logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वीडियो के जरिए सच दिखाने की कोशिश,ऐसे गुजरता है हमारा दिन..🥰🙏🏻#shorts #short #reels #viral #news #lohardaga

1 hr ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
1 hr ago

वीडियो के जरिए सच दिखाने की कोशिश,ऐसे गुजरता है हमारा दिन..🥰🙏🏻#shorts #short #reels #viral #news #lohardaga

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by MUKESH NATH
    1
    Post by MUKESH NATH
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में महुआडांड़ उत्थान समिति के सदस्यों ने बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार की मांग करते हुए प्रशासन और विद्युत विभाग को कड़ा अल्टीमेटम दिया है।समिति के सदस्यों का कहना है कि हर साल गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती की समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन इस बार स्थिति और भी ज्यादा खराब है। दिन-रात अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण जहां लोग परेशान हैं, वहीं पानी की आपूर्ति, छोटे व्यवसाय, पढ़ाई कर रहे छात्र और अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।समिति ने स्पष्ट कहा है कि अगर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध तरीके से महुआडांड़ बंदी का आह्वान करेंगे। इसके साथ ही उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।सदस्यों ने बताया कि कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए और कटौती का स्पष्ट समय निर्धारित किया जाए।समिति ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसमें सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन और प्रखंड बंद जैसे कदम शामिल होंगे।
    1
    महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में महुआडांड़ उत्थान समिति के सदस्यों ने बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार की मांग करते हुए प्रशासन और विद्युत विभाग को कड़ा अल्टीमेटम दिया है।समिति के सदस्यों का कहना है कि हर साल गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती की समस्या विकराल रूप ले लेती है, लेकिन इस बार स्थिति और भी ज्यादा खराब है। दिन-रात अनियमित बिजली आपूर्ति से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण जहां लोग परेशान हैं, वहीं पानी की आपूर्ति, छोटे व्यवसाय, पढ़ाई कर रहे छात्र और अस्पताल जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।समिति ने स्पष्ट कहा है कि अगर जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध तरीके से महुआडांड़ बंदी का आह्वान करेंगे। इसके साथ ही उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।सदस्यों ने बताया कि कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए और कटौती का स्पष्ट समय निर्धारित किया जाए।समिति ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसमें सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन और प्रखंड बंद जैसे कदम शामिल होंगे।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • गुमला शहर से सटे दुंदरिया गांव में एक दंपति के अचेत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बीती देर रात पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस मौके पर भेजी। एंबुलेंस की मदद से सांस चल रहे पुरुष को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत दंपति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मेहनत-मजदूरी और मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। घटना वाले दिन दोनों ने मछली और भात खाया था। देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों अंदर अचेत अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    गुमला शहर से सटे दुंदरिया गांव में एक दंपति के अचेत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बीती देर रात पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस मौके पर भेजी। एंबुलेंस की मदद से सांस चल रहे पुरुष को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत दंपति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों मेहनत-मजदूरी और मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। घटना वाले दिन दोनों ने मछली और भात खाया था। देर तक बाहर नहीं निकलने पर लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों अंदर अचेत अवस्था में मिले।
बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला: आज मंगलवार को पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी गुमला के द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में SVEP परियोजना अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत दिलेश्वर महतो,उपायुक्त गुमला द्वारा तीन प्रखंडो –डुमरी, जारी, एवं घाघरा के सखी मंडल से जुड़े 03 लाभुको को समाहरणालय परिसर,गुमला में टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौपा गया एवं उपायुक्त ,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी गुमला द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा लाभुको - कुसुम देवी(रोशनी महिला मंडल दोदांग) ,अगुस्तिना टोप्पो(जीवन आजीविका सखी मंडल ), एवं फिल्मिना एक्का(गुलाब आजीविका सखी मंडल) को भविष्य हेतु शुभकामनाये दी| यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है , बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
    1
    गुमला: आज मंगलवार को पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी गुमला के द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में SVEP परियोजना अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत दिलेश्वर महतो,उपायुक्त गुमला द्वारा तीन प्रखंडो –डुमरी, जारी, एवं घाघरा के सखी मंडल से जुड़े 03 लाभुको को समाहरणालय परिसर,गुमला में टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौपा गया एवं उपायुक्त ,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी गुमला द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा लाभुको - कुसुम देवी(रोशनी महिला मंडल दोदांग) ,अगुस्तिना टोप्पो(जीवन आजीविका सखी मंडल ), एवं फिल्मिना एक्का(गुलाब आजीविका सखी मंडल) को भविष्य हेतु शुभकामनाये दी| यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है , बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला•
