Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्ण चंद ने संभाला एसएमएस झंडूता का कार्यभार, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
North India bulletin
पूर्ण चंद ने संभाला एसएमएस झंडूता का कार्यभार, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- खेल संस्कृति एवं खेल अधोसंरचना को बढ़ावा दे रही है प्रदेश सरकार: राजेश धर्माणी* * *घुमारवीं के भगेड़ में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री* *बिलासपुर, 27 जुलाई:* नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने, ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों की ओर संचारित करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य में खेल गतिविधियों को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बल दे रही है। प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि खेलों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आकर्षक प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल ढांचे के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। राजेश धर्माणी आज घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगेड़ में कृष्णा कबड्डी अकादमी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी ओपन टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी तीन गुणा बढ़ोतरी की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के आवागमन हेतु रेल एवं हवाई यात्रा सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए घुमारवीं में लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल की भी सुविधा रहेगी। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये की लागत से फुटबाॅल फील्ड का भी निर्माण किया जाएगा ताकि युवाओं को जिला के भीतर फुटबाॅल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा उपलब्ध हो सके। राजेश धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मोरसिंघी में हैंडबॉल स्पोर्ट्स हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 48 लड़कियों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार घुमारवीं में भी मल्टी स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल स्थापित किया जाएगा, जिसमें 100 लड़कियों के रहने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में भी खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि यहां के खिलाड़ियों को जिले के भीतर ही उत्कृष्ट खेल सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए अकादमी को बधाई देते हुए कहा कि यह अकादमी कबड्डी के क्षेत्र में युवाओं को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि अकादमी ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 500 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया है, जबकि 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता रहे हैं तथा एक खिलाड़ी भारतीय कबड्डी टीम के कैंप का हिस्सा भी रह चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अकादमी के संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी कृष्ण लाल को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से उन्हें न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार लाने का भी मौका मिलता है। उन्होंने कहा किऐसी खेल स्पर्धाओं से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से भी सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने कृष्णा कबड्डी अकादमी तथा घुमारवीं के मध्य खेले गए पहले मैच का भी शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पहले कृष्णा कबड्डी अकादमी के ओर से कृष्ण लाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा इस एक दिवसीय ओपन कबड्डी टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं तथा विजेता टीम को 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, निर्मला राजपूत, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अमित धीमान, उप-प्रधान मनोज, स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. राकेश शर्मा, छोटा राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- श्रम मंत्रालय भारत सरकार के ई श्रम पोर्टल से जोड़ना अनिवार्य, श्रमिकों को मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर जोड़ना होगा: चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर, प्रदेश में चल रही 14 विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी कंवर हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने प्रदेश के सभी पंजीकृत निर्माण कामगारों से शीघ्र अपनी e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कराने और e-Shram पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र निर्माण कामगारों तक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए e-KYC तथा e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण बेहद आवश्यक है। यदि कोई लाभार्थी समय रहते इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा नहीं करता है, तो वह वर्तमान और भविष्य में सरकार तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित रह सकता है। इससे पूर्व कंवर ने प्रदेश कार्यालय के आंगन में शिवालय की विधिवत पूजा अर्चना कर शिवलिग की स्थापना की । पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि e-KYC और e-Shram पंजीकरण की यह प्रक्रिया प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी के हित में है और इससे उन्हें सरकार एवं बोर्ड द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सकेगा। अध्यक्ष कंवर ने सभी श्रम कल्याण अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक पंजीकृत निर्माण कामगारों को जागरूक करें तथा e-KYC एवं e-Shram पंजीकरण अभियान को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 98हजार श्रमिको ने अपनी e-KYC करवा रखी है लेकिन विभाग के पास रजिस्टर्ड श्रमिको की संख्या बहुत अधिक है । बाइट नरदेव सिंह कंवर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड गौरतलब है कि बोर्ड के सभी पंजीकृत लाभार्थियों की e-KYC संबंधित क्षेत्र के श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। वहीं e-Shram