ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों संग विधायक विवेक शर्मा ने की समीक्षा बैठक, पंचायतों में बिकास कार्यों में तेजी न होने पर सख्त दिखे विधायक,सभी पंचायती राज अधिकारी कर्मचारियों को दिए कड़े आदेश, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ऊना विकास खंड के अधीन आने वाली 23 पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वीरवार को विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में खंड विकास अधिकारी ऊना, पंचायत सचिवों तथा सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, लंबित योजनाओं की जानकारी लेना तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। पंचायत के बिकास कार्यों की अधूरी जानकारी लेकर पहुंचे अधिकारियों पर जताई नाराजगी, ऊना की बैठक में बैठक के दौरान कई अधिकारियों द्वारा पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधायक विवेक शर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी समीक्षा बैठक में आधी-अधूरी जानकारी लेकर आना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जब विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध है तो फिर कार्यों में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना पूरी तैयारी के बैठक में आने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कुटलैहड़ में बरसात और आपदा के बीच अधिकारी पंचायतों में जाकर करें निरीक्षण, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय बरसात का है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बना हुआ है,ऐसे में केवल बंद कमरों में बैठकर योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों में जाकर स्वयं विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नालियां, भवन या अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। विकास के लिए धन की कमी नहीं, सरकार की हर योजना में लाएं तेजी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि अधिकारी समय पर प्रारूप तैयार करें और योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और द्वेष भावना के सभी पंचायतों में समान रूप से विकास करवाना है। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपनी पंचायतों के विकास कार्यों पर लगातार नजर रखें। यदि किसी योजना में कोई बाधा आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हर माह होगी पंचायत के बिकास कार्यों की समीक्षा, एक दिन एक पंचायत' से होगा सीधा संवाद, विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में घोषणा की कि अब प्रत्येक माह पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही एक दिन एक पंचायत कार्यक्रम के माध्यम से "विधायक आपके द्वार" अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वे स्वयं पंचायतों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे, तभी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों संग विधायक विवेक शर्मा ने की समीक्षा बैठक, पंचायतों में बिकास कार्यों में तेजी न होने पर सख्त दिखे विधायक,सभी पंचायती राज अधिकारी कर्मचारियों को दिए कड़े आदेश, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ऊना विकास खंड के अधीन आने वाली 23 पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वीरवार को विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में खंड विकास अधिकारी ऊना, पंचायत सचिवों तथा सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, लंबित योजनाओं की जानकारी लेना तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। पंचायत के बिकास कार्यों की अधूरी जानकारी लेकर पहुंचे अधिकारियों पर जताई नाराजगी, ऊना की बैठक में बैठक के दौरान कई अधिकारियों द्वारा पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधायक विवेक शर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी समीक्षा बैठक में आधी-अधूरी जानकारी लेकर आना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जब विकास कार्यों के लिए
धन उपलब्ध है तो फिर कार्यों में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना पूरी तैयारी के बैठक में आने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कुटलैहड़ में बरसात और आपदा के बीच अधिकारी पंचायतों में जाकर करें निरीक्षण, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय बरसात का है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बना हुआ है,ऐसे में केवल बंद कमरों में बैठकर योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों में जाकर स्वयं विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नालियां, भवन या अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। विकास के लिए धन की कमी नहीं, सरकार की हर योजना में लाएं तेजी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि अधिकारी समय पर प्रारूप तैयार करें और योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और द्वेष भावना के सभी
