Shuru
Apke Nagar Ki App…
नामुदाग के हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास बड़ी दुर्घटना टली
Shamsher Alam
नामुदाग के हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास बड़ी दुर्घटना टली
More news from झारखंड and nearby areas
- महुआडांड़ (लातेहार):प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण उमस और तेज गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि 24 घंटे में महज 6 से 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे प्रखंडवासी त्राहिमाम कर उठे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली काट दी जाती है। दिन हो या रात, कभी भी सप्लाई ठप हो जाती है। इससे न केवल घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं, बल्कि छोटे व्यवसाय, दुकानदार, छात्र और मरीज भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।गर्मी और उमस के इस दौर में पंखा और कूलर तक बेकार साबित हो रहे हैं। पानी की समस्या भी विकराल रूप ले रही है, क्योंकि अधिकांश घरों में मोटर से पानी की आपूर्ति होती है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भी जूझना पड़ रहा है।व्यवसायियों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से उनका कामकाज ठप पड़ गया है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, छात्रों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है, खासकर परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही और खराब प्रबंधन के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो आपूर्ति में सुधार हुआ और न ही कोई ठोस पहल दिखाई दे रही है।प्रखंडवासियों ने लातेहार जिला प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति की अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है।यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- Post by Sunil singh1
- Post by Sahdew oraon2
- Post by AAM JANATA1
- प्रखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में बुधवार को दोपहर 3 बजे बेलगड्डा पशु मेला की नीलामी को लेकर बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मेला की खरीदारी के लिए कई गांव से लोग पहुंचे थे. बैठक में बीडीओ ने डाक की प्रक्रिया शुरू की. मेला की खरीदारी के लिए उपप्रमुख दामोदर गोप, इचाक कला के संतोष यादव, रामु पांडेय और बेलगड्डा गांव के उपेंद्र राम ने अपना अपना नाम दाखिल किया. सभी ने बढ़ चढ़कर कर मेला के लिए डाक की बोली लगायी. सबसे अधिक दामोदर गोप ने 33 हज़ार रुपये का डाक की बोली लगाकर पशु मेला को खरीदा. बीडीओ ने मेला मालिक को मेला का सही संचालन करने और व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही. मौके पर प्रमुख रोहन साव, मुखिया नरेश साव, बाली ठाकुर, रविरंजन गोस्वामी सहित कई लोग उपस्थित थे.1
- बिना रूल कानून को जानते हुए , बिना नियम को flow करते हुए चलने से प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है l क्यो की Hii speed 🚄वाहन चलती है l दुर्घटना को रोकने के लिए सावधान रहना और नियम कानून को जानना जरूरी है l Ramashankar Sharma Garhwa Jharkhand.1
- लातेहार में भारत जनगणना 2027 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण लातेहार। प्रखंड कार्यालय सभागार में भारत जनगणना 2027 को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें जनगणना कार्य को डिजिटल माध्यम से करने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों दिनों में प्रशिक्षणार्थियों को चरणबद्ध तरीके से जनगणना की प्रक्रिया समझाई गई। पहले दिन भवन, मकान और जनगणना मकान की परिभाषा स्पष्ट की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि घर-घर जाकर किस प्रकार अभिवादन करना है, लोगों से संवाद स्थापित करना है और ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह व्यवहारिक रूप से जानकारी एकत्र करनी है। दूसरे दिन प्रशिक्षण का मुख्य फोकस डिजिटल ऐप पर रहा। प्रशिक्षुओं को मोबाइल के माध्यम से जनगणना कार्य करने की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई। यह बताया गया कि यह जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, इसलिए ऐप के संचालन, डाटा एंट्री, और सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया। तीसरे दिन नजरिया नक्शा (नजरी नक्शा) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि फील्ड में जाकर सही तरीके से नक्शा कैसे तैयार करना है और पिछली जनगणना में हुई त्रुटियों को इस बार कैसे सुधारना है। फील्ड ट्रेनर धीरज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। भारत में जनगणना की शुरुआत कब हुई और समय के साथ इसमें क्या बदलाव आए, इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र करेंगे।3
- 🙏भीषण गर्मी को देखते हुए लातेहार नगर पंचायत द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है।🙏 नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेश सिंह जी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए पानी कनेक्शन बिल्कुल निःशुल्क किया गया है। 📅 तारीख: 1 मई से 15 मई 2026 तक 👉 इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए आप सभी से अनुरोध है कि अपना आवेदन जल्द से जल्द नगर पंचायत कार्यालय में जमा करें। 🌞 इस गर्मी में पानी की चिंता से मुक्त रहें और इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।1
- हजारीबाग मे दौरा करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के मीडिया कर्मियों के बातचीत के दौरान चतरा मे हुए विमान हादसे में मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिए जाने के सवाल के बाद मीडिया कर्मियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री के इर्द-गिर्द के समर्थकों के द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने बुधवार को दोपहर के 3:00 बजे घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के सामने इस तरह की घटना होना लोकतंत्र की हत्या है उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी लोकतंत्र के चौथे स्थान है जो निस्वार्थ भावना से जन-जन की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं जिसे फॉलो कर हम प्रतिनिधि भी मामले को गंभीरता से उठते हैं 1