Shuru
Apke Nagar Ki App…
UP 42 Ayodhya Live
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- motivational story1
- Post by Anand Kumar Scrap Merchant1
- 🚨 दुःखद घटना 🚨 आज सुबह एक बेहद दुःखद घटना सामने आई। मेरे छोटे भाई ऋषि गुप्ता के कोचिंग सेंटर राजीव गांधी कंप्यूटर मिशन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। देखते ही देखते आग ने पूरे सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लगभग 12 से 15 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। सेंटर में रखा कंप्यूटर, फर्नीचर, किताबें और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन समय में हमें हिम्मत दे और इस नुकसान से उबरने की शक्ति प्रदान करे। 🙏 आप सभी से निवेदन है कि अपना आशीर्वाद और सहयोग बनाए रखें। Jagdish Prasad Gupta रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी भारत लाइव21 Ravi Gupta Balji @हाइलाइट #दुःखद_घटना #FireIncident #RajivGandhiComputerMission #SupportNeeded4
- सुल्तानपुर जनपद मुख्यालय के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र के उपलक्ष में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के नामचीन कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर शंभू शिखर, विकास बौखल और जमुना प्रसाद उपाध्याय जैसे प्रसिद्ध कवियों ने अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया गया, जो हर वर्ष इस अवसर पर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन कराते हैं1
- अमेठी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज संपन्न हो गई। जिले के 100 से अधिक मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी।खुद एसपी सरवणन टी अलग-अलग इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। दरअसल आज ईद का त्यौहार है।जिसे लेकर आज ईद की नमाज अदा की गई। जिले के 117 मस्जिदों और 110 ईदगाहों पर हजारों की संख्या मैं मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश के अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वही नमाज को सकुशल संपन्न करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। इसके साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। खुद एसपी सरवणन टी अलग-अलग इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए थे। नमाज के दौरान जहां पुलिस बल मस्जिदों के आसपास और ईदगाहों के आसपास तैनात रहा तो मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी पुलिस की चहल कदमी बनी रही। नमाज के दौरान पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर तैनात रहे।4
- ब्लाक माया बजार अयोध्या मौजा पुर दलपत पुर गाली पुर हमरे गाँव मैं रोड की समस्या hai आने जाने के लिए बहोत प्रॉब्लम है1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- संग्रामपुर। मिश्रौली स्टेशन के सामने पोलो खेल मैदान में आयोजित (एमपीएल) मिश्रौली प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का शुक्रवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच खेल रही लोहिया नगर क्रिकेट क्लब और डीपीएल ग्रुप धोये के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने बाद उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैदान में जब दो टीमें उतरती है। तो एक टीम जीतेगी और एक टीम हारेगी। खिलाड़ियों को जीत-हार के लिए नही बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 5100 की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर आलोक सिंह, नितिन उपाध्याय, रोनू उपाध्याय राकेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।3
- ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था : एसपी अभिजीत आर. शंकर आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में #SP_ABN श्री अभिजित आर. शंकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ईद के पावन अवसर पर नमाज़ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष पुलिस प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल भी मुस्तैदी से तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। श्री शंकर ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है, तथा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ईद का पर्व शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।1