logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में कम वाटरलेवल वाले क्षेत्रों में भी होगा पानी का बिहार में कम वाटरलेवल वाले क्षेत्रों में भी होगा पानी का इंतजाम, गर्मी में वाटर सप्लाई के लिए प्रशासन का प्लान

2 hrs ago
user_Niraj Raj
Niraj Raj
बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

बिहार में कम वाटरलेवल वाले क्षेत्रों में भी होगा पानी का बिहार में कम वाटरलेवल वाले क्षेत्रों में भी होगा पानी का इंतजाम, गर्मी में वाटर सप्लाई के लिए प्रशासन का प्लान

More news from बिहार and nearby areas
  • तेतर बाबा ब्रह्मस्थान पर भव्य महायज्ञ, 25 लाख की लागत से बने शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। प्रखंड के बनवा टोला स्थित तेतर बाबा ब्रह्मस्थान पर 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शिव-शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में 1100 कुंवारी कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। महायज्ञ के आचार्य पंडित विन्ध्वासिनी तिवारी एवं सुमन तिवारी ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 28 अप्रैल को विधिवत पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के संरक्षक मनमोहन बाबा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है। पूजा समिति के अध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पूरे गांव के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा है। कलश यात्रा के दौरान रामलीला की बाल मंडली द्वारा प्रस्तुत राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ स्थल पर मेले जैसा दृश्य बना हुआ है, जहां झूला, ब्रेक डांस और चलंत ठेले लोगों के मनोरंजन का साधन बने हुए हैं। केसरिया वस्त्र धारण किए 21 जोड़े यजमान विधि-विधान से पूजा-अर्चना में लीन हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित लोकनाथ पांडेय, हरि ओम ठाकुर, अरुण पांडेय, सुरेश पांडेय, किशन राय, हरिशंकर साह, विकास यादव सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आचार्य मनमोहन बाबा के अनुसार, विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए प्रवचनकर्ता प्रतिदिन ज्ञान मंच के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में अयोध्या जैसी धार्मिक आस्था और मेले का माहौल देखने को मिल रहा है।
    1
    तेतर बाबा ब्रह्मस्थान पर भव्य महायज्ञ, 25 लाख की लागत से बने शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी
बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बेतिया। प्रखंड के बनवा टोला स्थित तेतर बाबा ब्रह्मस्थान पर 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शिव-शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में 1100 कुंवारी कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।
महायज्ञ के आचार्य पंडित विन्ध्वासिनी तिवारी एवं सुमन तिवारी ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 28 अप्रैल को विधिवत पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के संरक्षक मनमोहन बाबा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है।
पूजा समिति के अध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पूरे गांव के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा है। कलश यात्रा के दौरान रामलीला की बाल मंडली द्वारा प्रस्तुत राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
यज्ञ स्थल पर मेले जैसा दृश्य बना हुआ है, जहां झूला, ब्रेक डांस और चलंत ठेले लोगों के मनोरंजन का साधन बने हुए हैं। केसरिया वस्त्र धारण किए 21 जोड़े यजमान विधि-विधान से पूजा-अर्चना में लीन हैं।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित लोकनाथ पांडेय, हरि ओम ठाकुर, अरुण पांडेय, सुरेश पांडेय, किशन राय, हरिशंकर साह, विकास यादव सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
आचार्य मनमोहन बाबा के अनुसार, विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए प्रवचनकर्ता प्रतिदिन ज्ञान मंच के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में अयोध्या जैसी धार्मिक आस्था और मेले का माहौल देखने को मिल रहा है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    27 min ago
  • बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की जीबी बैठक बलिराम भवन के सभागार में राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मृत मजदूरों एवं दिवंगत मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक का विधिवत उद्घाटन एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोएडा एवं एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार और पूंजीपतियों पर मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मजदूरों के अधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है। साथ ही, जेल में बंद मजदूर नेताओं की अविलंब रिहाई, झूठे मुकदमों की वापसी और शोषण करने वाले मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 मई को मजदूर दिवस मनाने तथा 25 मई को किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही यूनियन की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। खेत मजदूरों को उजड़ने से बचाने के लिए आंदोलन को तेज करने का भी संकल्प लिया गया। जिला सचिव सुबोध मुखिया ने बैठक में अपना कार्य-प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन को सशक्त बनाकर मजदूर हित में संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। बैठक को किसान नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वीरन यादव, परसन साह, अच्छे लाल सहनी, पीताम्बर शर्मा, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरमान, आरती, संजय सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, बिहार राज्य किसान सभा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में नोएडा और एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई, गलत मुकदमों की वापसी और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले बंद करने की मांग की। विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, सरकार और पूंजीपतियों के बीच कथित सांठगांठ पर सवाल उठाते हुए मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, एआईवाईएफ के राज्य सचिव गयासुद्दीन, किसान नेता राधामोहन यादव, खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया, बब्लू दूबे, मनोज साह, गुलाब प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, इदू अंसारी, वीरन यादव, ओम प्रकाश साह, संजय सिंह, आरती, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरहान, केदार चौधरी सहित कई प्रमुख नेताओं ने किया। कुल मिलाकर, बैठक और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
    1
    बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की जीबी बैठक बलिराम भवन के सभागार में राजेन्द्र साह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मृत मजदूरों एवं दिवंगत मजदूर नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
बैठक का विधिवत उद्घाटन एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने देश और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए नोएडा एवं एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार और पूंजीपतियों पर मजदूर विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मजदूरों के अधिकारों को लगातार कुचला जा रहा है। साथ ही, जेल में बंद मजदूर नेताओं की अविलंब रिहाई, झूठे मुकदमों की वापसी और शोषण करने वाले मालिकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 मई को मजदूर दिवस मनाने तथा 25 मई को किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही यूनियन की सदस्यता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। खेत मजदूरों को उजड़ने से बचाने के लिए आंदोलन को तेज करने का भी संकल्प लिया गया।
जिला सचिव सुबोध मुखिया ने बैठक में अपना कार्य-प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और संगठन को सशक्त बनाकर मजदूर हित में संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। बैठक को किसान नेता राधामोहन यादव, बब्लू दूबे समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वीरन यादव, परसन साह, अच्छे लाल सहनी, पीताम्बर शर्मा, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरमान, आरती, संजय सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इसी क्रम में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन, बिहार राज्य किसान सभा एवं ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में नोएडा और एनसीआर दिल्ली में मजदूरों पर हो रहे हमलों के खिलाफ जोरदार प्रतिरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार मजदूर नेताओं की रिहाई, गलत मुकदमों की वापसी और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमले बंद करने की मांग की।
विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, सरकार और पूंजीपतियों के बीच कथित सांठगांठ पर सवाल उठाते हुए मजदूरों पर हो रहे अत्याचार को तत्काल रोकने की मांग की।
कार्यक्रम का नेतृत्व एटक नेता ओम प्रकाश क्रांति, एआईवाईएफ के राज्य सचिव गयासुद्दीन, किसान नेता राधामोहन यादव, खेत मजदूर नेता सुबोध मुखिया, बब्लू दूबे, मनोज साह, गुलाब प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, इदू अंसारी, वीरन यादव, ओम प्रकाश साह, संजय सिंह, आरती, विशुन प्रसाद, साधु सिंह, फरहान, केदार चौधरी सहित कई प्रमुख नेताओं ने किया।
कुल मिलाकर, बैठक और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेतिया में युवक की चाकू मारकर ह..... . . . #bettiah #bairiya #nautan #viral #trending #news #post #bihar #udaipur #motihari #बेतिया #बैरिया #नौतन #वायरल #ट्रेडिंग #न्यूज़ #पोस्ट #बिहार #उदयपुर
    1
    बेतिया में युवक की चाकू मारकर ह..... 
.
.
.