पंचायतों में समान रूप से विकास करवाना है। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपनी पंचायतों के विकास कार्यों पर लगातार नजर रखें। यदि किसी योजना में कोई बाधा आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हर माह होगी पंचायत के बिकास कार्यों की समीक्षा, एक दिन एक पंचायत' से होगा सीधा संवाद, विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में घोषणा की कि अब प्रत्येक माह पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही एक दिन एक पंचायत कार्यक्रम के माध्यम से "विधायक आपके द्वार" अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वे स्वयं पंचायतों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे, तभी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।
- श्रम मंत्रालय भारत सरकार के ई श्रम पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य, श्रमिकों को मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर जोड़ना होगा: चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर, प्रदेश में चल रही 14 विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी कंवर हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने प्रदेश के सभी पंजीकृत निर्माण कामगारों से शीघ्र अपनी e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कराने और e-Shram पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र निर्माण कामगारों तक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए e-KYC तथा e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण बेहद आवश्यक है। यदि कोई लाभार्थी समय रहते इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो वह वर्तमान और भविष्य में सरकार तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित रह सकता है। इससे पूर्व कंवर ने प्रदेश कार्यालय के आंगन में शिवालय की विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिग की स्थापना की । पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि e-KYC और e-Shram पंजीकरण की यह प्रक्रिया प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी के हित में है और इससे उन्हें सरकार एवं बोर्ड द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकेगा। अध्यक्ष कंवर ने सभी श्रम कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण कामगारों को जागरूक करें तथा e-KYC एवं e-Shram पंजीकरण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 98हजार श्रमिको ने अपनी e-KYC करवा रखी है लेकिन विभाग के पास रजिस्टर्ड श्रमिको की संख्या बहुत अधिक है । बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड गौरतलब है कि बोर्ड के सभी पंजीकृत लाभार्थियों की e-KYC संबंधित क्षेत्र के श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। वहीं e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण लाभार्थी स्वयं या निकटतम लोक मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से करवा सकते हैं। उन्होंने सभी निर्माण कामगारों से अपील की कि वे आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द अपने संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर e-KYC करवाएं तथा e-Shram पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- खेल संस्कृति एवं खेल अधोसंरचना को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार: राजेश धर्माणी* * *घुमारवीं के भगेड़ में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *बिलासपुर, 27 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगेड़ में कृष्णा कबड्डी अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी तीन गुणा बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल की भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत से फुटबाॅल फील्ड का भी निर्माण किया जाएगा ताकि युवाओं को जिला के भीतर फुटबाॅल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मोरसिंघी में हैंडबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 48 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार घुमारवीं में भी मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि यहां के खिलाड़ियों को जिले के भीतर ही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अकादमी को बधाई देते हुए कहा कि यह अकादमी कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जबकि 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रहे हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप का हिस्सा भी रह चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार लाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा किऐसी खेल स्पर्धाओं से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी तथा घुमारवीं के मध्य खेले गए पहले मैच का भी शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले कृष्णा कबड्डी अकादमी के ओर से कृष्ण लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस एक दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अमित धीमान, उप-प्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा, छोटा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- झंडूता जन सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान1
