logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की कहा, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट हमीरपुर जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

3 hrs ago
user_खबरी लाल
खबरी लाल
रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
3 hrs ago

जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की कहा, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट हमीरपुर जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की कहा, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट हमीरपुर जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
    1
    जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की
कहा, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट
हमीरपुर 
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया।
बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों संग विधायक विवेक शर्मा ने की समीक्षा बैठक, पंचायतों में बिकास कार्यों में तेजी न होने पर सख्त दिखे विधायक,सभी पंचायती राज अधिकारी कर्मचारियों को दिए कड़े आदेश, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ऊना विकास खंड के अधीन आने वाली 23 पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वीरवार को विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में खंड विकास अधिकारी ऊना, पंचायत सचिवों तथा सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, लंबित योजनाओं की जानकारी लेना तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। पंचायत के बिकास कार्यों की अधूरी जानकारी लेकर पहुंचे अधिकारियों पर जताई नाराजगी, ऊना की बैठक में बैठक के दौरान कई अधिकारियों द्वारा पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधायक विवेक शर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी समीक्षा बैठक में आधी-अधूरी जानकारी लेकर आना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जब विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध है तो फिर कार्यों में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना पूरी तैयारी के बैठक में आने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कुटलैहड़ में बरसात और आपदा के बीच अधिकारी पंचायतों में जाकर करें निरीक्षण, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय बरसात का है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बना हुआ है,ऐसे में केवल बंद कमरों में बैठकर योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों में जाकर स्वयं विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नालियां, भवन या अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। विकास के लिए धन की कमी नहीं, सरकार की हर योजना में लाएं तेजी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि अधिकारी समय पर प्रारूप तैयार करें और योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और द्वेष भावना के सभी पंचायतों में समान रूप से विकास करवाना है। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपनी पंचायतों के विकास कार्यों पर लगातार नजर रखें। यदि किसी योजना में कोई बाधा आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हर माह होगी पंचायत के बिकास कार्यों की समीक्षा, एक दिन एक पंचायत' से होगा सीधा संवाद, विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में घोषणा की कि अब प्रत्येक माह पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही एक दिन एक पंचायत कार्यक्रम के माध्यम से "विधायक आपके द्वार" अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वे स्वयं पंचायतों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे, तभी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
    3
    ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ 
ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों संग विधायक विवेक शर्मा ने की समीक्षा बैठक,
पंचायतों में बिकास कार्यों में तेजी न होने पर सख्त दिखे विधायक,सभी पंचायती राज अधिकारी कर्मचारियों को दिए कड़े आदेश,
बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ऊना विकास खंड के अधीन आने वाली 23 पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वीरवार को विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में खंड विकास अधिकारी ऊना, पंचायत सचिवों तथा सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, लंबित योजनाओं की जानकारी लेना तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।
पंचायत के बिकास कार्यों की अधूरी जानकारी लेकर पहुंचे अधिकारियों पर जताई नाराजगी,
ऊना की बैठक में बैठक के दौरान कई अधिकारियों द्वारा पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधायक विवेक शर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी समीक्षा बैठक में आधी-अधूरी जानकारी लेकर आना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जब विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध है तो फिर कार्यों में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना पूरी तैयारी के बैठक में आने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
कुटलैहड़ में बरसात और आपदा के बीच अधिकारी पंचायतों में जाकर करें निरीक्षण,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय बरसात का है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बना हुआ है,ऐसे में केवल बंद कमरों में बैठकर योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों में जाकर स्वयं विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नालियां, भवन या अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विकास के लिए धन की कमी नहीं, सरकार की हर योजना में लाएं तेजी,
विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि अधिकारी समय पर प्रारूप तैयार करें और योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और द्वेष भावना के सभी पंचायतों में समान रूप से विकास करवाना है। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपनी पंचायतों के विकास कार्यों पर लगातार नजर रखें। यदि किसी योजना में कोई बाधा आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
हर माह होगी पंचायत के बिकास कार्यों की समीक्षा, एक दिन एक पंचायत' से होगा सीधा संवाद,
विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में घोषणा की कि अब प्रत्येक माह पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही एक दिन एक पंचायत कार्यक्रम के माध्यम से "विधायक आपके द्वार" अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वे स्वयं पंचायतों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे, तभी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार सुजानपुर सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया
    1
    सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार
सुजानपुर
सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। 
आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। 
तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. 
