logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनएच-503 देहरा में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौत, युवती गंभीर एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक टूरिस्ट बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार निवासी मुही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर घायल हुई। बस सोलन से मंदिर दर्शन कर लौट रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामला दर्ज किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर

1 hr ago
user_ASHISH JOURNALIST
ASHISH JOURNALIST
its A Digital news website and web tv Kangra, Himachal Pradesh•
1 hr ago

एनएच-503 देहरा में भीषण सड़क हादसा: युवक की मौत, युवती गंभीर एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक टूरिस्ट बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार निवासी मुही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर घायल हुई। बस सोलन से मंदिर दर्शन कर लौट रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामला दर्ज किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • चंबा: शिकायतों पर गंभीर दिखे विधानसभा अध्यक्ष, समाधान का दिया भरोसा। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कमेटी के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिकायत निवारण कमेटी का उद्देश्य लोगों को एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध करवाना है, जिससे उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बाइट कुलदीप सिंह पठानीया विधानसभा अध्यक्ष।
    1
    चंबा: शिकायतों पर गंभीर दिखे विधानसभा अध्यक्ष, समाधान का दिया भरोसा।
मोहम्मद आशिक
चंबा हिमाचल प्रदेश 
कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि कमेटी के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिकायत निवारण कमेटी का उद्देश्य लोगों को एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध करवाना है, जिससे उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाएगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बाइट कुलदीप सिंह पठानीया विधानसभा अध्यक्ष।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    5 hrs ago
  • बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में ' राष्ट्रीय आविष्कार अभियान ' के तहत कक्षा छठी से आठवीं तक के सभी बच्चों ने विज्ञान और गणित विषय में विजेता रहे  सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए ।  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आरंभ की गई योजना है, जो 6 से 18 वर्ष के बच्चों में विज्ञान,गणित व प्रौद्योगिकी के प्रति उत्सुकता व सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखती है यह 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रयोग निरीक्षक व रचनात्मक कार्यों से सीखने को प्रेरित करती है जिससे स्कूलों को नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके प्रधानाचार्य  संजीव पराशर ने सभी बच्चों को जो प्रथम और द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे हैं को सम्मानित किया और बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना विषयों के प्रति आकर्षण पैदा करना है । विद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है इस अवसर पर  हंसराज,  अनिल कुमार,  अरविंद शर्मा, कमल चौहान, रजनीश कुमार, मैडम किरण, मैडम रेखा, आदि भी उपस्थित रहे ।  इस कार्यक्रम में वैष्णवी, पूनम कोंडल, रूहानी राणा, चांदनी, सेजल शर्मा, सेजल ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, इशिका, सुमित, आयुष, अमन, अर्जुन, यक्षित आदि बच्चों ने भाग लिया । उत्कर्ष और दीक्षित इस पाठशाला के दो बच्चे पालमपुर भ्रमण के तौर पर विजेता के रूप में गए थे   संजीव पराशर ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चों को थानाकलां के इस स्कूल में  शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजें ताकि हम आम जन की  सेवा करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।
    1
    बंगाणा, उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में ' राष्ट्रीय आविष्कार अभियान ' के तहत कक्षा छठी से आठवीं तक के सभी बच्चों ने विज्ञान और गणित विषय में विजेता रहे  सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए ।  