    12 hrs ago
  • रातू थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से व्हाट्सऐप पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 26 अप्रैल को सुबह 11:42 बजे पीड़ित के मोबाइल नंबर 8709814723 पर अंतरराष्ट्रीय नंबर 351961904586 से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को 'राहुल सिंह' बताते हुए आठ दिनों में दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की। कॉल कटने के 10 मिनट बाद व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कहा गया कि उनकी हर गतिविधि पर नजर है। पांच दिनों में रंगदारी के रूपय न देने पर बम और AK-47 से मार दिया जाएगा। संदेश में 'राहुल सिंह गैंग' का जिक्र था। मुकेश तिलता चौक के पास 'बाबू शिवांश रेसिडेंस' होटल और पंडरा के 'फ्रेंड्स कॉलोनी' में 'रांची दरबार' बैंक्वेट हॉल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।
    1
    रातू थाना क्षेत्र के एक व्यवसायी से व्हाट्सऐप पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव और उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने रातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
26 अप्रैल को सुबह 11:42 बजे पीड़ित के मोबाइल नंबर 8709814723 पर अंतरराष्ट्रीय नंबर 351961904586 से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को 'राहुल सिंह' बताते हुए आठ दिनों में दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की। कॉल कटने के 10 मिनट बाद व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश आया, जिसमें कहा गया कि उनकी हर गतिविधि पर नजर है। पांच दिनों में रंगदारी के रूपय न देने पर बम और AK-47 से मार दिया जाएगा। संदेश में 'राहुल सिंह गैंग' का जिक्र था।
मुकेश तिलता चौक के पास 'बाबू शिवांश रेसिडेंस' होटल और पंडरा के 'फ्रेंड्स कॉलोनी' में 'रांची दरबार' बैंक्वेट हॉल चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by MUKESH NATH
    1
    Post by MUKESH NATH
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • महुआडांड़ प्रखंड स्थित पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों से अवैध वसूली और दलालों के बढ़ते हस्तक्षेप की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, India Post के अंतर्गत संचालित इस पोस्ट ऑफिस में लंबे समय से दलाल सक्रिय थे, जो India Post Payments Bank (IPPB) से जुड़े खाताधारकों से पैसे निकासी, खाता संचालन, आधार अपडेट, मोबाइल नंबर जोड़ने और अन्य सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पोस्ट ऑफिस में औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों की भूमिका, दलालों की संलिप्तता और खाताधारकों से हुए लेन-देन की बारीकी से जांच की जाएगी।
    1
    महुआडांड़ प्रखंड स्थित पोस्ट ऑफिस में खाताधारकों से अवैध वसूली और दलालों के बढ़ते हस्तक्षेप की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, India Post के अंतर्गत संचालित इस पोस्ट ऑफिस में लंबे समय से दलाल सक्रिय थे, जो India Post Payments Bank (IPPB) से जुड़े खाताधारकों से पैसे निकासी, खाता संचालन, आधार अपडेट, मोबाइल नंबर जोड़ने और अन्य सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। लातेहार उपायुक्त  संदीप कुमार के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पोस्ट ऑफिस में औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों की भूमिका, दलालों की संलिप्तता और खाताधारकों से हुए लेन-देन की बारीकी से जांच की जाएगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    1
    गुमला: जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।
उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम पंचायत छारदा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान के सहायक सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को पेसा प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम फसिया, थाना सिसई के निवासी रामदेव सिंह द्वारा अपनी खतियानी भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर राजस्व एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को जांच कर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मौजा बघनी, प्रखंड सिसई से प्राप्त आवेदन में सामूहिक भूमि से संबंधित विवाद एवं कथित रूप से अनियमित भूमि हस्तांतरण का मामला सामने आया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तथ्यात्मक जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
प्रखंड रायडीह के ग्राम टेडाचुंवा के आवेदकों द्वारा आवास निर्माण से संबंधित भूमि विवाद एवं निर्माण कार्य बाधित होने की समस्या रखी गई, जिस पर राजस्व विभाग को मामले का परीक्षण कर उचित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम चेटर से प्राप्त एक अन्य आवेदन में भूमि सीमांकन से जुड़े विवाद के निष्पक्ष समाधान हेतु पुनः मापी कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अंचल प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रकरण में लंबित भुगतान एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की गई, जिस पर संबंधित विभाग को आवश्यक जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया।
प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम भौरा गानी के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क के निर्माण एवं आवागमन सुविधा में सुधार की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही विभिन्न आवेदकों द्वारा पेंशन, जन वितरण प्रणाली, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुलभ एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
    user_रिपोर्टर
    रिपोर्टर
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.