logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

2 hrs ago
user_ऊना की खबर
ऊना की खबर
Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago

पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
    1
    पंचायत प्रधानों से रूबरू हुए विधायक विवेक शर्मा, ऊना ब्लॉक में आती कुटलैहड़ की पंचायतों पर हुआ मंथन, विभिन्न विकास कार्यों को लेकर की गई चर्चा
ऊना जिला मुख्यालय स्थित जिला विकास अभिकरण सभागार में वीरवार को विकास खंड ऊना के तहत आने वाली कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों की स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था। बैठक के दौरान विधायक निधि सहित विभिन्न सरकारी मदों से पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नालियों, सामुदायिक भवनों, बिजली, सिंचाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि हाल ही में जनता द्वारा निर्वाचित होकर आए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी आवश्यक है, ताकि वे योजनाओं का अधिकतम लाभ अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। जिन मुद्दों का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाएगा, जबकि राज्य सरकार के स्तर पर उठाए जाने वाले मामलों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और जनसहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और गांवों का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विधायक के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे और विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिव्यांगता उनकी पहचान नहीं, उनके हौसले हैं! कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष 100 मीटर पैरा T47 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिव्यांगता उनकी पहचान नहीं, उनके हौसले हैं! कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष 100 मीटर पैरा T47 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया। दिलीप महादु गवित ने 10.71 सेकंड के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकाथ ने 10.83 सेकंड का समय निकालते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारत के इन दोनों वीर खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। #GOLDMEDAL #dilipgavit #INDIA #मोहम्मद_बासिल #दिलीप_महादु_गवित
    1
    दिव्यांगता उनकी पहचान नहीं, उनके हौसले हैं! कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष 100 मीटर पैरा T47 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन
दिव्यांगता उनकी पहचान नहीं, उनके हौसले हैं! कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष 100 मीटर पैरा T47 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया। दिलीप महादु गवित ने 10.71 सेकंड के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकाथ ने 10.83 सेकंड का समय निकालते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारत के इन दोनों वीर खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। #GOLDMEDAL #dilipgavit #INDIA #मोहम्मद_बासिल #दिलीप_महादु_गवित
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा* नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी। डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा*

नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी।
डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रजनी पाटिल के शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की टिपण्णी गैर जरुरी : शगुन दत्त हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया पैनेलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने भाजपा प्रवक्ता राकेश जम्वाल के द्वारा कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा स्कूल शिक्षा बोर्ड के दौरे को लेकर जारी ब्यान का पलटवार करते हुए कहा कि रजनी पाटिल देश के सर्वोच्च सदन की बहुत वरिष्ठ सस्दय रही हैं और संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं, शिक्षा के अधिकार के विभिन्न पहलुओं पर संसद में मुद्दे उठा चुकी हैं , उनके लम्बे अनुभव से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और हिमाचल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के उदेश्य से उनका शिक्षा बोर्ड कार्यालय का दौरा था परंतु मुद्दों से विहीन भाजपा द्वारा यहाँ भी राजनीती चमकाने के लिए गैर जरुरी ब्यान बाज़ी की गयी | शगुन ने कहा कि देश में शिक्षा के स्तर को गिराने और उच्च शिक्षण संस्थानों में नियमों के विपरीत अपने चहेतों को उच्च पदों पर बिठाने में भाजपा की सरकारें केंद्र और प्रदेशों में जानी जाती हैं जबकि कांग्रेस ने हमेशा शिक्षा को राजनीति से दूर रखा | शगुन ने कहा कि डॉक्टर राजेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा बोर्ड नए मुकाम हासिल कर रहा है और रिकॉर्ड समय में बोर्ड द्वारा इस वर्ष परिणाम घोषित किये गए हैं, नयी शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षा के स्तर को बढाने के लिए बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किये जा रहे हैं , बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं को सुलझाने के व्यापक प्रयास किये गए हैं जबकि भाजपा ने सिर्फ अपने चहेतों को शिक्षा के क्षेत्र में बिठाने का कार्य किया तथा भाजपा के समय धरातल पर कोई भी कार्य नहीं उतर पाया | शगुन ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता यह भूल गए हैं कि जयराम सरकार के समय हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में इक्कीसवें पायदान पर लुढ़क गया था परन्तु अब कांग्रेस सरकार के प्रयासों से राज्यों में पुनः टॉप स्थानों में पहुँच गया है |
    1
    रजनी पाटिल के शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की टिपण्णी गैर जरुरी : शगुन दत्त
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया पैनेलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने भाजपा प्रवक्ता राकेश जम्वाल के द्वारा कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा स्कूल शिक्षा बोर्ड के दौरे को लेकर जारी ब्यान का पलटवार करते हुए कहा कि रजनी पाटिल देश के सर्वोच्च सदन की बहुत वरिष्ठ सस्दय रही हैं और संयुक्त राष्ट्र में भी भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं, शिक्षा के अधिकार के विभिन्न पहलुओं पर संसद में मुद्दे उठा चुकी हैं , उनके लम्बे अनुभव से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और हिमाचल शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने के उदेश्य से उनका शिक्षा बोर्ड कार्यालय का दौरा था परंतु मुद्दों से विहीन भाजपा द्वारा  यहाँ भी राजनीती चमकाने के लिए गैर जरुरी ब्यान बाज़ी की गयी | शगुन ने कहा कि देश में शिक्षा के स्तर को गिराने और उच्च  शिक्षण संस्थानों में नियमों के विपरीत अपने चहेतों को उच्च पदों पर बिठाने में भाजपा की सरकारें केंद्र और प्रदेशों में जानी जाती हैं जबकि कांग्रेस ने हमेशा  शिक्षा को राजनीति से दूर रखा | 
शगुन ने कहा कि डॉक्टर राजेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा बोर्ड नए मुकाम हासिल कर रहा है और रिकॉर्ड समय में बोर्ड द्वारा इस वर्ष परिणाम घोषित किये गए हैं, नयी शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षा के स्तर को बढाने के लिए बोर्ड की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किये जा रहे हैं , बोर्ड कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्याओं को सुलझाने के व्यापक प्रयास किये गए हैं जबकि भाजपा ने सिर्फ अपने चहेतों को शिक्षा के क्षेत्र में बिठाने का कार्य किया तथा भाजपा के समय धरातल पर कोई भी कार्य नहीं उतर पाया | शगुन ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता यह भूल गए हैं कि जयराम सरकार के  समय हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में इक्कीसवें पायदान पर लुढ़क गया था परन्तु अब कांग्रेस सरकार के प्रयासों से राज्यों  में पुनः टॉप स्थानों में पहुँच गया है |
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार सुजानपुर सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया
    1
    सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार
सुजानपुर
सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। 
आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। 
तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. 
प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • झंडूता जन सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
    1
    झंडूता जन सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
    user_North India bulletin
    North India bulletin
    Jhanduta, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • ग्राम पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने एस.पी. को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि इस घटनाक्रम के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी तथा उनके परिवार कh सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर में गत 26 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए कथित विवाद का मामला अब एस.पी. के दरबार में पहुंच गया है। पंचायत से जुड़े लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एस.सी./ एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में पंचायत के उपप्रधान गौरव और अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. निराधार है और घटना के बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्हें मामले में फंसाया गया है। पुलिस को दिए ज्ञापन में गौरव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत औहर में उपप्रधान हैं, जबकि अमित शर्मा भी पंचायत से जुड़े प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार गत 26 जुलाई को पंचायत में आयोजित जनरल हाउस में करीब 357 लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान पंचायत के पिछले कार्यों की समीक्षा का मुद्दा उठाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ग्राम सभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की ओर से थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज मामला तथ्यों के विपरीत और निराधार है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ग्राम सभा में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने को भी तैयार हैं।
    1
    ग्राम पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने एस.पी. को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि इस घटनाक्रम के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी तथा उनके परिवार कh सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर में गत 26 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए कथित विवाद का मामला अब एस.पी. के दरबार में पहुंच गया है। पंचायत से जुड़े लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एस.सी./ एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में पंचायत के उपप्रधान गौरव और अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. निराधार है और घटना के बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्हें मामले में फंसाया गया है।
पुलिस को दिए ज्ञापन में गौरव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत औहर में उपप्रधान हैं, जबकि अमित शर्मा भी पंचायत से जुड़े प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार गत 26 जुलाई को पंचायत में आयोजित जनरल हाउस में करीब 357 लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान पंचायत के पिछले कार्यों की समीक्षा का मुद्दा उठाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ग्राम सभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की ओर से थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज मामला तथ्यों के विपरीत और निराधार है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ग्राम सभा में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने को भी तैयार हैं।
    user_Inform News
    Inform News
    Press advisory बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रामपुर बेली ब्रिज दो दिन रहेगा यातायात प्रतिबंधित, चंद्रलोक कॉलोनी के वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक डाइवर्ट रामपुर बेली ब्रिज बुधवार से दो दिन के लिए यातायात की आवाजाही के लिए अस्थाई रूप से बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को आवाजाही में असुविधा न हो, इसके लिए यातायात को चंद्रलोक कॉलोनी से डाइवर्ट किया गया है। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में सडक़ पर पूर्व सूचना वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे आम जनता को समय रहते जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा है कि यह कदम जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात को पुन: सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
    1
    रामपुर बेली ब्रिज दो दिन रहेगा यातायात प्रतिबंधित, चंद्रलोक कॉलोनी के वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक डाइवर्ट
रामपुर बेली ब्रिज बुधवार से दो दिन के लिए यातायात की आवाजाही के लिए अस्थाई रूप से बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को आवाजाही में असुविधा न हो, इसके लिए यातायात को चंद्रलोक कॉलोनी से डाइवर्ट किया गया है। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में सडक़ पर पूर्व सूचना वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे आम जनता को समय रहते जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा है कि यह कदम जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात को पुन: सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.