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (RAA) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आरंभ की गई योजना है, जो 6 से 18 वर्ष के बच्चों में विज्ञान,गणित व प्रौद्योगिकी के प्रति उत्सुकता व सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखती है यह 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रयोग निरीक्षक व रचनात्मक कार्यों से सीखने को प्रेरित करती है जिससे स्कूलों को नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके प्रधानाचार्य  संजीव पराशर ने सभी बच्चों को जो प्रथम और द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे हैं को सम्मानित किया और बताया कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना विषयों के प्रति आकर्षण पैदा करना है । विद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है इस अवसर पर  हंसराज,  अनिल कुमार,  अरविंद शर्मा, कमल चौहान, रजनीश कुमार, मैडम किरण, मैडम रेखा, आदि भी उपस्थित रहे ।  इस कार्यक्रम में वैष्णवी, पूनम कोंडल, रूहानी राणा, चांदनी, सेजल शर्मा, सेजल ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, इशिका, सुमित, आयुष, अमन, अर्जुन, यक्षित आदि बच्चों ने भाग लिया । उत्कर्ष और दीक्षित इस पाठशाला के दो बच्चे पालमपुर भ्रमण के तौर पर विजेता के रूप में गए थे   संजीव पराशर ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह अपने बच्चों को थानाकलां के इस स्कूल में  शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजें ताकि हम आम जन की  सेवा करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चंबा। भारतीय जनता पार्टी के नेता जय सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार करने की बजाय स्कूल और कॉलेज बंद करने पर तुली हुई है। जय सिंह ने बताया कि जिला चंबा में बीते सवा तीन वर्षों के दौरान 69 प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा 39 और स्कूल बंद करने तथा 100 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में चंबा जिले में एक भी नया स्कूल नहीं खोला, जबकि कई स्कूलों पर ताले लगा दिए गए हैं। स्कूलों में डेपुटेशन की व्यवस्था के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 330 पद खाली पड़े हैं। जय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1600 कलाध्यापक के पद वर्षों से लंबित हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले कलाध्यापकों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। वहीं, कई वर्षों से जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु भी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मसरूंड कॉलेज के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके चलते क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए चंबा तक लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बंद किए गए स्कूलों व कॉलेजों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
    1
    चंबा। भारतीय जनता पार्टी के नेता जय सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार करने की बजाय स्कूल और कॉलेज बंद करने पर तुली हुई है।
जय सिंह ने बताया कि जिला चंबा में बीते सवा तीन वर्षों के दौरान 69 प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा 39 और स्कूल बंद करने तथा 100 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में चंबा जिले में एक भी नया स्कूल नहीं खोला, जबकि कई स्कूलों पर ताले लगा दिए गए हैं। स्कूलों में डेपुटेशन की व्यवस्था के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 330 पद खाली पड़े हैं।
जय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1600 कलाध्यापक के पद वर्षों से लंबित हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले कलाध्यापकों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। वहीं, कई वर्षों से जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु भी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने मसरूंड कॉलेज के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके चलते क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए चंबा तक लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं।
भाजपा नेता ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बंद किए गए स्कूलों व कॉलेजों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
    user_Ajay Himachal News
    Ajay Himachal News
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर दी है। AI समिट प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल से पकड़कर ले जा रही थी। शिमला पुलिस ने रास्ते में दिल्ली पुलिस को रोक लिया। ट्रांजिट रिमांड पर ही तीनों को दिल्ली ले जाने का हुक्म दिया। फिलहाल मामला बन नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस, हिमाचल में ही मौजूद है, वार्ता जारी है।
    1
    हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर दी है। AI समिट प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल से पकड़कर ले जा रही थी। शिमला पुलिस ने रास्ते में दिल्ली पुलिस को रोक लिया। ट्रांजिट रिमांड पर ही तीनों को दिल्ली ले जाने का हुक्म दिया। फिलहाल मामला बन नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस, हिमाचल में ही मौजूद है, वार्ता जारी है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Chamba, Himachal Pradesh•
