logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।

4 hrs ago
user_ललित ठाकुर
ललित ठाकुर
Padhar, Mandi•
4 hrs ago

सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • श्रम मंत्रालय भारत सरकार के ई श्रम पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य, श्रमिकों को मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर जोड़ना होगा: चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर, प्रदेश में चल रही 14 विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी कंवर हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने प्रदेश के सभी पंजीकृत निर्माण कामगारों से शीघ्र अपनी e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कराने और e-Shram पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र निर्माण कामगारों तक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए e-KYC तथा e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण बेहद आवश्यक है। यदि कोई लाभार्थी समय रहते इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो वह वर्तमान और भविष्य में सरकार तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित रह सकता है। इससे पूर्व कंवर ने प्रदेश कार्यालय के आंगन में शिवालय की विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिग की स्थापना की । पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि e-KYC और e-Shram पंजीकरण की यह प्रक्रिया प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी के हित में है और इससे उन्हें सरकार एवं बोर्ड द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकेगा। अध्यक्ष कंवर ने सभी श्रम कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण कामगारों को जागरूक करें तथा e-KYC एवं e-Shram पंजीकरण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 98हजार श्रमिको ने अपनी e-KYC करवा रखी है लेकिन विभाग के पास रजिस्टर्ड श्रमिको की संख्या बहुत अधिक है । बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड गौरतलब है कि बोर्ड के सभी पंजीकृत लाभार्थियों की e-KYC संबंधित क्षेत्र के श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। वहीं e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण लाभार्थी स्वयं या निकटतम लोक मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से करवा सकते हैं। उन्होंने सभी निर्माण कामगारों से अपील की कि वे आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द अपने संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर e-KYC करवाएं तथा e-Shram पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    2
    श्रम मंत्रालय भारत सरकार के ई श्रम पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य, श्रमिकों को मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर जोड़ना होगा: चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर, प्रदेश में चल रही 14 विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी कंवर
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने प्रदेश के सभी पंजीकृत निर्माण कामगारों से शीघ्र अपनी e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कराने और e-Shram पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र निर्माण कामगारों तक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए e-KYC तथा e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण बेहद आवश्यक है। यदि कोई लाभार्थी समय रहते इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो वह वर्तमान और भविष्य में सरकार तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित रह सकता है। इससे पूर्व कंवर ने प्रदेश कार्यालय के आंगन में शिवालय की विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिग की स्थापना की ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि e-KYC और e-Shram पंजीकरण की यह प्रक्रिया प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी के हित में है और इससे उन्हें सरकार एवं बोर्ड द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकेगा। अध्यक्ष कंवर ने सभी श्रम कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण कामगारों को जागरूक करें तथा e-KYC एवं e-Shram पंजीकरण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
बाइट नरदेव सिंह कंवर
अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड
उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 98हजार श्रमिको ने अपनी e-KYC करवा रखी है लेकिन विभाग के पास रजिस्टर्ड श्रमिको की संख्या बहुत अधिक है ।
बाइट नरदेव सिंह कंवर
अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड
गौरतलब है कि बोर्ड के सभी पंजीकृत लाभार्थियों की e-KYC संबंधित क्षेत्र के श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। वहीं e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण लाभार्थी स्वयं या निकटतम लोक मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से करवा सकते हैं। उन्होंने सभी निर्माण कामगारों से अपील की कि वे आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द अपने संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर e-KYC करवाएं तथा e-Shram पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खेल संस्कृति एवं खेल अधोसंरचना को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार: राजेश धर्माणी* * *घुमारवीं के भगेड़ में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *बिलासपुर, 27 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगेड़ में कृष्णा कबड्डी अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी तीन गुणा बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल की भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत से फुटबाॅल फील्ड का भी निर्माण किया जाएगा ताकि युवाओं को जिला के भीतर फुटबाॅल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मोरसिंघी में हैंडबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 48 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार घुमारवीं में भी मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि यहां के खिलाड़ियों को जिले के भीतर ही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।   उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अकादमी को बधाई देते हुए कहा कि यह अकादमी कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जबकि 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रहे हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप का हिस्सा भी रह चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार लाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा किऐसी खेल स्पर्धाओं से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी तथा घुमारवीं के मध्य खेले गए पहले मैच का भी शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले कृष्णा कबड्डी अकादमी के ओर से कृष्ण लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस एक दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अमित धीमान, उप-प्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा, छोटा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    खेल संस्कृति एवं खेल अधोसंरचना को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार: राजेश धर्माणी*
*
*घुमारवीं के भगेड़ में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* 
*बिलासपुर, 27 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगेड़ में कृष्णा कबड्डी अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी तीन गुणा बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल की भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत से फुटबाॅल फील्ड का भी निर्माण किया जाएगा ताकि युवाओं को जिला के भीतर फुटबाॅल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध हो सके। 
राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मोरसिंघी में हैंडबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 48 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार घुमारवीं में भी मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि यहां के खिलाड़ियों को जिले के भीतर ही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।  
उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अकादमी को बधाई देते हुए कहा कि यह अकादमी कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जबकि 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रहे हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप का हिस्सा भी रह चुका है। 
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार लाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा किऐसी खेल स्पर्धाओं से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी तथा घुमारवीं के मध्य खेले गए पहले मैच का भी शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
इससे पहले कृष्णा कबड्डी अकादमी के ओर से कृष्ण लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस एक दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। 
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अमित धीमान, उप-प्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा, छोटा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झंडूता जन सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
    1
    झंडूता जन सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    9 hrs ago
  • ग्राम पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने एस.पी. को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि इस घटनाक्रम के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी तथा उनके परिवार कh सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर में गत 26 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए कथित विवाद का मामला अब एस.पी. के दरबार में पहुंच गया है। पंचायत से जुड़े लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एस.सी./ एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में पंचायत के उपप्रधान गौरव और अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. निराधार है और घटना के बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्हें मामले में फंसाया गया है। पुलिस को दिए ज्ञापन में गौरव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत औहर में उपप्रधान हैं, जबकि अमित शर्मा भी पंचायत से जुड़े प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार गत 26 जुलाई को पंचायत में आयोजित जनरल हाउस में करीब 357 लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान पंचायत के पिछले कार्यों की समीक्षा का मुद्दा उठाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ग्राम सभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की ओर से थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज मामला तथ्यों के विपरीत और निराधार है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ग्राम सभा में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने को भी तैयार हैं।
    1
    ग्राम पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने एस.पी. को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि इस घटनाक्रम के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी तथा उनके परिवार कh सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर में गत 26 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए कथित विवाद का मामला अब एस.पी. के दरबार में पहुंच गया है। पंचायत से जुड़े लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एस.सी./ एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में पंचायत के उपप्रधान गौरव और अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. निराधार है और घटना के बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्हें मामले में फंसाया गया है।
पुलिस को दिए ज्ञापन में गौरव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत औहर में उपप्रधान हैं, जबकि अमित शर्मा भी पंचायत से जुड़े प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार गत 26 जुलाई को पंचायत में आयोजित जनरल हाउस में करीब 357 लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान पंचायत के पिछले कार्यों की समीक्षा का मुद्दा उठाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ग्राम सभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की ओर से थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज मामला तथ्यों के विपरीत और निराधार है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ग्राम सभा में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने को भी तैयार हैं।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
