खेल संस्कृति एवं खेल अधोसंरचना को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार: राजेश धर्माणी* * *घुमारवीं के भगेड़ में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *बिलासपुर, 27 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगेड़ में कृष्णा कबड्डी अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी तीन गुणा बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल की भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत से फुटबाॅल फील्ड का भी निर्माण किया जाएगा ताकि युवाओं को जिला के भीतर फुटबाॅल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मोरसिंघी में हैंडबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 48 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार घुमारवीं में भी मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि यहां के खिलाड़ियों को जिले के भीतर ही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अकादमी को बधाई देते हुए कहा कि यह अकादमी कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जबकि 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रहे हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप का हिस्सा भी रह चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार लाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा किऐसी खेल स्पर्धाओं से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी तथा घुमारवीं के मध्य खेले गए पहले मैच का भी शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले कृष्णा कबड्डी अकादमी के ओर से कृष्ण लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस एक दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अमित धीमान, उप-प्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा, छोटा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- *के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी* *घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर* *के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी* *घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर* *केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के वार्षिक खेलकूद समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को वार्षिक खेलकूद समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा आत्मविश्वास का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने पर नई दिशा मिलती है। उन्होंने विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस तथा गाइड एवं स्काउट्स के विद्यार्थियों द्वारा प्राथमिक उपचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इन मूल्यों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे परिवार और समाज से सबसे अधिक सीखते हैं। ऐसे में अभिभावकों एवं समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आचरण से बच्चों के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें, ताकि भावी पीढ़ी अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के स्थायी भवन निर्माण के लिए 25 बीघा भूमि को स्वीकृत प्रदान कर दी है। शीघ्र ही लीज डीड की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय का अपना भवन बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्थायी परिसर में संचालित होने के बावजूद केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। वर्ष 2008 में विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला बिलासपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सोनिया गांधी के समक्ष रखा था और वर्ष 2012 में जिले का पहला केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में प्रारंभ हुआ। वर्तमान में विद्यालय राजकीय कन्या एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) घुमारवीं के परिसरों में संचालित हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन की सुविधा को देखते हुए इसे एक ही परिसर में संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आवश्यक कक्षों की उपलब्धता होने पर 11वीं एवं 12वीं कक्षाएं भी प्रारंभ करने के प्रयास किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए आवंटित भूमि के साथ घुमारवीं में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न खेल सुविधाओं के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से मोरसिंघी में 48 छात्राओं की क्षमता वाला हैंडबॉल हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर के साथ 100 छात्राओं की क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स हॉस्टल भी बनाया जाएगा, जिसके लिए सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से स्किल अकादमी स्थापित की जा रही है, जिसके भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। इस अकादमी के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करयालग में 5 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र (सीबीटीसी) स्थापित किया जा रहा है, जहां एक समय में लगभग 500 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षाएं दे सकेंगे। इसके अतिरिक्त घुमारवीं में सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत विश्वस्तरीय मल्टीडिसिप्लिनरी इंस्टिट्यूट ऑफ इनोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एमआईआईएसटीईआर) यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है और भूमि उपलब्ध होते ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। राजेश धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घुमारवीं, हटवाड़, भराड़ी तथा कपाहड़ा के चार विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है। इन विद्यालयों में शीघ्र ही आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में उतारना है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। इसी का परिणाम है कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, जो पहले देश में 21वें स्थान पर था, अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। इससे पहले उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली तथा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ की भी घोषणा की। स्कूल की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा स्कूल नरेश चंदेल, विद्यालय के अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- झंडूता जन सेवा वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर, 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान1
- ग्राम पंचायत प्रधान देश राज शर्मा ने एस.पी. को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि इस घटनाक्रम के बाद उन्हें कथित तौर पर धमकियां दी जा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि उनकी तथा उनके परिवार कh सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत औहर में गत 26 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए कथित विवाद का मामला अब एस.पी. के दरबार में पहुंच गया है। पंचायत से जुड़े लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर उनके खिलाफ एस.सी./ एस.टी. एक्ट के तहत दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में पंचायत के उपप्रधान गौरव और अमित शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफ.आई.आर. निराधार है और घटना के बाद योजनाबद्ध तरीके से उन्हें मामले में फंसाया गया है। पुलिस को दिए ज्ञापन में गौरव ने बताया कि वह ग्राम पंचायत औहर में उपप्रधान हैं, जबकि अमित शर्मा भी पंचायत से जुड़े प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार गत 26 जुलाई को पंचायत में आयोजित जनरल हाउस में करीब 357 लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान पंचायत के पिछले कार्यों की समीक्षा का मुद्दा उठाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ग्राम सभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद पंचायत प्रधान देश राज शर्मा की ओर से थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि उनके खिलाफ दर्ज मामला तथ्यों के विपरीत और निराधार है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर एफ.आई.आर. को रद्द करने की मांग की है। ज्ञापन में दावा किया गया है कि ग्राम सभा में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने को भी तैयार हैं।1
- ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ ऊना विकास खंड में कुटलैहड़ की 23 पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों संग विधायक विवेक शर्मा ने की समीक्षा बैठक, पंचायतों में बिकास कार्यों में तेजी न होने पर सख्त दिखे विधायक,सभी पंचायती राज अधिकारी कर्मचारियों को दिए कड़े आदेश, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ऊना विकास खंड के अधीन आने वाली 23 पंचायतों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वीरवार को विधायक विवेक शर्मा ने ऊना में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में खंड विकास अधिकारी ऊना, पंचायत सचिवों तथा सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, लंबित योजनाओं की जानकारी लेना तथा विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। पंचायत के बिकास कार्यों की अधूरी जानकारी लेकर पहुंचे अधिकारियों पर जताई नाराजगी, ऊना की बैठक में बैठक के दौरान कई अधिकारियों द्वारा पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधायक विवेक शर्मा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी समीक्षा बैठक में आधी-अधूरी जानकारी लेकर आना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जब विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध है तो फिर कार्यों में देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता के साथ निभाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना पूरी तैयारी के बैठक में आने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। कुटलैहड़ में बरसात और आपदा के बीच अधिकारी पंचायतों में जाकर करें निरीक्षण, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय बरसात का है और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बना हुआ है,ऐसे में केवल बंद कमरों में बैठकर योजनाएं बनाने से काम नहीं चलेगा, उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों में जाकर स्वयं विकास कार्यों का निरीक्षण करें तथा मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, नालियां, भवन या अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी नियमित निगरानी की जाए ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। विकास के लिए धन की कमी नहीं, सरकार की हर योजना में लाएं तेजी, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि अधिकारी समय पर प्रारूप तैयार करें और योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव और द्वेष भावना के सभी पंचायतों में समान रूप से विकास करवाना है। पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपनी पंचायतों के विकास कार्यों पर लगातार नजर रखें। यदि किसी योजना में कोई बाधा आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें ताकि उसका शीघ्र समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। हर माह होगी पंचायत के बिकास कार्यों की समीक्षा, एक दिन एक पंचायत' से होगा सीधा संवाद, विधायक विवेक शर्मा ने बैठक में घोषणा की कि अब प्रत्येक माह पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही एक दिन एक पंचायत कार्यक्रम के माध्यम से "विधायक आपके द्वार" अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वे स्वयं पंचायतों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना और जनता को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे, तभी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।3
- जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने केंद्रीय विद्यालय में किया वोकेशनल लैब का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा भी की कहा, आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही खर्च करें पीएमश्री योजना का बजट हमीरपुर जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय को इस वित्त वर्ष के लिए लगभग 33.92 लाख रुपये का बजट आवंटित हुआ है। यह धनराशि विद्यालय परिसर में ढांचागत विकास, मरम्मत, अन्य कार्यों, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, अध्यापक प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, अध्यापक-अभिभावक संवाद और अन्य गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। जिलाधीश ने विद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद ही यह धनराशि खर्च होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष के दौरान खर्च की गई धनराशि की रिपोर्ट भी तलब की तथा इससे संबंधित कार्यों एवं पुराने ऑडिट पैरा की समीक्षा के लिए एक कमेटी के गठन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चारदिवारी के निर्माण, विद्यालय परिसर से बिजली के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों अरविंद कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार और एकता सिंह को सम्मानित भी किया। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीत सिंह, स्कूल शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, सीपीडब्ल्यूडी, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक के बाद जिलाधीश ने विद्यालय परिसर में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित वोकेशनल लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने स्कूल परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और यहां जारी विभिन्न कार्यों तथा अन्य मुद्दों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।1
- *नंगल में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत : डा. सुभाष शर्मा* नंगल। नंगल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद बुधवार से वंदे भारत एक्सप्रेस का नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा भारत सरकार के आभारी हैं, जिन्होंने उनके द्वारा उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 15 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर नंगल में ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई थी। इसके बाद 7 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी। डा. शर्मा ने कहा कि अब तक नंगल क्षेत्र के यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ लेने के लिए श्री आनंदपुर साहिब या ऊना रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। अब नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू होने से यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही इससे क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय नंगल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब नंगल क्षेत्र के यात्री बुधवार से ही नंगल डैम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस में अपनी यात्रा के लिए आरक्षण करवाकर इस आधुनिक रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. परमिंदर शर्मा, जिला भाजपा महासचिव मुकेश नड्डा, नंगल मंडल अध्यक्ष हरमंजीत प्रिंस, बाबू अनिल शर्मा, पार्षद डा. राजेंद्र कुमार, ममता कपिला सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार सुजानपुर सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया1
- खेल संस्कृति एवं खेल अधोसंरचना को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार: राजेश धर्माणी* * *घुमारवीं के भगेड़ में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *बिलासपुर, 27 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगेड़ में कृष्णा कबड्डी अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी तीन गुणा बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल की भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत से फुटबाॅल फील्ड का भी निर्माण किया जाएगा ताकि युवाओं को जिला के भीतर फुटबाॅल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मोरसिंघी में हैंडबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 48 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार घुमारवीं में भी मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि यहां के खिलाड़ियों को जिले के भीतर ही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अकादमी को बधाई देते हुए कहा कि यह अकादमी कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जबकि 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रहे हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप का हिस्सा भी रह चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार लाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा किऐसी खेल स्पर्धाओं से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी तथा घुमारवीं के मध्य खेले गए पहले मैच का भी शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले कृष्णा कबड्डी अकादमी के ओर से कृष्ण लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस एक दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अमित धीमान, उप-प्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा, छोटा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1