Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया जिला अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देखिए दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
राजेंद्र पटवा
दतिया जिला अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देखिए दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया जिला अस्पताल में डिलीवरी वार्ड में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देखिए दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट1
- दतिया के सीटोला मोहल्ला स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर तीन दिवसीय “तनावमुक्त एवं मेडिटेशन अनुभूति शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर शनिवार दोपहर 03 वजे दतिया शाखा की संचालिका ब्रह्मकुमारी दीपा दीदी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाकर आध्यात्मिक शांति की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा के ज्ञान के माध्यम से मानव जीवन को बेहतर बनाते हुए इस सृष्टि को नरक से स्वर्ग बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में राजयोगी ब्रह्मकुमार नीलेश भाई द्वारा व्यस्त जीवन में भी परमात्मा का स्मरण कैसे करें, मन को शांत कैसे रखें और सकारात्मक ऊर्जा कैसे प्राप्त करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है।1
- दतिया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर दतिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी जानकारी आज शनिवार 7 बजे जनसंपर्क विभाग के माध्यम से मिली। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव ने की। इस दौरान उन्होंने सभी न्यायाधीशों को अधिक से अधिक प्रकरणों के चिन्हांकन, संबंधित पक्षकारों को समय पर सूचना देने तथा प्री-सिटिंग बैठकों के नियमित आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी शामिल कर निराकरण की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।1
- दतिया शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पकौडिया महादेव स्थित रासविहारी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर “जय परशुराम” के जयघोष और केसरिया ध्वजों से भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग और नगरवासी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक झांकियों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने शहर में आस्था, ऊर्जा और भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलकर धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित कालका प्रसाद दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन मौजूद रहे।1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by BOLTA MP1
- *दतिया बेर्किंग....* दतिया जिले के ग्राम खरग में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां किसान भगवान सिंह यादव के अस्थायी निवास में आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना शाम करीब 7:00 से 8:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किसान भगवान सिंह यादव का मकान निर्माण कार्य गांव की मुख्य पक्की सड़क के पास उनकी कृषि भूमि पर चल रहा था। इसी दौरान वे अस्थायी रूप से झोंपड़ी बनाकर परिवार सहित वहीं निवास कर रहे थे और घर का सारा सामान भी वहीं रखा हुआ था। बताया गया है कि अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण झोंपड़ी में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा खाने-पीने का सामान, जरूरी दस्तावेज, फाइलें और पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। सबसे बड़ी क्षति किसान को उस समय हुई जब हाल ही में बेची गई फसल के 70 हजार रुपये, जो लकड़ी की अलमारी में रखे थे, वह भी आग की भेंट चढ़ गए। मौके पर आधी जली हुई नोटों की गड्डियों के अवशेष मिले हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। किसान परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि इस भारी नुकसान की भरपाई हो सके।1
- चैत्र नवरात्रि में मां खेरी वाला दिन मे बदलती हे तीन रुप दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट 👆1