नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं होंगी उपलब्ध - दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 2 लाख$ ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, रु0 450 करोड की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली की नवनियुक्ति 08 आगनबाड़ी कार्यत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 207 आंगनबाड़ी केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में विधानसभा स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरचन्दपुर के विकास खण्ड सतांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाओं आदि द्वारा सुना गया। मा0 उद्यानमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर के 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, जिसमें विकास खण्ड खीरों के 15 केन्द्र, सतांव के 12 केन्द्र एवं हरचन्दपुर के 02 केन्द्र शामिल है। इसके पश्चात मा0 उद्यानमंत्री जी द्वारा 05 पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की व आंगनबाड़ी के समाज में योगदान को सराहा। इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।
नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं होंगी उपलब्ध - दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 2 लाख$ ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, रु0 450 करोड की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली की नवनियुक्ति 08 आगनबाड़ी कार्यत्रियों
को नियुक्ति पत्र का वितरण, 207 आंगनबाड़ी केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में विधानसभा स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरचन्दपुर के विकास खण्ड सतांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाओं आदि द्वारा सुना गया। मा0 उद्यानमंत्री
ने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर के 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, जिसमें विकास खण्ड खीरों के 15 केन्द्र, सतांव के 12 केन्द्र एवं हरचन्दपुर के 02 केन्द्र शामिल है। इसके पश्चात मा0 उद्यानमंत्री जी द्वारा 05 पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की व आंगनबाड़ी के समाज में योगदान को सराहा। इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में
शामिल है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।
- Post by Mohit Mishra1
- द रा फाउंडेशन के तत्वावधान में राजगढ़ स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों को ज्यामिति बॉक्स, कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, बिस्किट तथा फ्रूटी जैसे शिक्षोपयोगी सामग्री वितरित की गई।1
- अभी अभी रात 9 बजे सिकंदरा बाबूगंज में बेकाबू ट्रक ने पेड़ से टकराते हुए घर में घुसा3
- पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी कोतवाली में तैनात कांस्टेबल संदीप कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनवरी व फरवरी माह 2026 में आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्टेबल संदीप कुमार ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल पट्टी कोतवाली बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संदीप कुमार का यह प्रयास अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है और आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करना आवश्यक है। संदीप कुमार ने इस दिशा में सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी संदीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- कौशाम्बी में जमीन विवाद ने रिश्तों का खौफनाक रूप दिखाया। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में बेटे ने मां और भाई के साथ मिलकर पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी लवलेश ने कबूल किया कि जमीन न होने से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया1
- रामपुर जनपद के बिलासपुर से इस वक्त की बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। लापता 10 वर्षीय बालक अनुज का शव बरामद कर लिया गया है। इस खबर के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर में पार्क के पास स्थित झील में लापता अनुज का शब तेरता हुआ दिखायी दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकलवाया गया। बताया जा रहा है कि अनुज पिछले दो दिनों से घर से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और पूरे इलाके में बच्चे की खोजबीन की जा रही थी। लेकिन कल रात जब उसका शव बरामद हुआ, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह हादसा है या कुछ और, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।1
- Post by Mohit Mishra1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी 🚨 घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम कौशाम्बी के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में सास-बहू के विवाद से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर घटना के बाद परिवार में मचा हड़कंप आखिर कब रुकेगा घरेलू कलह का यह खतरनाक अंजाम?1