Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर- भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में भ्रमण करने निकले जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक नें कहा माहौल खराब करने वालों की खैर नहीं!!
Dushyant Kumar Journalist
अम्बेडकरनगर- भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में भ्रमण करने निकले जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक नें कहा माहौल खराब करने वालों की खैर नहीं!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था : एसपी अभिजीत आर. शंकर आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में #SP_ABN श्री अभिजित आर. शंकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ईद के पावन अवसर पर नमाज़ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष पुलिस प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल भी मुस्तैदी से तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। श्री शंकर ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है, तथा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ईद का पर्व शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।1
- अम्बेडकर नगर में घटित हुई बेहद खौफनाक घटना दो सगी बहनों को मधुमक्खियों ने अपना निशाना बनाया डंक से घायल शिवांगी की स्थिति गंभीर है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है1
- सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान, बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा ईलाज अम्बेडकर नगर: शुक्रवार देर शाम आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव के पास एक सड़क हादसे में हीरापुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घायल को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल घायल युवक का इलाज बसखारी CHC में जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व व किसकी मिलीभगत। रात के अंधेरे में हरियाली का सफाया दिन में जांच का ड्रामा। कानून बेबस या संरक्षण मजबूत जलालपुर में अवैध कटान पर बड़ा सवाल रात में कटते पेड़ दिन में दबती फाइलें जलालपुर में कौन दे रहा संरक्षण । हरा कत्ल जारी जिम्मेदार बेखबर जलालपुर में सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल। संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्राम सभा अरई, चौड़ी पुलिया के आगे लाभापार पुल से पहले जीपीएस कैमरे से रिकॉर्ड वीडियो में पेड़ों की कटाई के दृश्य सामने आने के बावजूद संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, कर्बला बाजार से रफीगंज मार्ग तक अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी होने का आरोप है। पंथीपुर और सुधार नगर के पास भी सड़क किनारे पेड़ों की कटाई की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि कथित रूप से लंबे समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार महकमा प्रभावी कार्रवाई करने में असफल दिखाई दे रहा है शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, तब भी न तो दोषियों की पहचान की जा रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। आरोप यह भी है कि हर बार जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी कर मामले को शांत कर दिया जाता है, जिससे कथित रूप से अवैध कटान से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। गंभीर आरोप सामने आए सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर कुछ लोग नशे के आदी व्यक्तियों को मामूली पैसे देकर रात के समय प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई करवाते हैं। इसके बाद लकड़ी को ठेकेदारों के माध्यम से अन्य स्थानों पर बेचे जाने का भी आरोप है।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। साथ ही, कुछ विभागीय कर्मियों की कथित भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बड़े सवाल खड़े सबसे अहम सवाल यही है कि जब कथित रूप से वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं तो अब तक दोषियों की पहचान और सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई क्या यह महज लापरवाही है या फिर किसी बड़े संरक्षण के चलते कार्रवाई ठंडी पड़ी है यह जांच का विषय बना हुआ है।यदि इस गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो मामले का विस्तृत फॉलोअप कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो सकती है। निष्कर्ष रात के अंधेरे में हरे पेड़ों की कटाई और दिन में फाइलों में सिमटती जांच यह मामला न केवल पर्यावरण संरक्षण पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की भी परीक्षा ले रहा है।3
- *पशु रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान तेज, प्रशिक्षण के दौरान दी अहम जानकारी* रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा जनपद सुल्तानपुर विकास खण्ड लम्भुआ क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन और पशु रोगों की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालकों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम में पशुओं में संक्रामक रोगों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, जिससे पशुधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने समय पर टीकाकरण, स्वच्छ वातावरण और संतुलित आहार को पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बताया। विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. बृजभान यादव (भदैया), डॉ. अनवारुल हसन (अर्जुनपुर), डॉ. महेश यादव, डॉ. भानु सिंह, डॉ. लालजी पाल, डॉ. सानू तिवारी एवं डॉ. संजय सिंह ने खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू और लंपी स्किन डिजीज जैसे प्रमुख रोगों के लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को आगाह किया कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरन्त पशु चिकित्सक से सम्पर्क करें और बिना सलाह दवा का प्रयोग न करें। कार्यक्रम में किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा कि पशुपालन आज के समय में न केवल आर्थिक मजबूती का माध्यम है, बल्कि परिवार को शुद्ध और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का भी सबसे बेहतर साधन है। उन्होंने कहा कि दूध, दही, मट्ठा जैसे उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं और वर्तमान समय में जब लोग रासायनिक खाद्य पदार्थों से जूझ रहे हैं, तब पशुपालन एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। सभासद प्रतिनिधि अंकुर कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि “गाय हमारी आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है।” उन्होंने पशुपालकों से अधिक से अधिक पशुपालन अपनाने की अपील की। वहीं व्यापारी नेता जयशंकर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शुद्धता की ओर लौटने के लिए पशुपालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि देसी दूध, दही और मट्ठा न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं, बल्कि बाजार में भी इनकी अच्छी मांग है। साथ ही पशुओं से प्राप्त गोबर जैविक खेती के लिए महत्वपूर्ण उर्वरक के रूप में काम करता है, जिससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख रूप से मंगलम प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह, विजय प्रताप सिंह, कन्हैया प्रजापति, हिमांशु यादव, प्रियांशु मौर्य, राजपाल यादव, धर्मेंद्र मिश्रा,रविन्द्र पाल एवं विंध्य प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा पशुपालकों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पशुधन को सुरक्षित रखा जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और सभी पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं की नियमित देखभाल करें, समय पर टीकाकरण कराएं और रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1