    21 hrs ago
  • बड़सर उपमंडल बड़सर क्षेत्र के सलोनी के समीप पंजारड़ी गांव में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक ऑटोकार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस समय वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इसी दौरान नाइट पेट्रोलिंग पर निकले वन खंड अधिकारी विनोद राणा, वनरक्षक कपिल देव और वन मित्र रजत मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने आग की लपटें देख तुरंत वाहन रोका और बिना देरी किए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पानी और रेत की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।वन खंड अधिकारी विनोद राणा ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    बड़सर 
उपमंडल बड़सर क्षेत्र के सलोनी के समीप पंजारड़ी गांव में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक ऑटोकार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस समय वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इसी दौरान नाइट पेट्रोलिंग पर निकले वन खंड अधिकारी विनोद राणा, वनरक्षक कपिल देव और वन मित्र रजत मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने आग की लपटें देख तुरंत वाहन रोका और बिना देरी किए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पानी और रेत की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।वन खंड अधिकारी विनोद राणा ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_रवि ठाकुर बड़सर, हिमाचल प्रदेश
    रवि ठाकुर बड़सर, हिमाचल प्रदेश
    बरसर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल तेजी से बढ़ रहा है और सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है। विशेष रूप से एआई समिट प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल करने के आरोप हैं, उन्हें बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किया है। उन्होंने इसे संघीय ढांचे और संवैधानिक मर्यादाओं के लिए खतरा बताया। डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि सरकार राजनीतिक हितों के लिए कानून के रखवालों को ही आमने-सामने खड़ा कर दे, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत है।
    1
    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल तेजी से बढ़ रहा है और सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है। विशेष रूप से एआई समिट प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल करने के आरोप हैं, उन्हें बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किया है। उन्होंने इसे संघीय ढांचे और संवैधानिक मर्यादाओं के लिए खतरा बताया। डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि सरकार राजनीतिक हितों के लिए कानून के रखवालों को ही आमने-सामने खड़ा कर दे, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चंबा: मुकेश रेपसवाल ने चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण के लिए किया विस्तृत स्थलीय निरीक्षण। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश जिला चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन संभावित स्थलों—बस स्टैंड, तत्त्वनी और कसकड़ा—का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर तकनीकी व्यवहार्यता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, भूमि की उपलब्धता तथा आमजन की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए यह आकलन किया गया कि किस स्थान से लिफ्ट निर्माण की अधिक उपयुक्त एवं व्यवहारिक संभावना है। उपायुक्त ने बताया कि चौगान नंबर–1 तक लिफ्ट निर्माण के लिए एडीबी को एक विस्तृत प्राक्कलन (एस्टिमेट) तैयार कर प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन कर शीघ्र व्यवहारिकता रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि सर्वोत्तम स्थल का चयन कर कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शीतला मंदिर के समीप रावी नदी तट पर प्रस्तावित पूजा घाट स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए प्राचीन शीतला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया तथा संबंधित विभाग को गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता जोगिंदर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बाइट डीसी चंबा मुकेश रेप्सवाल।
    1
    चंबा: मुकेश रेपसवाल ने चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण के लिए किया विस्तृत स्थलीय निरीक्षण।
मोहम्मद आशिक
चंबा हिमाचल प्रदेश 
जिला चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन संभावित स्थलों—बस स्टैंड, तत्त्वनी और कसकड़ा—का बारीकी से अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर तकनीकी व्यवहार्यता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा प्रबंध, भूमि की उपलब्धता तथा आमजन की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए यह आकलन किया गया कि किस स्थान से लिफ्ट निर्माण की अधिक उपयुक्त एवं व्यवहारिक संभावना है।
