Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार सुजानपुर सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया
Ranjna Kumari
सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार सुजानपुर सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया
More news from Mandi and nearby areas
- सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।1
- खेल संस्कृति एवं खेल अधोसंरचना को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार: राजेश धर्माणी* * *घुमारवीं के भगेड़ में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *बिलासपुर, 27 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगेड़ में कृष्णा कबड्डी अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी तीन गुणा बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल की भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत से फुटबाॅल फील्ड का भी निर्माण किया जाएगा ताकि युवाओं को जिला के भीतर फुटबाॅल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मोरसिंघी में हैंडबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 48 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार घुमारवीं में भी मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि यहां के खिलाड़ियों को जिले के भीतर ही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अकादमी को बधाई देते हुए कहा कि यह अकादमी कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जबकि 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रहे हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप का हिस्सा भी रह चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार लाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा किऐसी खेल स्पर्धाओं से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी तथा घुमारवीं के मध्य खेले गए पहले मैच का भी शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले कृष्णा कबड्डी अकादमी के ओर से कृष्ण लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस एक दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अमित धीमान, उप-प्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा, छोटा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- रामपुर बेली ब्रिज दो दिन रहेगा यातायात प्रतिबंधित, चंद्रलोक कॉलोनी के वैकल्पिक मार्ग पर ट्रैफिक डाइवर्ट रामपुर बेली ब्रिज बुधवार से दो दिन के लिए यातायात की आवाजाही के लिए अस्थाई रूप से बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को आवाजाही में असुविधा न हो, इसके लिए यातायात को चंद्रलोक कॉलोनी से डाइवर्ट किया गया है। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में सडक़ पर पूर्व सूचना वाले संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, जिससे आम जनता को समय रहते जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा है कि यह कदम जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात को पुन: सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।1
- *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा* नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी। डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- झंडूता जन सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान1
- गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की टीम के द्वारा व दमकल विभाग फायर फाइटर टीम कुल्लु अबी व प्रिया ठाकुर के द्वारा टीम को कॉल किया गौ सेवक कमलेश ठाकुर सतीश राणा महिंदर ठाकुर छापे राम नेगी अजय शर्मा बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली राम तरुण कुमार तुलसी देवी चन्द्रा महंत पूर्ण चंद पिंकू भण्डारी हुक्म नीटू राम राम राज महंत अमर ठाकुर अजय अमन अमर ठाकुर लब कुश मन्नत नेगी गौ सेवा रक्षा दल कुल्लु की टीम के द्वारा व दमकल विभाग फायर फाइटर टीम कुल्लु अबी व प्रिया ठाकुर के द्वारा टीम को कॉल किया गौ सेवक कमलेश ठाकुर सतीश राणा महिंदर ठाकुर छापे राम नेगी अजय शर्मा बोनी सोनी भूपेंद्र ठाकुर अमन ठाकुर चन्द्र ठाकुर बेली राम तरुण कुमार तुलसी देवी चन्द्रा महंत पूर्ण चंद पिंकू भण्डारी हुक्म नीटू राम राम राज महंत अमर ठाकुर अजय अमन अमर ठाकुर लब कुश मन्नत नेगी1
- दिव्यांगता उनकी पहचान नहीं, उनके हौसले हैं! कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष 100 मीटर पैरा T47 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिव्यांगता उनकी पहचान नहीं, उनके हौसले हैं! कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष 100 मीटर पैरा T47 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया। दिलीप महादु गवित ने 10.71 सेकंड के नए गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकाथ ने 10.83 सेकंड का समय निकालते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारत के इन दोनों वीर खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। #GOLDMEDAL #dilipgavit #INDIA #मोहम्मद_बासिल #दिलीप_महादु_गवित1
