सलोनी के पंजारड़ी में सड़क किनारे खड़ी ऑटोकार में अचानक लगी आग, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला नाइट पेट्रोलिंग पर निकले विनोद राणा ने दिखाई तत्परता, समय रहते आग पर पाया काबू बड़सर उपमंडल बड़सर क्षेत्र के सलोनी के समीप पंजारड़ी गांव में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक ऑटोकार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस समय वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इसी दौरान नाइट पेट्रोलिंग पर निकले वन खंड अधिकारी विनोद राणा, वनरक्षक कपिल देव और वन मित्र रजत मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने आग की लपटें देख तुरंत वाहन रोका और बिना देरी किए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पानी और रेत की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।वन खंड अधिकारी विनोद राणा ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

- बड़सर उपमंडल बड़सर क्षेत्र के सलोनी के समीप पंजारड़ी गांव में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे सड़क किनारे खड़ी एक ऑटोकार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस समय वाहन में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।इसी दौरान नाइट पेट्रोलिंग पर निकले वन खंड अधिकारी विनोद राणा, वनरक्षक कपिल देव और वन मित्र रजत मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने आग की लपटें देख तुरंत वाहन रोका और बिना देरी किए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पानी और रेत की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।वन खंड अधिकारी विनोद राणा ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज बाजार में बुधवार (25 फरवरी 2026) को दोपहर करीब 1:30-2:30 बजे एक सनसनीखेज हत्या हुई। आरोपी प्रदीप धीमान (पति) ने अपनी पत्नी पूनम के लिव-इन पार्टनर/प्रेमी सुनील उर्फ गाबा उर्फ सुरेंद्र (उम्र 28 वर्ष) को दिनदहाड़े सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्य तथ्य: कारण: डेढ़ साल पहले प्रदीप की पत्नी पूनम उसके प्रेमी सुनील के साथ फरार हो गई थी और लिव-इन में रहने लगी थी। प्रदीप इसे बदला मानकर परेशान था और पुरानी रंजिश थी। घटना: सुनील अपनी बाइक पर बाजार से गुजर रहा था। प्रदीप बाइक पर आया, पीछे से गोली मारी (कमर/शरीर में), सुनील गिरा तो पास जाकर कनपटी पर दूसरी गोली मार दी। कुल 2 गोलियां मारी गईं (कुछ रिपोर्ट्स में तीसरी का जिक्र भी)। मौके पर ही सुनील की मौत हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें भगदड़ मची। बाद की घटनाएं: हत्या के तुरंत बाद प्रदीप ने बाइक पर चलते हुए 4 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली, गालियां दीं, बदला बताया और पत्नी पूनम को भी मारने की धमकी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ (आईडी: 'मौत का खौफ 302')। गिरफ्तारी: गुरुवार (26 फरवरी 2026) को पुलिस ने प्रदीप को घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया। सरेंडर के दौरान उसने फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर तमंचा तानकर बीड़ी सुलगाई और ड्रामा किया। पुलिस ने 3 तमंचे बरामद किए।1
- पंजाब से बिना नंबर प्लेट, प्रैशर हॉर्न, बिना सेलेंसर मोटरसाइकिल लेकर हुड़दंग मचा रहे चालकों को बंगाणा में स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस ने किया काबू1
- Post by Vishal Sagar1
- Post by Dinesh Kumar1
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल तेजी से बढ़ रहा है और सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है। विशेष रूप से एआई समिट प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल करने के आरोप हैं, उन्हें बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किया है। उन्होंने इसे संघीय ढांचे और संवैधानिक मर्यादाओं के लिए खतरा बताया। डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि सरकार राजनीतिक हितों के लिए कानून के रखवालों को ही आमने-सामने खड़ा कर दे, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत है।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1