गुरु पूर्णिमा एवं नाती के जन्मदिन के उपलक्ष में जरूरतमंद असहाय लोगों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) 🌸सेवा ही सबसे बड़ा धर्म 🍲 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एवं अपने प्रिय नाती राजा (गुरुदीप पटेल) के जन्म दिवस की खुशी में समीपस्थ ग्राम नगतरा के प्रतिष्ठित कृषक परिवार से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी आदरणीय श्री रामबाबू पटेल जी ने ग्राम में विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसादी वितरित की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सेवाभाव से ओतप्रोत पुत्रों श्री कुलदीप पटेल एवं श्री पवनदीप पटेल के कर-कमलों से राम रहीम रोटी बैंक में भी जरूरतमंद, बेघर और बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर पुण्य और सराहनीय कार्य किया। श्री रामबाबू पटेल जी का सहयोग सदैव इन जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में मिलता रहता है। यह उनकी संवेदना और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राम रहीम रोटी बैंक समिति, पटेल परिवार के इस सेवा भाव को नमन करती है। एवं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है। "जो दूसरों का पेट भरता है, भगवान उसका घर भरते हैं" 💐
गुरु पूर्णिमा एवं नाती के जन्मदिन के उपलक्ष में जरूरतमंद असहाय लोगों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) 🌸सेवा ही सबसे बड़ा धर्म 🍲 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एवं अपने प्रिय नाती राजा (गुरुदीप पटेल) के जन्म दिवस की खुशी में समीपस्थ ग्राम नगतरा के प्रतिष्ठित कृषक परिवार से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी आदरणीय श्री रामबाबू पटेल जी ने ग्राम में विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसादी वितरित की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सेवाभाव से ओतप्रोत पुत्रों श्री कुलदीप पटेल एवं श्री पवनदीप पटेल के कर-कमलों से राम रहीम रोटी बैंक में भी जरूरतमंद, बेघर और बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर पुण्य और सराहनीय कार्य किया। श्री रामबाबू पटेल जी का सहयोग सदैव इन जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में मिलता रहता है। यह उनकी संवेदना और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राम रहीम रोटी बैंक समिति, पटेल परिवार के इस सेवा भाव को नमन करती है। एवं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है। "जो दूसरों का पेट भरता है, भगवान उसका घर भरते हैं" 💐
- गुरु पूर्णिमा एवं नाती के जन्मदिन के उपलक्ष में जरूरतमंद असहाय लोगों को कराए गए भोजन- सोहागपुर (नर्मदापुरम) 🌸सेवा ही सबसे बड़ा धर्म 🍲 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एवं अपने प्रिय नाती राजा (गुरुदीप पटेल) के जन्म दिवस की खुशी में समीपस्थ ग्राम नगतरा के प्रतिष्ठित कृषक परिवार से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी आदरणीय श्री रामबाबू पटेल जी ने ग्राम में विशाल भंडारे का आयोजन कर सभी को प्रसादी वितरित की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सेवाभाव से ओतप्रोत पुत्रों श्री कुलदीप पटेल एवं श्री पवनदीप पटेल के कर-कमलों से राम रहीम रोटी बैंक में भी जरूरतमंद, बेघर और बेसहारा लोगों के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसादी भिजवाकर पुण्य और सराहनीय कार्य किया। श्री रामबाबू पटेल जी का सहयोग सदैव इन जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था में मिलता रहता है। यह उनकी संवेदना और मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राम रहीम रोटी बैंक समिति, पटेल परिवार के इस सेवा भाव को नमन करती है। एवं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है। "जो दूसरों का पेट भरता है, भगवान उसका घर भरते हैं" 💐1
- सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में मोर के लुभावनी अदाए पर्यटकों को कर रही रोमांचित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र में पर्यटकों को इन दिनों मोर मोरनी के मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहे हैं जिन्हें देख कर पर्यटक काफी रोमांचित हो रहे हैं इस समय कोर क्षेत्र में पर्यटन बंद है 1 अक्टूम्बर से यह पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। परंतु बफर क्षेत्र पर्यटकों को पसंद बन गया है यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता भी बहुत लुभा रही है3