प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
    1
    पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा
ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पूर्ण चंद ने संभाला एसएमएस झंडूता का कार्यभार, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
    1
    पूर्ण चंद ने संभाला एसएमएस झंडूता का कार्यभार, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    49 min ago
  • *के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी* *घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर* *के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी* *घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर* *केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के वार्षिक खेलकूद समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को वार्षिक खेलकूद समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा आत्मविश्वास का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर नई दिशा मिलती है। उन्होंने विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस तथा गाइड एवं स्काउट्स के विद्यार्थियों द्वारा प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इन मूल्यों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे परिवार और समाज से सबसे अधिक सीखते हैं। ऐसे में अभिभावकों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आचरण से बच्चों के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि भावी पीढ़ी अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के स्थायी भवन निर्माण के लिए 25 बीघा भूमि को स्वीकृत प्रदान कर दी है। शीघ्र ही लीज डीड की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का अपना भवन बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्थायी परिसर में संचालित होने के बावजूद केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। वर्ष 2008 में विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला बिलासपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सोनिया गांधी के समक्ष रखा था और वर्ष 2012 में जिले का पहला केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में प्रारंभ हुआ। वर्तमान में विद्यालय राजकीय कन्या एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं के परिसरों में संचालित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन की सुविधा को देखते हुए इसे एक ही परिसर में संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आवश्यक कक्षों की उपलब्धता होने पर 11वीं एवं 12वीं कक्षाएं भी प्रारंभ करने के प्रयास किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए आवंटित भूमि के साथ घुमारवीं में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खेल सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से मोरसिंघी में 48 छात्राओं की क्षमता वाला हैंडबॉल हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर के साथ 100 छात्राओं की क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स हॉस्टल भी बनाया जाएगा, जिसके लिए सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से स्किल अकादमी स्थापित की जा रही है, जिसके भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। इस अकादमी के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करयालग में 5 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र (सीबीटीसी) स्थापित किया जा रहा है, जहां एक समय में लगभग 500 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षाएं दे सकेंगे। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत विश्वस्तरीय मल्टीडिसिप्लिनरी इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है और भूमि उपलब्ध होते ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घुमारवीं, हटवाड़, भराड़ी तथा कपाहड़ा के चार विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। इन विद्यालयों में शीघ्र ही आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में उतारना है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। इसी का परिणाम है कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, जो पहले देश में 21वें स्थान पर था, अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। इससे पहले उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली तथा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की भी घोषणा की। स्कूल की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा स्कूल नरेश चंदेल, विद्यालय के अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    *के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी*
*घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर*
*के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी*
*घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर*
*केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री*
*घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के वार्षिक खेलकूद समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को वार्षिक खेलकूद समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा आत्मविश्वास का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर नई दिशा मिलती है। उन्होंने विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस तथा गाइड एवं स्काउट्स के विद्यार्थियों द्वारा प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इन मूल्यों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बच्चे परिवार और समाज से सबसे अधिक सीखते हैं। ऐसे में अभिभावकों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आचरण से बच्चों के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि भावी पीढ़ी अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ सके।
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के स्थायी भवन निर्माण के लिए 25 बीघा भूमि को स्वीकृत प्रदान कर दी है। शीघ्र ही लीज डीड की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का अपना भवन बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्थायी परिसर में संचालित होने के बावजूद केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। वर्ष 2008 में विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला बिलासपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सोनिया गांधी के समक्ष रखा था और वर्ष 2012 में जिले का पहला केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में प्रारंभ हुआ। वर्तमान में विद्यालय राजकीय कन्या एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं के परिसरों में संचालित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन की सुविधा को देखते हुए इसे एक ही परिसर में संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आवश्यक कक्षों की उपलब्धता होने पर 11वीं एवं 12वीं कक्षाएं भी प्रारंभ करने के प्रयास किए जाएंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए आवंटित भूमि के साथ घुमारवीं में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खेल सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का भी निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से मोरसिंघी में 48 छात्राओं की क्षमता वाला हैंडबॉल हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर के साथ 100 छात्राओं की क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स हॉस्टल भी बनाया जाएगा, जिसके लिए सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से स्किल अकादमी स्थापित की जा रही है, जिसके भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। इस अकादमी के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करयालग में 5 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र (सीबीटीसी) स्थापित किया जा रहा है, जहां एक समय में लगभग 500 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षाएं दे सकेंगे। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत विश्वस्तरीय मल्टीडिसिप्लिनरी इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है और भूमि उपलब्ध होते ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घुमारवीं, हटवाड़, भराड़ी तथा कपाहड़ा के चार विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। इन विद्यालयों में शीघ्र ही आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में उतारना है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। इसी का परिणाम है कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, जो पहले देश में 21वें स्थान पर था, अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।
इससे पहले उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली तथा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की भी घोषणा की।
स्कूल की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा स्कूल नरेश चंदेल, विद्यालय के अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा* नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी। डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा*

नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी।
डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रम मंत्रालय भारत सरकार के ई श्रम पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य, श्रमिकों को मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर जोड़ना होगा: चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर, प्रदेश में चल रही 14 विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी कंवर हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने प्रदेश के सभी पंजीकृत निर्माण कामगारों से शीघ्र अपनी e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कराने और e-Shram पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र निर्माण कामगारों तक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए e-KYC तथा e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण बेहद आवश्यक है। यदि कोई लाभार्थी समय रहते इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो वह वर्तमान और भविष्य में सरकार तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित रह सकता है। इससे पूर्व कंवर ने प्रदेश कार्यालय के आंगन में शिवालय की विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिग की स्थापना की । पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि e-KYC और e-Shram पंजीकरण की यह प्रक्रिया प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी के हित में है और इससे उन्हें सरकार एवं बोर्ड द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकेगा। अध्यक्ष कंवर ने सभी श्रम कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण कामगारों को जागरूक करें तथा e-KYC एवं e-Shram पंजीकरण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 98हजार श्रमिको ने अपनी e-KYC करवा रखी है लेकिन विभाग के पास रजिस्टर्ड श्रमिको की संख्या बहुत अधिक है । बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड गौरतलब है कि बोर्ड के सभी पंजीकृत लाभार्थियों की e-KYC संबंधित क्षेत्र के श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। वहीं e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण लाभार्थी स्वयं या निकटतम लोक मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से करवा सकते हैं। उन्होंने सभी निर्माण कामगारों से अपील की कि वे आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द अपने संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर e-KYC करवाएं तथा e-Shram पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    2
    श्रम मंत्रालय भारत सरकार के ई श्रम पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य, श्रमिकों को मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर जोड़ना होगा: चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर, प्रदेश में चल रही 14 विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी कंवर
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने प्रदेश के सभी पंजीकृत निर्माण कामगारों से शीघ्र अपनी e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कराने और e-Shram पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र निर्माण कामगारों तक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए e-KYC तथा e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण बेहद आवश्यक है। यदि कोई लाभार्थी समय रहते इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो वह वर्तमान और भविष्य में सरकार तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित रह सकता है। इससे पूर्व कंवर ने प्रदेश कार्यालय के आंगन में शिवालय की विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिग की स्थापना की ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि e-KYC और e-Shram पंजीकरण की यह प्रक्रिया प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी के हित में है और इससे उन्हें सरकार एवं बोर्ड द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकेगा। अध्यक्ष कंवर ने सभी श्रम कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण कामगारों को जागरूक करें तथा e-KYC एवं e-Shram पंजीकरण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
बाइट नरदेव सिंह कंवर
अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 98हजार श्रमिको ने अपनी e-KYC करवा रखी है लेकिन विभाग के पास रजिस्टर्ड श्रमिको की संख्या बहुत अधिक है ।
बाइट नरदेव सिंह कंवर
अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड
गौरतलब है कि बोर्ड के सभी पंजीकृत लाभार्थियों की e-KYC संबंधित क्षेत्र के श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। वहीं e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण लाभार्थी स्वयं या निकटतम लोक मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से करवा सकते हैं। उन्होंने सभी निर्माण कामगारों से अपील की कि वे आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द अपने संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर e-KYC करवाएं तथा e-Shram पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.