भुंतर सब्जी मंडी में वीडियो रोकने पर एपीएमसी सख्त, आढ़ती से मांगा जवाब पारदर्शिता पर सवाल उठाने वाले किसी भी कृत्य से बचने की हिदायत, किसानों-बागवानों के हित में मीडिया की भूमिका अहम भुंतर, 30 जुलाई। भुंतर सब्जी मंडी में बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज रोकने के मामले में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित आढ़ती से स्पष्टीकरण तलब किया है। सब्जी मंडी भुंतर के इंचार्ज हरीश ने आढ़ती को भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे मंडी की पारदर्शिता पर कोई सवाल खड़ा हो। गौरतलब है कि गत दिनों भुंतर सब्जी मंडी में शर्मा फ्रूट कंपनी, दुकान नंबर-16 के आढ़ती द्वारा मीडिया कर्मियों को बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज से रोक दिया गया था। घटना के बाद किसानों, बागवानों और सामाजिक संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग उठाई। न्यू किसान फ्रूट कंपनी के संचालक एवं समाजसेवी डागुर राम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार किसानों और बागवानों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर सब्जी मंडी में मीडिया का हमेशा सम्मान किया जाता है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने दी जाएगी। दी लोअर कुल्लू किसान-बागवान संगठन के अध्यक्ष करतार सिंह गुलरिया ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार उपज की खरीद-फरोख्त पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। मंडी की वीडियो कवरेज और फलों-सब्जियों के भाव आम लोगों तक पहुंचाना किसानों, बागवानों और उपभोक्ताओं—सभी के हित में है, इसलिए ऐसे प्रयासों को रोकना उचित नहीं है। वहीं एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आढ़ती द्वारा मीडिया या किसी अन्य व्यक्ति को वीडियो बनाने से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित आढ़ती से जवाब मांगा गया है तथा सभी आढ़तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे भुंतर सब्जी मंडी की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर उंगली उठे।
भुंतर सब्जी मंडी में वीडियो रोकने पर एपीएमसी सख्त, आढ़ती से मांगा जवाब पारदर्शिता पर सवाल उठाने वाले किसी भी कृत्य से बचने की हिदायत, किसानों-बागवानों के हित में मीडिया की भूमिका अहम भुंतर, 30 जुलाई। भुंतर सब्जी मंडी में बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज रोकने के मामले में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित आढ़ती से स्पष्टीकरण तलब किया है। सब्जी मंडी भुंतर के इंचार्ज हरीश ने आढ़ती को भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे मंडी की पारदर्शिता पर कोई सवाल खड़ा हो। गौरतलब है कि गत दिनों भुंतर सब्जी मंडी में शर्मा फ्रूट कंपनी, दुकान नंबर-16
के आढ़ती द्वारा मीडिया कर्मियों को बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज से रोक दिया गया था। घटना के बाद किसानों, बागवानों और सामाजिक संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग उठाई। न्यू किसान फ्रूट कंपनी के संचालक एवं समाजसेवी डागुर राम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार किसानों और बागवानों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर सब्जी मंडी में मीडिया का हमेशा सम्मान किया जाता है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने दी जाएगी। दी लोअर कुल्लू किसान-बागवान संगठन के अध्यक्ष करतार सिंह गुलरिया ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार उपज की
खरीद-फरोख्त पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। मंडी की वीडियो कवरेज और फलों-सब्जियों के भाव आम लोगों तक पहुंचाना किसानों, बागवानों और उपभोक्ताओं—सभी के हित में है, इसलिए ऐसे प्रयासों को रोकना उचित नहीं है। वहीं एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आढ़ती द्वारा मीडिया या किसी अन्य व्यक्ति को वीडियो बनाने से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित आढ़ती से जवाब मांगा गया है तथा सभी आढ़तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे भुंतर सब्जी मंडी की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर उंगली उठे।
- जेई लाभ सिंह हत्या मामले का पटाक्षेप...कुल्लू पुलिस ने 4 दिन में मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया, हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार...1
- गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की टीम के द्वारा व दमकल विभाग फायर फाइटर टीम कुल्लु अबी व प्रिया ठाकुर के द्वारा टीम को कॉल किया गौ सेवक कमलेश ठाकुर सतीश राणा महिंदर ठाकुर छापे राम नेगी अजय शर्मा बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली राम तरुण कुमार तुलसी देवी चन्द्रा महंत पूर्ण चंद पिंकू भण्डारी हुक्म नीटू राम राम राज महंत अमर ठाकुर अजय अमन अमर ठाकुर लब कुश मन्नत नेगी गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की टीम के द्वारा व दमकल विभाग फायर फाइटर टीम कुल्लु अबी व प्रिया ठाकुर के द्वारा टीम को कॉल किया गौ सेवक कमलेश ठाकुर सतीश राणा महिंदर ठाकुर छापे राम नेगी अजय शर्मा बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली राम तरुण कुमार तुलसी देवी चन्द्रा महंत पूर्ण चंद पिंकू भण्डारी हुक्म नीटू राम राम राज महंत अमर ठाकुर अजय अमन अमर ठाकुर लब कुश मन्नत नेगी1
- एनएचपीसी केंद्रीय विद्यालय सैंज में बाल वाटिका- 3 का हुआ शुभारंभ पार्वती परियोजना के महाप्रबंधक रणजीत सिंह पधारे मुख्य अतिथि, बच्चों के साथ बिताया बक्त, देखें वीडियो रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। एनएचपीसी केंद्रीय विद्यालय सैंज में वीरवार को बाल वाटिका -3का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर पार्वती परियोजना चरण 2 के महाप्रबंधक रणजीत सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पधार कर इसका शुभारंभ किया मुख्य अतिथि ने बच्चों के साथ वक़्त विताकर उनकी खुशी में शरीक हुए और बच्चों ने भी खूब मनोरंजन किया.2
- 🙏🙏🙏🙏1
- सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार सुजानपुर सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया1
- जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की कहा, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट हमीरपुर जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।1
- गावर कंपनी और एनएचएआई की घोर लापरवाही से घर और गौ शाला को खतरा मिट्टी के डंगे हुए धराशाही, लोगों की जान को खतरा ललित ठाकुर। पधर बिजनी-नारला सुपर हाइवे पर डवारडू-पाखरी के पास लगाए गए मिट्टी के डंगे का एकाएक गिर जाना सरकार, प्रशासन एनएचएआई और निर्माण कार्य में लगी कम्पनी पर कई गम्भीर सवाल पैदा हो गए है। इसी कड़ी में बीती रात डंगा गिर जाने से ओम प्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। डंगा गिरने से नीचे स्थित आवासीय मकान पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि लोगों ने कार्य के दौरान अपना दुखड़ा सरकार प्रशासन तक तो पहुंचाया लेकिन सरकार और प्रशासन भी निर्माण कम्पनी के आगे बेबस नजर आता दिखा। निर्माण के दौरान लोगों के घर, गौशाला, पानी के स्त्रोत सब तबाह हो गए लेकिन लोगों के आशुओं के आगे सरकार, प्रशासन और निर्माण कम्पनी का दिल नही पसीजा आज नतीजा सबके सामने है। निर्माण कम्पनी ने मिट्टी के डंगे लगाकर सड़क का निर्माण तो किया लेकिन अब ये मिट्टी के डंगे गिर रहे और लोगों को खतरा पैदा कर रहे है। यदि समय रहते फोरलेन निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और संबंधित एजेंसियाँ अपनी जिम्मेदारी निभातीं, तो ऐसी स्थिति शायद पैदा नहीं होती। लोगों ने प्रसाशन ,गावर कंपनी और एनएचएआई से मांग की हैं कि इस मामले की तत्काल जांच कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा ढलान को सुरक्षित बनाने के लिए युद्धस्तर पर स्थायी सुरक्षा कार्य किए जाएँ, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े। निर्माण कम्पनी ने कार्य ऐसा किया जीस कारण आज लोगों के घरों के पास पहाड़ और नाले बन गए। गावर कंपनी और एनएचएआई की घोर लापरवाही से घर और गौ शाला को खतरा मिट्टी के डंगे हुए धराशाही, लोगों की जान को खतरा ललित ठाकुर। पधर बिजनी-नारला सुपर हाइवे पर डवारडू-पाखरी के पास लगाए गए मिट्टी के डंगे का एकाएक गिर जाना सरकार, प्रशासन एनएचएआई और निर्माण कार्य में लगी कम्पनी पर कई गम्भीर सवाल पैदा हो गए है। इसी कड़ी में बीती रात डंगा गिर जाने से ओम प्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। डंगा गिरने से नीचे स्थित आवासीय मकान पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि लोगों ने कार्य के दौरान अपना दुखड़ा सरकार प्रशासन तक तो पहुंचाया लेकिन सरकार और प्रशासन भी निर्माण कम्पनी के आगे बेबस नजर आता दिखा। निर्माण के दौरान लोगों के घर, गौशाला, पानी के स्त्रोत सब तबाह हो गए लेकिन लोगों के आशुओं के आगे सरकार, प्रशासन और निर्माण कम्पनी का दिल नही पसीजा आज नतीजा सबके सामने है। निर्माण कम्पनी ने मिट्टी के डंगे लगाकर सड़क का निर्माण तो किया लेकिन अब ये मिट्टी के डंगे गिर रहे और लोगों को खतरा पैदा कर रहे है। यदि समय रहते फोरलेन निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और संबंधित एजेंसियाँ अपनी जिम्मेदारी निभातीं, तो ऐसी स्थिति शायद पैदा नहीं होती। लोगों ने प्रसाशन ,गावर कंपनी और एनएचएआई से मांग की हैं कि इस मामले की तत्काल जांच कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा ढलान को सुरक्षित बनाने के लिए युद्धस्तर पर स्थायी सुरक्षा कार्य किए जाएँ, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े। निर्माण कम्पनी ने कार्य ऐसा किया जीस कारण आज लोगों के घरों के पास पहाड़ और नाले बन गए।1