पोर्टल पर पंजीकरण लाभार्थी स्वयं या निकटतम लोक मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से करवा सकते हैं। उन्होंने सभी निर्माण कामगारों से अपील की कि वे आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द अपने संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर e-KYC करवाएं तथा e-Shram पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद व गांववासियों ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का जताया आभार सुजानपुर सुजानपुर के खानोली गाँव के प्रल्हाद ने सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह का आभार जताया हैं। आपको बता दे कि सुजानपुर के खनोली गांव स प्रल्हाद चंद के घर के पास लगे हुए बिजली के खंभे को बदलने के लिए काफी समय से जहदोजहद में और थोड़ा परेशान थे। कई बार अर्ज़ी भी दी पर बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तंग आकर एक अर्जी स्थानीय विधायक रणजीत सिंह राणा जी को दी और उसके बाद 10-15 दिनों में ही बिजली विभाग वालों ने खंभा शिफ्ट कर दिया.. प्रल्हाद व गांववासियों ने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया1
- मेरी संपत्ति पर भ्रम फैला रही बीजेपी, चंदा चोर व पेपर लीक वाले भाजपा नेताओं को कांग्रेस में नहीं जगह,CM सुक्खू ने विपक्ष पर किया तीखा प्रहार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सबसे अमीर होने के सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और पर उठ रहे सवालों पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर उनकी छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश रची जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी हलफनामे में उनकी संपत्ति का विवरण पिछले 20 वर्षों से पारदर्शी और यथावत बना हुआ है।जहां उन्होंने संपति को लेकर स्थिति स्पष्ट की वही विपक्ष के बयानों पर भी जमकर निशाना साधा विओ : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लगभग 20 साल पहले उन्होंने शिमला में 12 लाख रुपये का एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर बाद में मकान का निर्माण कराया गया। समय के साथ संपत्ति की बाजार मूल्य (वैल्यू एडिशन) में बढ़ोतरी स्वाभाविक है, लेकिन बीजेपी इसे गलत तरीके से पेश कर उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में दिखाने की राजनीतिक चाल चल रही है। मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा, यदि किसी को मेरी संपत्ति पर कोई संदेह है, तो ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) से जांच करा ले। मेरी संपत्ति की पहले भी जांच हो चुकी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी किसी संपत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, बल्कि इसमें कमी ही आई है, जो आगामी चुनावी हलफनामे में साफ दिख जाएगी। एक आम परिवार से आया व्यक्ति भी अपनी मेहनत और ईमानदारी से संपत्ति बना सकता है। विपक्ष द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त और दलबदल के बयानों पर मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से जुड़े निष्ठावान नेताओं के दम पर खड़ी है। यदि कोई राजनीतिक मंडी में बिकना चाहता है या पार्टी छोड़ना चाहता है, तो उसे रोका नहीं जा सकता। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ भाजपा के नेता कांग्रेस में आना चाहते हैं लेकिन भी उन्होंने कहा, जो पार्टी 'चंदा चोरी' और 'पेपर लीक' जैसे घोटालों में संलिप्त रही है, ऐसे भ्रष्टाचारियों को कांग्रेस में जगह देने का सवाल ही नहीं उठता। वही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने भी स्पष्ट कहा है कि शिक्षा मंत्री ऐसा होना चाहिए जो शिक्षाविद हो जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न करे और पेपर लीक न होने दे।" इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में जारी प्राकृतिक आपदा और मानसूनी नुकसान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विस्तृत चर्चा की है। चंबा और राज्य के अन्य प्रभावित हिस्सों में हुए भारी नुकसान का संज्ञान लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही स्वयं चंबा का दौरा करेंगे और आपदा से हुए नुकसान का जमीनी जायजा लेकर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा हड़ताल पर बैठे नीट अभ्यर्थियों को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों पर इस तरह के अनर्गल बयान देना पूरी तरह गलत है। विपक्षी नेताओं को केंद्रीय शिक्षा मंत्री से जुड़े मुद्दों या छात्र हितों के विषय को राजनीतिक मोड़ देने के बजाय संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए। बाइट : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री1
- मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा हिमाचल को चिट्ठा मुक्त बनाने के लिए चलाए गए अभियान का कुटलैहड़ की सभी संस्थान बनें भागीदार, विवेक शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ के बसाल स्कूल से चिट्ठा नशे के खिलाफ जागरूकता रैली को विधायक विवेक शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, बंगाणा,कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा चलाए जा रहे हिमाचल 'चिट्ठा नशा मुक्त अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में चिट्ठा नशे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने स्कूल के विद्यार्थियों एनसीसी की टुकड़ी द्वारा निकाली गई चिट्ठा विरोधी जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, गांव और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा। बही साथ कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका जिला पार्षद सुमित शर्मा एसएमसी प्रबंधन समिति स्कूल स्टाफ अभिभावक के साथ अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुटलैहड़ का हर स्कूल,हर संस्था को बनना होगा चिट्ठे के खिलाफ अभियान का हिस्सा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालय, सरकारी एवं निजी कर्मचारी, धार्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं को इस अभियान से जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में कुटलैहड़ क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में चिट्ठा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी,जिनमें