उपायुक्त ने बताया कि चौगान नंबर–1 तक लिफ्ट निर्माण के लिए एडीबी को एक विस्तृत प्राक्कलन (एस्टिमेट) तैयार कर प्रेषित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन कर शीघ्र व्यवहारिकता रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि सर्वोत्तम स्थल का चयन कर कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शीतला मंदिर के समीप रावी नदी तट पर प्रस्तावित पूजा घाट स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए प्राचीन शीतला पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया तथा संबंधित विभाग को गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता जोगिंदर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बाइट डीसी चंबा मुकेश रेप्सवाल।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    7 hrs ago
  • बंगाणा, राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बंगाणा की बैठक वीरवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देसराज मोदगिल की अध्यक्षता में बंगाणा मे संपन्न हुई। बैठक में तहसील बंगाणा की नए कार्यकारी का चुनाव किया गया जिसमें कैप्टन चमन लाल शर्मा अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा महामंत्री चुने गए। पंडित किशोरी लाल को तहसील का कैशियर बनाया गया है। ब्रह्म दास शर्मा रामलोक खुशीराम तथा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार किशन देव को उपाध्यक्ष चुना गया है इसी के साथ कुलदीप चंद ठाकुर और कश्मीर सिंह को सचिव बनाया गया है। मदन सिंह ठाकुर तहसील कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए। तथा सीमा शर्मा को तहसील महिला अध्यक्ष बनाया गया। तहसील बीहड़ू के कैप्टन रघुवीर सिंह अध्यक्ष तथा मास्टर लोंगूराम महासचिव चुने गए। बैठक में क्षेत्र में किसानो के समक्ष पेश आ रही गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई। कैप्टन रघुवीर सिंह जी ने इलाके में बंदरों से फसलों की रक्षा में आ रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। संगठन ने सरकार से मांग की है कि बंदरों की समस्या प्रदेश में गंभीर है इसका हल निकाला जाना चाहिए।  इसी के साथ ही तहसील बंगाणा और तहसील बीहड़ू के सारे क्षेत्र को गोविंद सागर झील से पानी उठाकर सिंचाई योजना बनाने की मांग भी सरकार से जोरदार तरीके से उठाई है।  प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने कहा की बंगाणा में नकल ब्रांच का खुलना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने मांग की है की जल्द से जल्द बंगाणा में नकल ब्रांच खोली जाए। उन्होंने कहा की प्रदेश में बहुत जल्दी संगठन की सदस्यता का अभियान छेड़ा जाएगा बंगाणा तहसील में भी 3000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
    1
    बंगाणा, राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बंगाणा की बैठक वीरवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देसराज मोदगिल की अध्यक्षता में बंगाणा मे संपन्न हुई। बैठक में तहसील बंगाणा की नए कार्यकारी का चुनाव किया गया जिसमें कैप्टन चमन लाल शर्मा अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा महामंत्री चुने गए। पंडित किशोरी लाल को तहसील का कैशियर बनाया गया है। ब्रह्म दास शर्मा रामलोक खुशीराम तथा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार किशन देव को उपाध्यक्ष चुना गया है इसी के साथ कुलदीप चंद ठाकुर और कश्मीर सिंह को सचिव बनाया गया है। मदन सिंह ठाकुर तहसील कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए। तथा सीमा शर्मा को तहसील महिला अध्यक्ष बनाया गया। तहसील बीहड़ू के कैप्टन रघुवीर सिंह अध्यक्ष तथा मास्टर लोंगूराम महासचिव चुने गए। बैठक में क्षेत्र में किसानो के समक्ष पेश आ रही गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई। कैप्टन रघुवीर सिंह जी ने इलाके में बंदरों से फसलों की रक्षा में आ रही परेशानियों का मुद्दा उठाया। संगठन ने सरकार से मांग की है कि बंदरों की समस्या प्रदेश में गंभीर है इसका हल निकाला जाना चाहिए। 
इसी के साथ ही तहसील बंगाणा और तहसील बीहड़ू के सारे क्षेत्र को गोविंद सागर झील से पानी उठाकर सिंचाई योजना बनाने की मांग भी सरकार से जोरदार तरीके से उठाई है। 
प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने कहा की बंगाणा में नकल ब्रांच का खुलना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने मांग की है की जल्द से जल्द बंगाणा में नकल ब्रांच खोली जाए। उन्होंने कहा की प्रदेश में बहुत जल्दी संगठन की सदस्यता का अभियान छेड़ा जाएगा बंगाणा तहसील में भी 3000 सदस्य बनाने का लक्ष्य है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.