Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीगंगानगर पुलिस ने अवैध हथियारों और करोड़ों के मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है। 5 पिस्तौल, 72 कारतूस, लगभग 1.5 किलो हेरोइन और 990 ग्राम अफीम जब्त कर पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई राजस्थान में अवैध नेटवर्क पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है।
Moolchand saini
श्रीगंगानगर पुलिस ने अवैध हथियारों और करोड़ों के मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है। 5 पिस्तौल, 72 कारतूस, लगभग 1.5 किलो हेरोइन और 990 ग्राम अफीम जब्त कर पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई राजस्थान में अवैध नेटवर्क पर एक बड़ी चोट मानी जा रही है।
More news from Jaipur and nearby areas
- राजस्थान के बानसूर में मजदूर रामसिंह की बेरहमी से हत्या के ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है। लूटपाट के इरादे से हुई इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस, साइबर सेल और एजीटीएफ की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए वारदात में इस्तेमाल हुए 4 चाकू भी बरामद किए।1
- जयपुर के हरमाड़ा में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोविन्द राय से चोरी किया गया लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, दो मोबाइल और नगद राशि बरामद की गई, वह नशे का आदी है और पहले भी उस पर मामला दर्ज है।1
- डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की रात्रि चौपाल में भैराणा धाम के साधु-संतों की हुंकार, RIICO विस्तार का किया विरोध डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा की रात्रि चौपाल में भैराणा धाम के साधु-संतों की हुंकार, RIICO विस्तार का किया विरोध दूदू क्षेत्र में आयोजित रात्रि चौपाल उस समय चर्चा का केंद्र बन गई जब भैराणा धाम से पहुंचे साधु-संतों ने उपमुख्यमंत्री Prem Chand Bairwa के सामने RIICO के प्रस्तावित विस्तार को लेकर खुलकर अपनी पीड़ा रखी। संतों ने धार्मिक आस्था और धाम की पवित्रता पर संकट बताते हुए RIICO विस्तार का विरोध दर्ज कराया और सरकार से इस मामले में गंभीरता से विचार करने की मांग की। जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र के मौजमाबाद उपखंड अंतर्गत बोराज ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल की शुरुआत में ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा, लेकिन भैराणा धाम से जुड़े मुद्दे ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। साधु-संतों ने कहा कि भैराणा धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में RIICO के प्रस्तावित विस्तार से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान प्रभावित होने की आशंका है। संतों ने मांग की कि सरकार इस विस्तार योजना पर पुनर्विचार करे और धाम की गरिमा को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए। संतों की बात सुनने के बाद डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किया और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन और संत समाज की समस्याओं का “वन टू वन” समाधान किया जाए तथा किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए। रात्रि चौपाल में बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी प्रमुखता से सामने आईं। ग्रामीणों ने बिजली कटौती, जल संकट और विभागीय लापरवाही की शिकायत की, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार गांव-ढाणी तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन, किसानों और संत समाज की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है और हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।1
- बुरुंडी जैसी सड़कें…” पोस्ट पर छिड़ी बहस, बिहार की सड़कों को लेकर लोगों ने उठाए सवाल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पूर्वी अफ्रीका के Burundi की खराब सड़कों की तस्वीरों का जिक्र करते हुए Bihar की सड़क व्यवस्था पर तंज कसा गया। पोस्ट में लिखा गया कि “कम से कम बिहार के वैशाली में ऐसा कुछ नहीं है, थैंक गॉड”, लेकिन इसके साथ ही बिहार की कई सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट कर सड़क, गड्ढों और जलभराव की समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में खराब सड़कों के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Vaishali समेत कई जिलों में बारिश के दौरान सड़कें कीचड़ और पानी से भर जाती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क मरम्मत का काम समय पर नहीं हो पाता। हालांकि राज्य सरकार सड़क विकास को लेकर लगातार दावे कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी पोस्टें जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं।1
- बंगाल में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के प्रयासों से कथित 'गुंडा राज' और अवैध वोटिंग पर लगाम लगने का दावा किया गया है। उत्तर प्रदेश के आईपीएस अजयपाल की तैनाती ने अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे बंगाल में निष्पक्ष चुनाव हुए और भाजपा की जीत हुई।1
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नारी शक्ति वंदन कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने इस ऐतिहासिक विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित करेगा।1
- पंकू कॉमेडियन के समर्थन में पूरे राजस्थान से उनके चाहने वाले एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। यह एकजुटता सिर्फ एक कलाकार के लिए नहीं, बल्कि सच्चाई और इंसाफ के लिए लोगों की बुलंद आवाज़ है।1
- बाड़मेर | जिले के शिव क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के पिछले 4 महीने से लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की हालत बेहद खराब हो गई है। परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश में हर संभव प्रयास किए। आईजी से लेकर थाना अधिकारी तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजन और समाज के लोग अब बाड़मेर जिले के शिव थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। धरने को समर्थन देने के लिए शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई कर बच्ची को ढूंढने की मांग की। विधायक ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 👉 मुख्य बिंदु: 14 वर्षीय बच्ची 4 महीने से लापता परिजन पुलिस अधिकारियों के कई चक्कर लगा चुके कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से नाराजगी शिव थाना के बाहर धरना जारी विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने दिया समर्थन1
- तमिलनाडु में कल विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी, जिसमें शपथ ग्रहण का अंदाज भी बेहद खास रहेगा।1