सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान बसखारी सामुदायिक केंद्र पर ईलाज जारी सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान, बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा ईलाज अम्बेडकर नगर: शुक्रवार देर शाम आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव के पास एक सड़क हादसे में हीरापुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घायल को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल घायल युवक का इलाज बसखारी CHC में जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान बसखारी सामुदायिक केंद्र पर ईलाज जारी सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान, बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा ईलाज अम्बेडकर नगर: शुक्रवार देर शाम आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव के पास एक सड़क हादसे में हीरापुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घायल को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल घायल युवक का इलाज बसखारी CHC में जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
- सड़क हादसे में युवक घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान, बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा ईलाज अम्बेडकर नगर: शुक्रवार देर शाम आलापुर थाना क्षेत्र के धनुकारा गांव के पास एक सड़क हादसे में हीरापुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घायल को समय रहते चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी हालत अब नियंत्रण में बताई जा रही है। फिलहाल घायल युवक का इलाज बसखारी CHC में जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व व किसकी मिलीभगत। रात के अंधेरे में हरियाली का सफाया दिन में जांच का ड्रामा। कानून बेबस या संरक्षण मजबूत जलालपुर में अवैध कटान पर बड़ा सवाल रात में कटते पेड़ दिन में दबती फाइलें जलालपुर में कौन दे रहा संरक्षण । हरा कत्ल जारी जिम्मेदार बेखबर जलालपुर में सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल। संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्राम सभा अरई, चौड़ी पुलिया के आगे लाभापार पुल से पहले जीपीएस कैमरे से रिकॉर्ड वीडियो में पेड़ों की कटाई के दृश्य सामने आने के बावजूद संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, कर्बला बाजार से रफीगंज मार्ग तक अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी होने का आरोप है। पंथीपुर और सुधार नगर के पास भी सड़क किनारे पेड़ों की कटाई की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि कथित रूप से लंबे समय से चल रही है, लेकिन जिम्मेदार महकमा प्रभावी कार्रवाई करने में असफल दिखाई दे रहा है शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं, तब भी न तो दोषियों की पहचान की जा रही है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। आरोप यह भी है कि हर बार जांच के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी कर मामले को शांत कर दिया जाता है, जिससे कथित रूप से अवैध कटान से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। गंभीर आरोप सामने आए सूत्रों के अनुसार, कथित तौर पर कुछ लोग नशे के आदी व्यक्तियों को मामूली पैसे देकर रात के समय प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई करवाते हैं। इसके बाद लकड़ी को ठेकेदारों के माध्यम से अन्य स्थानों पर बेचे जाने का भी आरोप है।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। साथ ही, कुछ विभागीय कर्मियों की कथित भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बड़े सवाल खड़े सबसे अहम सवाल यही है कि जब कथित रूप से वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं तो अब तक दोषियों की पहचान और सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई क्या यह महज लापरवाही है या फिर किसी बड़े संरक्षण के चलते कार्रवाई ठंडी पड़ी है यह जांच का विषय बना हुआ है।यदि इस गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो मामले का विस्तृत फॉलोअप कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो सकती है। निष्कर्ष रात के अंधेरे में हरे पेड़ों की कटाई और दिन में फाइलों में सिमटती जांच यह मामला न केवल पर्यावरण संरक्षण पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की भी परीक्षा ले रहा है।3
- अम्बेडकर नगर में घटित हुई बेहद खौफनाक घटना दो सगी बहनों को मधुमक्खियों ने अपना निशाना बनाया डंक से घायल शिवांगी की स्थिति गंभीर है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है1
- asp संतकबीरनगर द्वारा पुलिस लाईन सभागार में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर एक्ट के लंबित मामलों के निस्तारण एवं ऑपरेशन दहन के तहत मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा गोष्ठी, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री सुशील कुमार सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में जनपद में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, गैंगस्टर एक्ट के लंबित मामलों के निस्तारण एवं ऑपरेशन दहन के तहत मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा गोष्ठी कर समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनके तहत संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरती जाए। 01- त्योहारों के दृष्टिगत फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग कर आमजन से संवाद स्थापित किया जाए । 02- सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । 03- गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश । 04- गैंगस्टर एक्ट के वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला कर कार्यवाही की जाए । 05- अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके जब्तीकरण/कुर्की की कार्यवाही भी प्राथमिकता के आधार पर की जाए । 06- ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों के मालखानों में रखे गए मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण/निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार कराई जाए । 07- मादक पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही सक्षम न्यायालय के आदेशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से की जा जाए । 08- जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी/ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था हेतु लोगो को जागरुक किया जाए । *आमजन से अपील की जाती है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें । पुलिस प्रशासन जनपदवासियों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्था : एसपी अभिजीत आर. शंकर आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में #SP_ABN श्री अभिजित आर. शंकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ईद के पावन अवसर पर नमाज़ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष पुलिस प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल भी मुस्तैदी से तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। श्री शंकर ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की जा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भाव बना रहे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है, तथा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ईद का पर्व शांति, सुरक्षा और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1