#bettiah #bairiya #nautan #viral #trending #news #post #bihar #udaipur #motihari
#बेतिया #बैरिया #नौतन #वायरल #ट्रेडिंग #न्यूज़ #पोस्ट #बिहार #उदयपुर
    user_News Seva 18
    News Seva 18
    पत्रकार नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • बैरिया थाना क्षेत्र के फुलिया खाड़ पंचायत के मच्छरगावा बैरा टोला निवासी छबीला यादव के 25 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि राधेश्याम कुमार घर के बाहर टहलने के बाद सोने जा रहा था। जैसे ही वह घर में बिछावन पर लेटा, तभी 4-5 बाइक पर सवार करीब 15 की संख्या में हमलावर घर में घुस आए और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवके के पेट व कमर के ऊपर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी नौतन ले गई। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला किसी लड़की के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।उन्होंने बताया कि हमलावर 4-5 बाइक से आए थे और करीब 15 की संख्या में थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी नौतन थाना क्षेत्र के खैरा टोला निवासी आलोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। वही शनिवार के दोपहर शव पहुंचते ही चिख पुकार मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नौतन-मंगलपुर मुख्य मार्ग को मच्छरगांवा चौक पर जामकर आग जनी किया और घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे घटना के सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया उसके बाद जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया
    1
    बैरिया थाना क्षेत्र के फुलिया खाड़ पंचायत के मच्छरगावा बैरा टोला निवासी छबीला यादव के 25 वर्षीय पुत्र राधेश्याम कुमार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि राधेश्याम कुमार घर के बाहर टहलने के बाद सोने जा रहा था। जैसे ही वह घर में बिछावन पर लेटा, तभी 4-5 बाइक पर सवार करीब 15 की संख्या में हमलावर घर में घुस आए और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवके के पेट व कमर के ऊपर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी नौतन ले गई। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला किसी लड़की के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।उन्होंने बताया कि हमलावर 4-5 बाइक से आए थे और करीब 15 की संख्या में थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी नौतन थाना क्षेत्र के खैरा टोला निवासी आलोक कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची। वही शनिवार के दोपहर शव पहुंचते ही चिख पुकार मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने नौतन-मंगलपुर मुख्य मार्ग को मच्छरगांवा चौक पर जामकर आग जनी किया और घटनास्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे घटना के सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया उसके बाद जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • - संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता मिला शव - किराए के कमरे में शव मिलने से फैली सनसनी - मृतक की शिनाख़्य 22 वर्षीय विजेंद्र चौहान के रूप में हुई - सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम - पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा - शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका - पडरौना के भूतनाथ कॉलोनी का मामला। -
    4
    - संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता मिला शव
- किराए के कमरे में शव मिलने से फैली सनसनी
- मृतक की शिनाख़्य 22 वर्षीय विजेंद्र चौहान के रूप में हुई
- सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका
- पडरौना के भूतनाथ कॉलोनी का मामला।
-
    user_Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    Pawan Mishra india ahead english hindi news chainal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • पडरौना नगर के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री शिवमंदिर परिसर में ‘श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ यात्रा के स्वागत में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रों के उच्चारण और महाप्रसाद वितरण ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। बता दें कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा विदेशी आक्रांता गजनी के सोमनाथ मंदिर पर पहले विफल हमले के 1000 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही स्वतंत्र भारत में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नेतृत्व में मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर me सांस्कृतिक चेतना कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस मौके पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारतीय परंपराओं और मूल्यों को पुनर्स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं, जिससे समाज में जागरूकता और गौरव की भावना बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और मंदिर समिति की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय मंत्री भाजपा सुदर्शन पाल, राधेश्याम गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, संतोष मिश्रा, अजय जायसवाल, अमित शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अमित त्रिपाठी, अजय शाह, राजेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राहुल सिंह, संतोष चौहान, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय, कुंदन सिंह, विशाल गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिव मद्धेशिया के अलावा सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे
    4