स्कूल के विद्यार्थी,शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उनका कहना कि युवाओं को नशे की ओर नहीं बल्कि शिक्षा, खेल कूद,संस्कृति और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विधायक ने स्कूल में किया पौधा रोपण,एनसीसी कक्ष का उद्घाटन दो लाख की घोषणा, कुटलैहड़ के वसाल स्कूल में चिट्ठा जैसे नशे के खिलाफ कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश भी दिया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ समाज का गहरा संबंध है तथा युवाओं को प्रकृति के संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नव-निर्मित एनसीसी कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा रखी गई शेड निर्माण की मांग को स्वीकार करते हुए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके। कुटलैहड़ में जहां बिकता हो नशा, स्कूली छात्र मुझे दें सूचना, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में चिट्ठा या अन्य प्रकार का नशा बेचे जाने की जानकारी मिले तो लोग बिना किसी डर के सीधे उन्हें 98160-40054 पर सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा संबंधित मामले में प्रशासन और पुलिस के माध्यम से तुरंत उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई कर रही है और समाज के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। विधायक विवेक शर्मा ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की कि वे मिलकर कुटलैहड़ को चिट्ठा एवं नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण कर सके। उन्होंने कहा कि यदि समाज एकजुट होकर आगे आए तो वह दिन दूर नहीं जब कुटलैहड़ ही नहीं बल्कि पूरा हिमाचल प्रदेश चिट्ठा और अन्य नशों से पूरी तरह मुक्त होगा।1
- ADR रिपोर्ट पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- BJP मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रही कांग्रेस छोड़कर जाना है तो जाएं, बिकने वालों की जरूरत नहीं- CM सुक्खू शिमला: ADR रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के हमलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ADR रिपोर्ट के बहाने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और अपनी सभी संपत्तियों का विवरण पहले ही चुनावी एफिडेविट में दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस जमीन का जिक्र किया जा रहा है, वह उन्होंने पहले ही खरीदी थी। समय के साथ उसकी कीमत 12 लाख रुपये से अधिक हो गई और उसी जमीन पर उन्होंने अपना मकान बनाया, जिसकी कीमत भी समय के साथ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी जानकारी पहले से सार्वजनिक है। मुख्यमंत्री का कहना है कि ADR रिपोर्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भी अधूरी है। रिपोर्ट में उनकी एमए और एलएलबी की डिग्रियों का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गलती को सुधारा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के पास ED और CBI जैसी एजेंसियां हैं। पहले भी उनकी जांच हो चुकी है और यदि भाजपा चाहे तो अब भी जांच करा सकती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से पैसा कमाया है और रिपोर्ट को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। एक अन्य सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कांग्रेस का कोई विधायक भाजपा में जाना चाहता है तो वह जा सकता है। कांग्रेस को विचारधारा से जुड़े लोगों की जरूरत है, बिकने वालों की नहीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायक भी टिकट के लिए लगातार संपर्क करते रहते हैं, लेकिन कांग्रेस “पेपर लीक और चंदा चोर” वाली भाजपा से किसी नेता को शामिल नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री संबंधी बयान का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसकी अच्छी छवि हो, जो शिक्षाविद हो और जिसके कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों। बाइट— सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश1
- सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। सड़कें बन्द गाड़ियों में सड़ रही सब्जी, किसानों ने नाले में फेंकी, सब्जी मंडी तक पहुंचना मुश्किल ललित ठाकुर। पधर उपमंडल पद्धर के थलटूखोड़-मढ़ मार्ग पर सोमवार से चल रहे भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तैयार सब्जियाँ और फसल मंडी तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन हो गया है और किसान अपनी मेहनत, समय व आमदनी गंवाने के डर से परेशान हैं। सबसे दर्दनाक घटना झुकाण गांव से सामने आई, जहां जीप चालक सुनील कुमार को मजबूरन मूली से भरी जीप को नाले में फेंकना पड़ी क्योंकि सड़क मार्ग बंद होने के कारण आगे बढ़ना असम्भव था। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन स्थायी रूप से मिट्टी व रास्ता बहा देने की कगार पर है और इससे स्थानीय किसानों की तैयार फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क बहाली व सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मार्ग जल्द नहीं खुलता तो ही सब्जियों के खराब होने से किसानों को और भारी आर्थिक नुकसान होगा। वहीं विभाग के लोक निर्माण विभाग के एक्सियन विनायक कश्यप ने कहा कि दो मशीन भेजी है , पहाड़ी से पत्थर आ रहे हैं दिक्कत हो रही है मार्ग बहाली को कार्यवाही शीघ्र आरंभ की कर दी गई है, लेकिन बचाव व मरम्मत के लिए आवश्यक संसाधन व मौसम की स्थिति पर भी निर्भरता बनी हुई है। ग्रामीणों ने अल्टरनेट मार्गों की अनुपलब्धता के कारण फसलों को दूर स्थित मंडियों तक पहुँचाने में दिक्कतें बताईं और सरकार से अस्थायी परिवहन व्यवस्था तथा मुआवजे की भी मांग उठाई है। स्थानीय सुनील कुमार ,रमेश कुमार, सूरज, प्रेम आदि किसानो का कहना है कि यदि समस्या का तात्कालिक समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े धरने-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।1
- सावधान कैमरे की निगरानी में भी आपका घर सुरक्षित नहीं, चोरी की घटना का वीडीओ वायरल वायरल वीडियो उपमंडल बंगाणा के तहत गांव जडूर ग्राम पंचायत हटली का है जिसमें गांव का ही एक व्यक्ति चोरी करता हुआ वीडियो में देखा जा सकता है। मकान मालिक ने बताया कि उक्त बोरी में la लोहा था जिसे यह व्यक्ति चोरी कर के ले गया1