चंबा। भारतीय जनता पार्टी के नेता जय सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार करने की बजाय स्कूल और कॉलेज बंद करने पर तुली हुई है। जय सिंह ने बताया कि जिला चंबा में बीते सवा तीन वर्षों के दौरान 69 प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा 39 और स्कूल बंद करने तथा 100 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में चंबा जिले में एक भी नया स्कूल नहीं खोला, जबकि कई स्कूलों पर ताले लगा दिए गए हैं। स्कूलों में डेपुटेशन की व्यवस्था के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। जिला के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ताओं के 330 पद खाली पड़े हैं। जय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 1600 कलाध्यापक के पद वर्षों से लंबित हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले कलाध्यापकों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। वहीं, कई वर्षों से जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु भी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मसरूंड कॉलेज के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके चलते क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए चंबा तक लंबा सफर तय करना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ रहे हैं। भाजपा नेता ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बंद किए गए स्कूलों व कॉलेजों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

- चंबा: नागरिक अस्पताल किहार में डॉक्टरों की कमी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चक्का जाम की चेतावनी। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश नागरिक अस्पताल किहार में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को लेकर आज स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्र के ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ तैनात नहीं हैं, जिसके चलते मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई बार गंभीर मरीजों को मजबूरन दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की भारी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्पताल में नियमित डॉक्टरों और आवश्यक पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आने वाले दिनों में चक्का जाम और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रिटायर्ड SSB एसआई सत्य प्रसाद राजौरी, हारून बट्ट, मुल्ख राज, राजू, पविंद्र, बुरहान माही, अशरफ सोनी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग । बाइट स्थानीय निवासी।1
- आयुष विभाग द्वारा जिला चंबा स्थित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पंचकर्म एवं पैरासर्जिकल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों से आए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पंचकर्म एवं पैरासर्जिकल चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को उपचार विधियों की बारीकियों से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलविंदर संधू द्वारा किया गया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान डॉ. दीपिका ठाकुर (एम.एस. प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. कुलविंदर संधू (एम.डी. बाल रोग) एवं डॉ. कृतिका ठाकुर (एम.डी. पंचकर्म) ने वीडियो माध्यम से व्याख्यान प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को विषय की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंचकर्म चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह उपचार पद्धति शरीर की शुद्धि, रोगों की रोकथाम तथा समग्र स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही पैरासर्जिकल उपचार विधियों जैसे अग्निकर्म एवं शलाका कर्म की सैद्धांतिक जानकारी भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती नीलम कुमारी, श्रीमती बीना देवी, श्री रविंद्र कुमार, सुभाष कुमार, जगदीश चंद, रतन चंद, फकीरचंद, प्रकाश चंद, सुरेश चंद एवं बीना देवी सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विषय से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। बाइट डॉ संधू आयुष विभाग चंबा।1
- हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर दी है। AI समिट प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल से पकड़कर ले जा रही थी। शिमला पुलिस ने रास्ते में दिल्ली पुलिस को रोक लिया। ट्रांजिट रिमांड पर ही तीनों को दिल्ली ले जाने का हुक्म दिया। फिलहाल मामला बन नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस, हिमाचल में ही मौजूद है, वार्ता जारी है।1
- एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के पास गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक टूरिस्ट बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार निवासी मुही युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर घायल हुई। बस सोलन से मंदिर दर्शन कर लौट रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामला दर्ज किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर1
- अब कंप्यूटर क्लासेज भी शुरू1
- Post by Surender Thakur1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- चंबा: शिकायतों पर गंभीर दिखे विधानसभा अध्यक्ष, समाधान का दिया भरोसा। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित जिला शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कमेटी के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिकायत निवारण कमेटी का उद्देश्य लोगों को एक ही मंच पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध करवाना है, जिससे उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बाइट कुलदीप सिंह पठानीया विधानसभा अध्यक्ष।1