    पडरौना नगर के साहबगंज दक्षिणी स्थित श्री शिवमंदिर परिसर में ‘श्री सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ यात्रा के स्वागत में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भजन कीर्तन, वैदिक मंत्रों के उच्चारण और महाप्रसाद वितरण ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। बता दें कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा विदेशी आक्रांता गजनी के सोमनाथ मंदिर पर पहले विफल हमले के 1000 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही स्वतंत्र भारत में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के नेतृत्व में मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश भर me सांस्कृतिक चेतना कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस मौके पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारतीय परंपराओं और मूल्यों को पुनर्स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं, जिससे समाज में जागरूकता और गौरव की भावना बढ़ रही है। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और मंदिर समिति की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय मंत्री भाजपा सुदर्शन पाल, राधेश्याम गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, संतोष मिश्रा, अजय जायसवाल, अमित शर्मा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अमित त्रिपाठी, अजय शाह, राजेश जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राहुल सिंह, संतोष चौहान, सन्नी मिश्रा, अनिल पांडेय, कुंदन सिंह, विशाल गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शिव मद्धेशिया के अलावा सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • बैरिया के मछरगवाँ में खूनी संघर्ष 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या ,इलाके में सनसनी
    1
    बैरिया के मछरगवाँ में खूनी संघर्ष 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या ,इलाके में सनसनी
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावां गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे असामाजिक तत्वों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छबिला यादव के पुत्र 25 वर्षीय राधेश्याम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जगदीशपुर, नौतन और मंगलपुर को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे को जाम कर दिया और बीच सड़क पर आगजनी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। करीब एक घंटे तक चले इस जाम और हंगामे की सूचना पर नौतन और बैरिया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी भी मच्छरगावां पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार राधेश्याम यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया गांव में हुई थी, लेकिन दांपत्य जीवन में कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। इधर सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला से छेड़खानी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
    1
    बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावां गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे असामाजिक तत्वों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छबिला यादव के पुत्र 25 वर्षीय राधेश्याम यादव के रूप में हुई है।
घटना के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत जैसे ही शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने जगदीशपुर, नौतन और मंगलपुर को जोड़ने वाले मुख्य हाईवे को जाम कर दिया और बीच सड़क पर आगजनी कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए तथा घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
करीब एक घंटे तक चले इस जाम और हंगामे की सूचना पर नौतन और बैरिया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी भी मच्छरगावां पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों के अनुसार राधेश्याम यादव की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनसरैया गांव में हुई थी, लेकिन दांपत्य जीवन में कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, जबकि ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।
इधर सदर एसडीपीओ-2 रजनीकांत प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जांच में महिला से छेड़खानी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • बेतिया के संत जेवियर स्कूल में विस्फोट, छात्र घायल; जांच में जुटी पुलिस और FSL बेतिया से बड़ी खबर है, जहां शहर के संत जेवियर स्कूल बेतिया में शनिवार सुबह वॉशरूम के अंदर हुए विस्फोट से एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कक्षा 8C के एक नाबालिग छात्र ने ही वॉशरूम में विस्फोटक पदार्थ रखा था। विस्फोट के दौरान वह खुद भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। स्कूल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्र को निष्कासित कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हैरानी की बात यह रही कि इस घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को नहीं दी गई। बाद में पीड़ित छात्र के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर-1 एसडीपीओ विवेक दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मुफस्सिल थाना की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे। फॉरेंसिक जांच में प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि विस्फोट में इस्तेमाल किया गया पदार्थ सामान्य पटाखा नहीं था, बल्कि उससे अधिक प्रभावी और बड़ा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छात्र के पास यह सामग्री कहां से और कैसे पहुंची। घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    1
    बेतिया के संत जेवियर स्कूल में विस्फोट, छात्र घायल; जांच में जुटी पुलिस और FSL
बेतिया से बड़ी खबर है, जहां शहर के संत जेवियर स्कूल बेतिया में शनिवार सुबह वॉशरूम के अंदर हुए विस्फोट से एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कक्षा 8C के एक नाबालिग छात्र ने ही वॉशरूम में विस्फोटक पदार्थ रखा था। विस्फोट के दौरान वह खुद भी उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। स्कूल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्र को निष्कासित कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हैरानी की बात यह रही कि इस घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को नहीं दी गई। बाद में पीड़ित छात्र के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर-1 एसडीपीओ विवेक दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ मुफस्सिल थाना की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे।
फॉरेंसिक जांच में प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया है कि विस्फोट में इस्तेमाल किया गया पदार्थ सामान्य पटाखा नहीं था, बल्कि उससे अधिक प्रभावी और बड़ा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि छात्र के पास यह सामग्री कहां से और कैसे पहुंची।
घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.