर्ज होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, उनके प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।
    1
    विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डेन-सह-शिक्षिका तथा लेखापाल-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।
उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की कम उपस्थिति दर्ज होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में पोर्टल पर नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है, उनके प्रधानाध्यापकों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.