- कोटरोपी में नई तैयार सड़क पर शुरू हुआ धंसान, एनएच-154 पर यातायात बाधित होने का खतरा एसडीएम पधर सुरजीत ठाकुर बोले जोखिम न उठाएं यात्री, प्रशासन के दिशा निर्देशों की करें पालना, वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर कोटरोपी के पास हाल ही में तैयार की गई नई सड़क पर अचानक धंसान शुरू हो गया है। मंगलवार सांय प्रशासन ने मौका पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस व्यस्त मार्ग पर भूस्खलन और यातायात पूरी तरह बाधित होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने नागरिक सुरक्षा के एहतियाती कदम उठाते हुए पुलिस प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी है। छोटे वाहनों को कोटरोपी स्थल से क्रास किया जा रहा है। भारी वाहनों को गुजरने पर रोक लगा दी है। भारी वाहन चालकों के लिए पधर नौहली जोगिंदरनगर और पधर डायनापार्क झटिंगरी जोगिंदरनगर वैकल्पिक मार्ग से सफर करने की एडवाइजरी जारी की है। एसडीएम ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाएं और सुरक्षित यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। उन्होंने सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। मंगलवार सांय कोटरोपी में जमीन का एक बड़े हिस्से में धंसान हो गई। जमीन बैठने का क्रम लगातार जारी है। एसडीएम पधर ने प्रशासन टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना स्थल के बारे जिला प्रशासन को अवगत करवाया और एहतियाती कदम उठाने बारे जिला प्रशासन से आग्रह किया। छोटे वाहनों को निगरानी में घटना स्थल से आरपार करवाया जा रहा है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर कतई रोक लगा दी है। मौसब खराब हुआ तो छोटे वाहनों की आवाजाही पर रात को पूरी रोक लगाई जा सकती है। प्रशासन घटना स्थल पर पुरी निगरानी रखे हुए है। बता दें कि वर्ष 2017 में कोटरोपी में लैंड स्लाइडिंग होने से एचआरटीसी की दो बसें मलबे में दब गई थी। इस दौरान लगभग 49 लोगों की जान चली गई। जिसमे एक व्यक्ति आज तक नही मिल पाया है हर बरसात के मौसम में कोटरोपी में जमीन के धंसने का मामला सामने आ रहा है। घटना स्थल पर नए मार्ग का निर्माण किया गया है। एक दो वर्ष यहां स्थिती सामान्य रही। इस बरसात में दोबारा जमीन धंसने का क्रम शुरू हो गया है। प्रसाशन ने इतना पैसा इस हिस्से को ठीक करने में खर्च डाला उस पैसे से यंहा पर एक बड़े पूल का निर्माण हो सकता था। कोटरोपी में नई तैयार सड़क पर शुरू हुआ धंसान, एनएच-154 पर यातायात बाधित होने का खतरा एसडीएम पधर सुरजीत ठाकुर बोले जोखिम न उठाएं यात्री, प्रशासन के दिशा निर्देशों की करें पालना, वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर कोटरोपी के पास हाल ही में तैयार की गई नई सड़क पर अचानक धंसान शुरू हो गया है। मंगलवार सांय प्रशासन ने मौका पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस व्यस्त मार्ग पर भूस्खलन और यातायात पूरी तरह बाधित होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। एसडीएम पद्धर सुरजीत सिंह ने नागरिक सुरक्षा के एहतियाती कदम उठाते हुए पुलिस प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी है। छोटे वाहनों को कोटरोपी स्थल से क्रास किया जा रहा है। भारी वाहनों को गुजरने पर रोक लगा दी है। भारी वाहन चालकों के लिए पधर नौहली जोगिंदरनगर और पधर डायनापार्क झटिंगरी जोगिंदरनगर वैकल्पिक मार्ग से सफर करने की एडवाइजरी जारी की है। एसडीएम ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक जोखिम न उठाएं और सुरक्षित यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। उन्होंने सभी से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। मंगलवार सांय कोटरोपी में जमीन का एक बड़े हिस्से में धंसान हो गई। जमीन बैठने का क्रम लगातार जारी है। एसडीएम पधर ने प्रशासन टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना स्थल के बारे जिला प्रशासन को अवगत करवाया और एहतियाती कदम उठाने बारे जिला प्रशासन से आग्रह किया। छोटे वाहनों को निगरानी में घटना स्थल से आरपार करवाया जा रहा है। बड़े वाहनों की आवाजाही पर कतई रोक लगा दी है। मौसब खराब हुआ तो छोटे वाहनों की आवाजाही पर रात को पूरी रोक लगाई जा सकती है। प्रशासन घटना स्थल पर पुरी निगरानी रखे हुए है। बता दें कि वर्ष 2017 में कोटरोपी में लैंड स्लाइडिंग होने से एचआरटीसी की दो बसें मलबे में दब गई थी। इस दौरान लगभग 49 लोगों की जान चली गई। जिसमे एक व्यक्ति आज तक नही मिल पाया है हर बरसात के मौसम में कोटरोपी में जमीन के धंसने का मामला सामने आ रहा है। घटना स्थल पर नए मार्ग का निर्माण किया गया है। एक दो वर्ष यहां स्थिती सामान्य रही। इस बरसात में दोबारा जमीन धंसने का क्रम शुरू हो गया है। प्रसाशन ने इतना पैसा इस हिस्से को ठीक करने में खर्च डाला उस पैसे से यंहा पर एक बड़े पूल का निर्माण हो सकता था।1