- ग्राम पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने एस.पी. को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि इस घटनाक्रम के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी तथा उनके परिवार कh सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर में गत 26 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए कथित विवाद का मामला अब एस.पी. के दरबार में पहुंच गया है। पंचायत से जुड़े लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एस.सी./ एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में पंचायत के उपप्रधान गौरव और अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. निराधार है और घटना के बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्हें मामले में फंसाया गया है। पुलिस को दिए ज्ञापन में गौरव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत औहर में उपप्रधान हैं, जबकि अमित शर्मा भी पंचायत से जुड़े प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार गत 26 जुलाई को पंचायत में आयोजित जनरल हाउस में करीब 357 लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान पंचायत के पिछले कार्यों की समीक्षा का मुद्दा उठाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ग्राम सभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की ओर से थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज मामला तथ्यों के विपरीत और निराधार है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ग्राम सभा में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने को भी तैयार हैं।1
- भुंतर सब्जी मंडी में वीडियो रोकने पर एपीएमसी सख्त, आढ़ती से मांगा जवाब पारदर्शिता पर सवाल उठाने वाले किसी भी कृत्य से बचने की हिदायत, किसानों-बागवानों के हित में मीडिया की भूमिका अहम भुंतर, 30 जुलाई। भुंतर सब्जी मंडी में बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज रोकने के मामले में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित आढ़ती से स्पष्टीकरण तलब किया है। सब्जी मंडी भुंतर के इंचार्ज हरीश ने आढ़ती को भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न करने के सख्त निर्देश दिए हैं, जिससे मंडी की पारदर्शिता पर कोई सवाल खड़ा हो। गौरतलब है कि गत दिनों भुंतर सब्जी मंडी में शर्मा फ्रूट कंपनी, दुकान नंबर-16 के आढ़ती द्वारा मीडिया कर्मियों को बोली प्रक्रिया की वीडियो कवरेज से रोक दिया गया था। घटना के बाद किसानों, बागवानों और सामाजिक संगठनों ने इसे लेकर नाराजगी जताई और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग उठाई। न्यू किसान फ्रूट कंपनी के संचालक एवं समाजसेवी डागुर राम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार किसानों और बागवानों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर सब्जी मंडी में मीडिया का हमेशा सम्मान किया जाता है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने दी जाएगी। दी लोअर कुल्लू किसान-बागवान संगठन के अध्यक्ष करतार सिंह गुलरिया ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार उपज की खरीद-फरोख्त पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। मंडी की वीडियो कवरेज और फलों-सब्जियों के भाव आम लोगों तक पहुंचाना किसानों, बागवानों और उपभोक्ताओं—सभी के हित में है, इसलिए ऐसे प्रयासों को रोकना उचित नहीं है। वहीं एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने स्पष्ट कहा कि किसी भी आढ़ती द्वारा मीडिया या किसी अन्य व्यक्ति को वीडियो बनाने से रोकना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित आढ़ती से जवाब मांगा गया है तथा सभी आढ़तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे भुंतर सब्जी मंडी की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर उंगली उठे।3
- मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा हिमाचल को चिट्ठा मुक्त बनाने के लिए चलाए गए अभियान का कुटलैहड़ की सभी संस्थान बनें भागीदार, विवेक शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ के बसाल स्कूल से चिट्ठा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, बंगाणा,कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल 'चिट्ठा नशा मुक्त अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में चिट्ठा नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों एनसीसी की टुकड़ी द्वारा निकाली गई चिट्ठा विरोधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। बही साथ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका जिला पार्षद सुमित शर्मा एसएमसी प्रबंधन समिति स्कूल स्टाफ अभिभावक के साथ अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुटलैहड़ का हर स्कूल,हर संस्था को बनना होगा चिट्ठे के खिलाफ अभियान का हिस्सा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में कुटलैहड़ क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में चिट्ठा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी,जिनमें स्कूल के विद्यार्थी,शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उनका कहना कि युवाओं को नशे की ओर नहीं बल्कि शिक्षा, खेल कूद,संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विधायक ने स्कूल में किया पौधा रोपण,एनसीसी कक्ष का उद्घाटन दो लाख की घोषणा, कुटलैहड़ के वसाल स्कूल में चिट्ठा जैसे नशे के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ समाज का गहरा संबंध है तथा युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नव-निर्मित एनसीसी कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई शेड निर्माण की मांग को स्वीकार करते