    1
    पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा
ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा हिमाचल को चिट्ठा मुक्त बनाने के लिए चलाए गए अभियान का कुटलैहड़ की सभी संस्थान बनें भागीदार, विवेक शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ के बसाल स्कूल से चिट्ठा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, बंगाणा,कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल 'चिट्ठा नशा मुक्त अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में चिट्ठा नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों एनसीसी की टुकड़ी द्वारा निकाली गई चिट्ठा विरोधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। बही साथ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका जिला पार्षद सुमित शर्मा एसएमसी प्रबंधन समिति स्कूल स्टाफ अभिभावक के साथ अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुटलैहड़ का हर स्कूल,हर संस्था को बनना होगा चिट्ठे के खिलाफ अभियान का हिस्सा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में कुटलैहड़ क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में चिट्ठा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी,जिनमें स्कूल के विद्यार्थी,शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उनका कहना कि युवाओं को नशे की ओर नहीं बल्कि शिक्षा, खेल कूद,संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विधायक ने स्कूल में किया पौधा रोपण,एनसीसी कक्ष का उद्घाटन दो लाख की घोषणा, कुटलैहड़ के वसाल स्कूल में चिट्ठा जैसे नशे के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ समाज का गहरा संबंध है तथा युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नव-निर्मित एनसीसी कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई शेड निर्माण की मांग को स्वीकार करते हुए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। कुटलैहड़ में जहां बिकता हो नशा, स्कूली छात्र मुझे दें सूचना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चिट्ठा या अन्य प्रकार का नशा बेचे जाने की जानकारी मिले तो लोग बिना किसी डर के सीधे उन्हें 98160-40054 पर सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा संबंधित मामले में प्रशासन और पुलिस के माध्यम से तुरंत उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और समाज के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की कि वे मिलकर कुटलैहड़ को चिट्ठा एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण कर सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज एकजुट होकर आगे आए तो वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ ही नहीं बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश चिट्ठा और अन्य नशों से पूरी तरह मुक्त होगा।
    1
    मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा हिमाचल को चिट्ठा मुक्त बनाने के लिए चलाए गए अभियान का कुटलैहड़ की सभी संस्थान बनें भागीदार, विवेक शर्मा
बंगाणा, कुटलैहड़ के बसाल स्कूल से चिट्ठा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी,
बंगाणा,कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल 'चिट्ठा नशा मुक्त अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में चिट्ठा नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों एनसीसी की टुकड़ी द्वारा निकाली गई चिट्ठा विरोधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। बही साथ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका जिला पार्षद सुमित शर्मा एसएमसी प्रबंधन समिति स्कूल स्टाफ अभिभावक के साथ अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। 
कुटलैहड़ का हर स्कूल,हर संस्था को बनना होगा चिट्ठे के खिलाफ अभियान का हिस्सा,
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में कुटलैहड़ क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में चिट्ठा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी,जिनमें स्कूल के विद्यार्थी,शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उनका कहना कि युवाओं को नशे की ओर नहीं बल्कि शिक्षा, खेल कूद,संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विधायक ने स्कूल में किया पौधा रोपण,एनसीसी कक्ष का उद्घाटन दो लाख की घोषणा,
कुटलैहड़ के वसाल स्कूल में चिट्ठा जैसे नशे के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ समाज का गहरा संबंध है तथा युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नव-निर्मित एनसीसी कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई शेड निर्माण की मांग को स्वीकार करते हुए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।
कुटलैहड़ में जहां बिकता हो नशा, स्कूली छात्र मुझे दें सूचना,
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चिट्ठा या अन्य प्रकार का नशा बेचे जाने की जानकारी मिले तो लोग बिना किसी डर के सीधे उन्हें 98160-40054 पर सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा संबंधित मामले में प्रशासन और पुलिस के माध्यम से तुरंत उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और समाज के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की कि वे मिलकर कुटलैहड़ को चिट्ठा एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण कर सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज एकजुट होकर आगे आए तो वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ ही नहीं बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश चिट्ठा और अन्य नशों से पूरी तरह मुक्त होगा।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा* नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी। डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा*

नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी।
डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों को लेकर एबीवीपी का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन रामपुर, 30 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), रामपुर इकाई द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों एवं महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की जर्जर स्थिति में शीघ्र सुधार, पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक पगडंडी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः सुचारू करने तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग उठाई। इस अवसर पर एबीवीपी विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न मदों में फीस वृद्धि से विद्यार्थियों, विशेषकर मध्यम एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है। जो पूरी तरह अनुचित और छात्र विरोधी निर्णय है। रवि वर्मा ने कहा कि परिषद लंबे समय से महाविद्यालय परिसर की आधारभूत सुविधाओं, पुराने बस अड्डे से मुख्य द्वार तक सुरक्षित पगडंडी निर्माण तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः प्रारम्भ करने की मांग उठाती रही है, लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से अविलंब आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों की लगातार अनदेखी की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की होगी। महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों को लेकर एबीवीपी का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन रामपुर, 30 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), रामपुर इकाई द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों एवं महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की जर्जर स्थिति में शीघ्र सुधार, पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक पगडंडी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः सुचारू करने तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग उठाई। इस अवसर पर एबीवीपी विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न मदों में फीस वृद्धि से विद्यार्थियों, विशेषकर मध्यम एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है। जो पूरी तरह अनुचित और छात्र विरोधी निर्णय है। रवि वर्मा ने कहा कि परिषद लंबे समय से महाविद्यालय परिसर की आधारभूत सुविधाओं, पुराने बस अड्डे से मुख्य द्वार तक सुरक्षित पगडंडी निर्माण तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः प्रारम्भ करने की मांग उठाती रही है, लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से अविलंब आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों की लगातार अनदेखी की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की होगी।
    2
    महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों को लेकर एबीवीपी का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन
रामपुर, 30 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), रामपुर इकाई द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों एवं महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की जर्जर स्थिति में शीघ्र सुधार, पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक पगडंडी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः सुचारू करने तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग उठाई।
इस अवसर पर एबीवीपी विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न मदों में फीस वृद्धि से विद्यार्थियों, विशेषकर मध्यम एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है।  जो पूरी तरह अनुचित और छात्र विरोधी निर्णय है।
रवि वर्मा ने कहा कि परिषद लंबे समय से महाविद्यालय परिसर की आधारभूत सुविधाओं, पुराने बस अड्डे से मुख्य द्वार तक सुरक्षित पगडंडी निर्माण तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः प्रारम्भ करने की मांग उठाती रही है, लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से अविलंब आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों की लगातार अनदेखी की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की होगी।
महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों को लेकर एबीवीपी का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन
रामपुर, 30 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), रामपुर इकाई द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय परिसर में छात्र हितों एवं महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की जर्जर स्थिति में शीघ्र सुधार, पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय के मुख्य द्वार तक पगडंडी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः सुचारू करने तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बढ़ाई गई फीस को वापस लेने की मांग उठाई।
इस अवसर पर एबीवीपी विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न मदों में फीस वृद्धि से विद्यार्थियों, विशेषकर मध्यम एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ा है।  जो पूरी तरह अनुचित और छात्र विरोधी निर्णय है।
रवि वर्मा ने कहा कि परिषद लंबे समय से महाविद्यालय परिसर की आधारभूत सुविधाओं, पुराने बस अड्डे से मुख्य द्वार तक सुरक्षित पगडंडी निर्माण तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय को पुनः प्रारम्भ करने की मांग उठाती रही है, लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से अविलंब आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों की लगातार अनदेखी की गई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध एवं व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की होगी।
    user_Him News Update
    Him News Update
    रामपुर, शिमला, हिमाचल प्रदेश•
    43 min ago
  • सावधान कैमरे की निगरानी में भी आपका घर सुरक्षित नहीं, चोरी की घटना का वीडीओ वायरल वायरल वीडियो उपमंडल बंगाणा के तहत गांव जडूर ग्राम पंचायत हटली का है जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति चोरी करता हुआ वीडियो में देखा जा सकता है। मकान मालिक ने बताया कि उक्त बोरी में la लोहा था जिसे यह व्यक्ति चोरी कर के ले गया
    1
    सावधान कैमरे की निगरानी में भी आपका घर सुरक्षित नहीं, चोरी की घटना का वीडीओ वायरल
वायरल वीडियो उपमंडल बंगाणा के तहत गांव जडूर ग्राम पंचायत हटली का है जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति चोरी करता हुआ वीडियो में देखा जा सकता है। मकान मालिक ने बताया कि उक्त बोरी में la
लोहा था जिसे यह व्यक्ति चोरी कर के ले गया
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.