Shuru
Apke Nagar Ki App…
Today liveAarti Darshan जयमां भद्रकाली किले वाली माता मंदिर जम्मूकश्मीर प्रवेश द्वार लखनपुर संत समाज न्यूज #जम्मूकश्मीरयूटी
Shivinder singh Bhadwal
Today liveAarti Darshan जयमां भद्रकाली किले वाली माता मंदिर जम्मूकश्मीर प्रवेश द्वार लखनपुर संत समाज न्यूज #जम्मूकश्मीरयूटी
More news from जम्मू और कश्मीर and nearby areas
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- Post by Till The End News1
- चंबा: नागरिक अस्पताल किहार में डॉक्टरों की कमी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम की चेतावनी। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश नागरिक अस्पताल किहार में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को लेकर आज स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र के ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ तैनात नहीं हैं, जिसके चलते मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई बार गंभीर मरीजों को मजबूरन दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की भारी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में नियमित डॉक्टरों और आवश्यक पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आने वाले दिनों में चक्का जाम और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रिटायर्ड SSB एसआई सत्य प्रसाद राजौरी, हारून बट्ट, मुल्ख राज, राजू, पविंद्र, बुरहान माही, अशरफ सोनी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग । बाइट स्थानीय निवासी।1
- आयुष विभाग द्वारा जिला चंबा स्थित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पंचकर्म एवं पैरासर्जिकल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों से आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पंचकर्म एवं पैरासर्जिकल चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को उपचार विधियों की बारीकियों से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलविंदर संधू द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान डॉ. दीपिका ठाकुर (एम.एस. प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. कुलविंदर संधू (एम.डी. बाल रोग) एवं डॉ. कृतिका ठाकुर (एम.डी. पंचकर्म) ने वीडियो माध्यम से व्याख्यान प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को विषय की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंचकर्म चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह उपचार पद्धति शरीर की शुद्धि, रोगों की रोकथाम तथा समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही पैरासर्जिकल उपचार विधियों जैसे अग्निकर्म एवं शलाका कर्म की सैद्धांतिक जानकारी भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती नीलम कुमारी, श्रीमती बीना देवी, श्री रविंद्र कुमार, सुभाष कुमार, जगदीश चंद, रतन चंद, फकीरचंद, प्रकाश चंद, सुरेश चंद एवं बीना देवी सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। बाइट डॉ संधू आयुष विभाग चंबा।1
- हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर दी है। AI समिट प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल से पकड़कर ले जा रही थी। शिमला पुलिस ने रास्ते में दिल्ली पुलिस को रोक लिया। ट्रांजिट रिमांड पर ही तीनों को दिल्ली ले जाने का हुक्म दिया। फिलहाल मामला बन नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस, हिमाचल में ही मौजूद है, वार्ता जारी है।1
- एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक टूरिस्ट बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार निवासी मुही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर घायल हुई। बस सोलन से मंदिर दर्शन कर लौट रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामला दर्ज किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर1
- अब कंप्यूटर क्लासेज भी शुरू1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1