हुए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। कुटलैहड़ में जहां बिकता हो नशा, स्कूली छात्र मुझे दें सूचना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चिट्ठा या अन्य प्रकार का नशा बेचे जाने की जानकारी मिले तो लोग बिना किसी डर के सीधे उन्हें 98160-40054 पर सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा संबंधित मामले में प्रशासन और पुलिस के माध्यम से तुरंत उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और समाज के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की कि वे मिलकर कुटलैहड़ को चिट्ठा एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण कर सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज एकजुट होकर आगे आए तो वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ ही नहीं बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश चिट्ठा और अन्य नशों से पूरी तरह मुक्त होगा।1
- सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।1
- गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की टीम के द्वारा व दमकल विभाग फायर फाइटर टीम कुल्लु अबी व प्रिया ठाकुर के द्वारा टीम को कॉल किया गौ सेवक कमलेश ठाकुर सतीश राणा महिंदर ठाकुर छापे राम नेगी अजय शर्मा बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली राम तरुण कुमार तुलसी देवी चन्द्रा महंत पूर्ण चंद पिंकू भण्डारी हुक्म नीटू राम राम राज महंत अमर ठाकुर अजय अमन अमर ठाकुर लब कुश मन्नत नेगी गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की टीम के द्वारा व दमकल विभाग फायर फाइटर टीम कुल्लु अबी व प्रिया ठाकुर के द्वारा टीम को कॉल किया गौ सेवक कमलेश ठाकुर सतीश राणा महिंदर ठाकुर छापे राम नेगी अजय शर्मा बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली राम तरुण कुमार तुलसी देवी चन्द्रा महंत पूर्ण चंद पिंकू भण्डारी हुक्म नीटू राम राम राज महंत अमर ठाकुर अजय अमन अमर ठाकुर लब कुश मन्नत नेगी1
- गावर कंपनी और एनएचएआई की घोर लापरवाही से घर और गौ शाला को खतरा मिट्टी के डंगे हुए धराशाही, लोगों की जान को खतरा ललित ठाकुर। पधर बिजनी-नारला सुपर हाइवे पर डवारडू-पाखरी के पास लगाए गए मिट्टी के डंगे का एकाएक गिर जाना सरकार, प्रशासन एनएचएआई और निर्माण कार्य में लगी कम्पनी पर कई गम्भीर सवाल पैदा हो गए है। इसी कड़ी में बीती रात डंगा गिर जाने से ओम प्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। डंगा गिरने से नीचे स्थित आवासीय मकान पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि लोगों ने कार्य के दौरान अपना दुखड़ा सरकार प्रशासन तक तो पहुंचाया लेकिन सरकार और प्रशासन भी निर्माण कम्पनी के आगे बेबस नजर आता दिखा। निर्माण के दौरान लोगों के घर, गौशाला, पानी के स्त्रोत सब तबाह हो गए लेकिन लोगों के आशुओं के आगे सरकार, प्रशासन और निर्माण कम्पनी का दिल नही पसीजा आज नतीजा सबके सामने है। निर्माण कम्पनी ने मिट्टी के डंगे लगाकर सड़क का निर्माण तो किया लेकिन अब ये मिट्टी के डंगे गिर रहे और लोगों को खतरा पैदा कर रहे है। यदि समय रहते फोरलेन निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और संबंधित एजेंसियाँ अपनी जिम्मेदारी निभातीं, तो ऐसी स्थिति शायद पैदा नहीं होती। लोगों ने प्रसाशन ,गावर कंपनी और एनएचएआई से मांग की हैं कि इस मामले की तत्काल जांच कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा ढलान को सुरक्षित बनाने के लिए युद्धस्तर पर स्थायी सुरक्षा कार्य किए जाएँ, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े। निर्माण कम्पनी ने कार्य ऐसा किया जीस कारण आज लोगों के घरों के पास पहाड़ और नाले बन गए। गावर कंपनी और एनएचएआई की घोर लापरवाही से घर और गौ शाला को खतरा मिट्टी के डंगे हुए धराशाही, लोगों की जान को खतरा ललित ठाकुर। पधर बिजनी-नारला सुपर हाइवे पर डवारडू-पाखरी के पास लगाए गए मिट्टी के डंगे का एकाएक गिर जाना सरकार, प्रशासन एनएचएआई और निर्माण कार्य में लगी कम्पनी पर कई गम्भीर सवाल पैदा हो गए है। इसी कड़ी में बीती रात डंगा गिर जाने से ओम प्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, लेकिन यह एक बड़ा हादसा बन सकता था। डंगा गिरने से नीचे स्थित आवासीय मकान पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि लोगों ने कार्य के दौरान अपना दुखड़ा सरकार प्रशासन तक तो पहुंचाया लेकिन सरकार और प्रशासन भी निर्माण कम्पनी के आगे बेबस नजर आता दिखा। निर्माण के दौरान लोगों के घर, गौशाला, पानी के स्त्रोत सब तबाह हो गए लेकिन लोगों के आशुओं के आगे सरकार, प्रशासन और निर्माण कम्पनी का दिल नही पसीजा आज नतीजा सबके सामने है। निर्माण कम्पनी ने मिट्टी के डंगे लगाकर सड़क का निर्माण तो किया लेकिन अब ये मिट्टी के डंगे गिर रहे और लोगों को खतरा पैदा कर रहे है। यदि समय रहते फोरलेन निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता और संबंधित एजेंसियाँ अपनी जिम्मेदारी निभातीं, तो ऐसी स्थिति शायद पैदा नहीं होती। लोगों ने प्रसाशन ,गावर कंपनी और एनएचएआई से मांग की हैं कि इस मामले की तत्काल जांच कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा ढलान को सुरक्षित बनाने के लिए युद्धस्तर पर स्थायी सुरक्षा कार्य किए जाएँ, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े। निर्माण कम्पनी ने कार्य ऐसा किया जीस कारण आज लोगों के घरों के पास पहाड़ और नाले बन गए।1