- रेलवे ओवरब्रिज पर निकली नुकीली लोहे की सरियों को युवाओं ने सीमेंट से ढंका, प्रशासन की लापरवाही पर उठाए सवाल रेलवे ओवरब्रिज पर निकली नुकीली लोहे की सरियों को युवाओं ने सीमेंट से ढंका, प्रशासन की लापरवाही पर उठाए सवाल 30/7/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर लंबे समय से पुल के हिस्से से नुकीली लोहे की सरियां बाहर निकली हुई थीं, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा इस गंभीर समस्या की जानकारी रेलवे और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को देने के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज होकर स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के सचिव एवं छात्र नेता वैभव शर्मा ने अपने युवा साथियों के साथ स्वयं पहल करते हुए बाहर निकली नुकीली सरियों को सीमेंट से ढंक दिया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना को रोका जा सके। युवाओं का कहना है कि यह केवल मरम्मत का प्रयास नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध भी है। उनका सवाल है कि यदि समय रहते जिम्मेदार विभाग पुल की मरम्मत कर देता, तो युवाओं को यह जिम्मेदारी अपने हाथ में नहीं लेनी पड़ती। युवाओं ने मांग की कि रेलवे ओवरब्रिज का तकनीकी निरीक्षण कर तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों को शिकायतों का इंतजार करने के बजाय नियमित निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि आम लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आना पड़े, तो यह व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है।1
- नशा मुक्ति अभियान 2.0के तहत बनखेड़ी थाने से रैली निकाली नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत बनखेड़ी के स्कूलों बच्चों द्वारा बनखेड़ी थाने से जनजागरूकता रैली निकाली गई1
- इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। #ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates इटारसी नगर पालिका में एक तरफ जहाँ उत्कृष्ट राजस्व वसूली करने वाले कर्मचारी प्रदीप दुबे और घनश्याम सिंह को सीएमओ सुरेखा जाटव ने सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया, वहीं दूसरी तरफ नालों की सफाई में लापरवाही और जलभराव को लेकर कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसजनों ने शहर में विरोध रैली निकालकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया और प्री-मानसून सफाई के ₹20 लाख के बजट की जांच की मांग करते हुए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। #ItarsiNews #ItarsiNagarPalika #CongressSevaDal #MadhyaPradeshNews #ItarsiUpdates1
- Sivani Malwa Hastinapur Se lekar Kurla Nanpara road yah samasya Hai road ki1
- हज-2027 के लिए मध्य प्रदेश के आज़मीने-हज (हज आवेदकों) की चयन प्रक्रिया (कुर्रा-अंदाज़ी) सफलतापूर्वक संपन्न हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा मुंबई में आयोजित इस मुख्य डिजिटल रैंडम सिलेक्शन प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीमिंग राज्य हज कमेटी कार्यालय, हज हाउस भोपाल में की गई थी, जहाँ कई गणमान्य नागरिक और आवेदक मौजूद रहे। इस चयन प्रक्रिया और सीटों के आवंटन से जुड़े मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:मध्य प्रदेश हज-2027 चयन के मुख्य आंकड़ेकुल आवंटित सीटें: मध्य प्रदेश को इस वर्ष 5,998 हज सीटें मिली हैं।कुल वैध आवेदन: प्रदेश से कुल 10,058 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे। बिना लॉटरी (कुर्रा) के चयन: आरक्षित श्रेणियों (जैसे 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और बिना मेहरम महिलाओं) के 1,300 आवेदकों का चयन सीधे किया गया। कुर्रा (लॉटरी) से चयन: सामान्य श्रेणी की बची हुई 4,698 सीटों के लिए कुल 8,758 आवेदकों के बीच ऑनलाइन डिजिटल कुर्रा निकाला गया। प्रतीक्षा सूची: बाकी बचे सभी सामान्य श्रेणी के आवेदकों को वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षासूची) में रखा गया है।1
- 24 घंटे की भूख हड़ताल को कैसे एसडीएम सोहागपुर ने तुड़वाया 30 घंटे बाद एसडीएम बबीता राठौर डॉक्टरों को साथ लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र छात्रों के पास पहुंची उन्हें समझा कर भूख हड़ताल को समाप्त कराया एसडीएम ने अपने हाथों से छात्रों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डन पांडे भी समस्त कांग्रेसियों के साथ मौजूद रहे उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों की अनदेखि का आरोप लगाया कल कॉकरोच पार्टी के अभिजीत ने एक वीडियो जारी कर देशभर में छात्रों से आंदोलन की अपील की थी जिसके चलते सुहागपुर नगर में भी छात्र छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गए थे छात्रों ने गंभीरता पूर्व नीट पेपर लिक मामले पर अपनी राय बताई एक छात्र अनंत तिवारी को शुगर लेवल कम होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है कांग्रेसओ ने भी समर्थन दिया और उनके साथ कांग्रेसी भूख हड़ताल बैठ गए थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्थिति की मांग कर रहे थे4