नवादा में कांवड़ियों का भव्य स्वागत!नदीम इकबाल की टीम ने बरसाए फूलहिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल नवादा में कांवड़ियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया भाईचारे का संदेश बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ नवादा पहुंचे। यहां कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन पर पुष्प वर्षा कर भाईचारे एवं शांति का संदेश दिया गया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था का पर्व है और बरेली की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की रही है। सभी समुदायों को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। नवादा में पीस कमेटी की टीम ने कांवड़ियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत कर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, आजम खान, जुल्फिकार अली, पूर्व सांसद उस्मान अल्वी, निक्की मिर्जा, गुल्लन खान सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर, नवादा चौकी इंचार्ज कुशल पाल सहित पुलिस बल और एलआईयू टीम मौके पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीस कमेटी ऑफ इंडिया की इस पहल को सामाजिक सौहार्द की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान ‘हिंदू-मुस्लिम भाईचारा जिंदाबाद’ और अमन-शांति का संदेश भी दिया गया। हिंदुस्तान खबर7 के लिए शहाबुद्दीन की रिपोर्ट।

- आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #नवादा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब! मुस्लिम समाज ने फूल बरसाकर किया कांवड़ियों का स्वागत, #1
- सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट सावन माह और आला हज़रत उर्स व काबड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर बरेली #ssp अनुराग आर्य की बाइट1
- बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बहेड़ी का मामला दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार1
- बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार बरेली के थाना बारादरी का मामला महिला ने ऑटो रिक्शा वाले के ऊपर लगाए गंभीर आरोप लगाई इंसाफ की गुहार1
- उर्स-ए-आला हज़रत से पहले आरएसी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, स्पेशल ट्रेनें और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग बरेली की हलचल | बरेली 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को बरेली शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत एवं उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर ज़ायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली पहुंचेंगे। ऐसे में विभिन्न शहरों से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। ज्ञापन में हाल के दिनों में ट्रेनों में उलमा और अकीदतमंदों पर हमलों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणी के डिब्बों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। इसके अलावा उर्स से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक रेलवे की विशेष सुरक्षा हेल्पलाइन संचालित करने की भी मांग उठाई गई। आरएसी ने बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के अलावा इस्लामिया मैदान, मथुरापुर तथा दरगाह आला हज़रत और दरगाह अमीन-ए-शरीअत (कांकर टोला) के निकट विशेष टिकट काउंटर खोलने, स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, पूछताछ केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। इस अवसर पर हाफिज इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, मौलाना इमरान बरकती, हाफिज फरमान रज़ा सहित आरएसी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयोग को भी प्रेषित की गई। उर्स-ए-आला हज़रत से पहले आरएसी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन, स्पेशल ट्रेनें और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग बरेली की हलचल | बरेली 6, 7 और 8 अगस्त 2026 को बरेली शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स-ए-आला हज़रत एवं उर्स-ए-अमीन-ए-शरीअत के मद्देनज़र ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) के नाम ज्ञापन सौंपकर ज़ायरीन की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की मांग की। आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश समेत महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देशभर से बड़ी संख्या में ज़ायरीन बरेली पहुंचेंगे। ऐसे में विभिन्न शहरों से बरेली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएं। ज्ञापन में हाल के दिनों में ट्रेनों में उलमा और अकीदतमंदों पर हमलों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणी के डिब्बों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की गई। इसके अलावा उर्स से एक सप्ताह पहले और एक सप्ताह बाद तक रेलवे की विशेष सुरक्षा हेल्पलाइन संचालित करने की भी मांग उठाई गई। आरएसी ने बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर स्टेशन के अलावा इस्लामिया मैदान, मथुरापुर तथा दरगाह आला हज़रत और दरगाह अमीन-ए-शरीअत (कांकर टोला) के निकट विशेष टिकट काउंटर खोलने, स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार, पूछताछ केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ तथा समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की। इस अवसर पर हाफिज इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सैय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ रज़ा, मौलाना इमरान बरकती, हाफिज फरमान रज़ा सहित आरएसी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कल्याण आयोग को भी प्रेषित की गई।1
- बरेली: फर्जी फर्म बनाकर 5 करोड़ से अधिक की GST धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बरेली: फर्जी फर्म बनाकर 5 करोड़ से अधिक की GST धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने करोड़ों रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, फर्जी फर्मों से जुड़े दस्तावेज, कार समेत अन्य सामान बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर न्यारा पेट्रोल पंप, मनु इंटरनेशनल स्कूल तिराहा के पास से राहुल गुप्ता (निवासी बहजोई, संभल) और गोविंद गुप्ता (निवासी मीरगंज, बरेली) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने फर्जी फर्मों और बैंक खातों के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी तथा वित्तीय अनियमितताएं करने की बात स्वीकार की। जांच में अमित गुप्ता और प्रशांत गुप्ता के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी की है। इनके और इनके साथियों के नाम पर पंजीकृत कई फर्जी फर्मों की जानकारी भी मिली है, जिनकी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी में शामिल प्रमुख सामान: रेनॉल्ट डस्टर कार 9 मोबाइल फोन 37 एटीएम/डेबिट कार्ड 12 पैन कार्ड 21 आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र 36 चेकबुक 17 बैंक पासबुक 5 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक 6 फर्जी फर्मों की मोहरें 8 यूपीआई/गूगल पे क्यूआर स्कैनर विभिन्न फर्मों के जीएसटी दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड व अन्य आपत्तिजनक सामग्री। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्ध फर्जी फर्मों की जांच भी जारी है।1
- बरेली से बड़ी खबर। रामपुर रोड स्वाले नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के बराबर में मौजूद कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग की बरेली से बड़ी खबर। रामपुर रोड स्वाले नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप के बराबर में मौजूद कोका-कोला डिपो के रिकॉर्ड रूम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते ऊंची उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और एक बड़े हादसे को टाल दिया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी जांच की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह रही कि रिकॉर्ड रूम के ठीक बराबर में भारत पेट्रोल पंप मौजूद है, जहां पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ सीएनजी की भी सुविधा है। यदि आग समय रहते काबू में नहीं आती और आगे फैल जाती, तो पेट्रोल पंप तक पहुंचने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। दमकल विभाग की तत्परता से इस संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं। बरेली से उप संपादक अमित गुप्ता1