logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एचपीवी वैक्सीनेशन (सर्वाइकल कैंसररोधी) का जनपद में हुआ शुभारम्भ एचपीवी वैक्सीनेशन (सर्वाइकल कैंसररोधी) का जनपद में हुआ शुभारम्भ संत कबीर नगर, 30 मार्च 2026। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा टीकाकरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गार्डासिल-4 वैक्सीन का टीकाकरण 14 से 15 वर्ष की सभी किशोरियों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसमें लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों का कारण एचपीवी संक्रमण होता है। उन्होंने यह भी बताया कि एनसीआरपी-आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में भारत में लगभग 78,000 नए मामले सामने आए, जिनमें से करीब 42,000 मौतें दर्ज की गईं। यह वायरस मुख्य रूप से जननांग संपर्क के माध्यम से फैलता है। अब तक विश्व के 165 से अधिक देशों में लगभग 50 करोड़ से ज्यादा टीके सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। जनपद में यह टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को निःशुल्क किया जा रहा है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद के चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_खबरें 24
खबरें 24
Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
bbe79ad8-169e-4cc3-8a7d-e60ebf66dd9d

एचपीवी वैक्सीनेशन (सर्वाइकल कैंसररोधी) का जनपद में हुआ शुभारम्भ एचपीवी वैक्सीनेशन (सर्वाइकल कैंसररोधी) का जनपद में हुआ शुभारम्भ संत कबीर नगर, 30 मार्च 2026। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा टीकाकरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गार्डासिल-4 वैक्सीन का टीकाकरण 14 से 15 वर्ष की सभी किशोरियों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जिसमें लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों का कारण एचपीवी संक्रमण होता है। उन्होंने यह भी बताया कि एनसीआरपी-आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में भारत में लगभग 78,000 नए मामले सामने आए, जिनमें से करीब 42,000 मौतें दर्ज की गईं। यह वायरस मुख्य रूप से जननांग संपर्क के माध्यम से फैलता है। अब तक विश्व के 165 से अधिक देशों में लगभग 50 करोड़ से ज्यादा टीके सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं। जनपद में यह टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को निःशुल्क किया जा रहा है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद के चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यह क्षेत्र खदरा के नाम से जाना जाता है। खदरा ,ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव लटपुरवा के अंतर्गत आता है । (ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश)! जैसा कि स्पषज़्झंजजदिखाई दे रहा है यह रास्ता गांव से निकलकर पूरा और पश्चिम की तरफ जाता है इस रास्ते के ऊपर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग करवाना बहुत जरूरी है रास्ते मुखर चुके हैं इसके वजह से यातायात प्रभावित होता है आता शासन प्रशासन को क्षेत्र अति शीघ्र सम्मान में लेना चाहिए और रास्ते का नवीनीकरण करना चाहिए।
    1
    यह क्षेत्र खदरा के नाम से जाना जाता है। खदरा ,ग्राम पंचायत भगवानपुर गांव लटपुरवा के अंतर्गत आता है । 
(ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश)!
जैसा कि  स्पषज़्झंजजदिखाई दे रहा है यह रास्ता गांव से निकलकर पूरा और पश्चिम की तरफ जाता है इस रास्ते के ऊपर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग करवाना बहुत जरूरी है रास्ते मुखर चुके हैं इसके वजह से यातायात प्रभावित होता है आता शासन प्रशासन को क्षेत्र अति शीघ्र सम्मान में लेना चाहिए और रास्ते का नवीनीकरण करना चाहिए।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य धनघटा। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरणवादी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी
    4
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
धनघटा।	पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । 
घटना का संक्षिप्त विवरणवादी  दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की  बढोत्तरी की गयी
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    6 hrs ago
  • संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति तथा शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति तथा शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भदाह चौराहा, 30 मार्च 2026। गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज, भदाह चौराहा के विद्यालय परिसर में सोमवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेश उपाध्याय एवं प्रबंधक करन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम शिव चौधरी, सूर्यवंश चौधरी, पप्पू प्रधान (गंगौली), रामस्वरूप चौधरी (बरहटा), अनीश चौधरी (बारीगांव) एवं विजय श्रीवास्तव (बखारिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक राजेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। आज के मेधावी छात्र आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले।” उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। कक्षा 9 के टॉपर्स: संतोषी, पूजा, सृष्टि, प्रिया, शिवा यादव, क्रांति कक्षा 11 के टॉपर्स: तितिक्षा उपाध्याय, सलोनी आर्या, उदय कुमार, यासमीन, शिवांगी राय, विनीता कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    1
    भदाह चौराहा, 30 मार्च 2026।
गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज, भदाह चौराहा के विद्यालय परिसर में सोमवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेश उपाध्याय एवं प्रबंधक करन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम शिव चौधरी, सूर्यवंश चौधरी, पप्पू प्रधान (गंगौली), रामस्वरूप चौधरी (बरहटा), अनीश चौधरी (बारीगांव) एवं विजय श्रीवास्तव (बखारिया) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक राजेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। आज के मेधावी छात्र आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले।” उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।
कक्षा 9 के टॉपर्स:
संतोषी, पूजा, सृष्टि, प्रिया, शिवा यादव, क्रांति
कक्षा 11 के टॉपर्स:
तितिक्षा उपाध्याय, सलोनी आर्या, उदय कुमार, यासमीन, शिवांगी राय, विनीता
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार* *लूट के मामले का सफल अनावरण करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर, लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) किया गया बरामद* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* वादी श्री दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । *बरामदगी का विवरणः-*  01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर ।  अदद जिंदा कारतूस .12 बोर ।  लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) । *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं पिछले कई दिनो से इनके आने जाने की रेकी कर रहा था, आज सुबह मे भगौतीपुर पुलिया के पास मैं पैसे की लालच में अवैध असलहा सटाकर मुर्गी फार्म के सुपरवाईजर का बैग छीनकर भाग गया था । *गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणः-* उ0नि0 श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अजीत कुमार सिंह, हे0का0 नुरुद्दीन खान, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 राजमंगल यादव, का0 अरविन्द यादव ।
    1
    महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार*
*लूट के मामले का सफल अनावरण करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर, लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) किया गया बरामद* 
पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । 
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* वादी श्री दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की  बढोत्तरी की गयी ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* 
गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर ।
*बरामदगी का विवरणः-* 
	01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर । 
	अदद जिंदा कारतूस .12 बोर ।
	लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) ।
*पूछताछ विवरणः-*	
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं पिछले कई दिनो से इनके आने जाने की रेकी कर रहा था, आज सुबह मे भगौतीपुर पुलिया के पास मैं पैसे की लालच में अवैध असलहा सटाकर मुर्गी फार्म के सुपरवाईजर का बैग छीनकर भाग गया था । 
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणः-*
उ0नि0 श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अजीत कुमार सिंह, हे0का0 नुरुद्दीन खान, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 राजमंगल यादव, का0 अरविन्द यादव ।
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चारों धर्म की ग्रंथो में वह एक परमेश्वर कौन है जिसने सृष्टि को बनाया है ऋग्वेद, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, पवित्र बाइबल आई इन चारों धर्मो के ग्रंथों में जानते हैं वह पूर्ण परमेश्वर कौन है
    1
    चारों धर्म की ग्रंथो में वह एक परमेश्वर कौन है जिसने सृष्टि को बनाया है ऋग्वेद, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, पवित्र बाइबल आई इन चारों धर्मो के ग्रंथों में जानते हैं वह पूर्ण परमेश्वर कौन है
    user_Mr_jitendra
    Mr_jitendra
    Religious Book Store घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव पर जताई चिंता, 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान संतकबीरनगर।।समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी रोहित पांडेय का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांटे से लेकर सरिया बाईपास चौराहे तक तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश में जाति एवं धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। रोहित पांडेय ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला महामंत्री समाजवादी पार्टी विनोद यादव, रामदास यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड के नित्यानंद यादव, केडी यादव, डॉ. मालती यादव, शाहिद सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
    1
    जाति व धर्म के नाम पर भेदभाव पर जताई चिंता, 2027 में सपा सरकार बनाने का किया आह्वान
संतकबीरनगर।।समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी रोहित पांडेय का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांटे से लेकर सरिया बाईपास चौराहे तक तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित पांडेय ने कहा कि देश और प्रदेश में जाति एवं धर्म के नाम पर भेदभाव बढ़ता जा रहा है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और इसी सिद्धांत के साथ आगे बढ़ती रहेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।
रोहित पांडेय ने अपने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला महामंत्री समाजवादी पार्टी विनोद यादव, रामदास यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शैलेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य वार्ड के नित्यानंद यादव, केडी यादव, डॉ. मालती यादव, शाहिद सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.