logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*एस.एस. एजुकेशन एकेडमी में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन हुआ संपन्न,सैकड़ो की संख्या में अभिभावकों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा* *गोरखपुर* जिले के जगत बेला अंडरपास स्थित एस.एस. एजुकेशन एकेडमी में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। वार्षिक परीक्षा का मार्कशीट पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी के भाव दिखाई दे रहे थे। विद्यालय में सभी अभिभावक विद्यालय की प्रशंसा में कोई कमी नहीं छोड़ा। वहीं पर उपस्थित विभिन्न गांवों एवं क्षेत्र के लोगों का कहना है यह विद्यालय खुल जाने से हमारे बच्चों का भविष्य पहले से ज्यादा बेहतर हो रहा है। इस स्कूल के शिक्षा प्रणाली से सभी अभिभावक संतुष्ट थे और इसी वजह से आज बहुत अधिक मात्रा में एडमिशन भी हुए। इस अवसर पर, आयुष कुमार भारती ने 98% अंक हासिल कर विद्यालय के टॉपर बने और स्कूल का मान बढ़ाया। विद्यालय के डायरेक्टर महोदय श्री धनराज यादव जी और प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र कुमार जी के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक गण जिसमे सुनील कुमार, परवीन खातून,अतुल कुमार यादव, गुड़िया सिंह, इंद्रेश कुमार,रीता देवी, सुमन गुप्ता,गुलनाज शेख, मुस्कान शेख एवं विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे। आज पेरेंट्स टीचर मीटिंग के कार्यक्रम में अधिक संख्या में नये नामांकन (ऐडमिशन) को देखते हुए विद्यालय के प्रबंधक संतराम यादव जी ने कहा कि आने वाले दिनों में विद्यालय में आधुनिक तकनीकी अध्ययन हेतु सभी प्रकार के उपकरणों का प्रबंध किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी अपने क्षेत्र , सम्मानित शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम रौशन कर सकें।

2 hrs ago
user_रवि चन्द्र पत्रकार
रवि चन्द्र पत्रकार
Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*एस.एस. एजुकेशन एकेडमी में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन हुआ संपन्न,सैकड़ो की संख्या में अभिभावकों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा* *गोरखपुर* जिले के जगत बेला अंडरपास स्थित एस.एस. एजुकेशन एकेडमी में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। वार्षिक परीक्षा का मार्कशीट पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी के भाव दिखाई दे रहे थे। विद्यालय में सभी अभिभावक विद्यालय की प्रशंसा में कोई कमी नहीं छोड़ा। वहीं पर उपस्थित विभिन्न गांवों एवं क्षेत्र के लोगों का कहना है यह विद्यालय खुल जाने से हमारे बच्चों का भविष्य पहले से ज्यादा बेहतर हो रहा है। इस स्कूल के शिक्षा प्रणाली से सभी अभिभावक संतुष्ट थे और इसी वजह से आज बहुत अधिक मात्रा में एडमिशन भी हुए। इस अवसर पर, आयुष कुमार भारती ने 98% अंक हासिल कर विद्यालय के टॉपर बने और स्कूल का मान बढ़ाया। विद्यालय के डायरेक्टर महोदय श्री धनराज यादव जी और प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र कुमार जी के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक गण जिसमे सुनील कुमार, परवीन खातून,अतुल कुमार यादव, गुड़िया सिंह, इंद्रेश कुमार,रीता देवी, सुमन गुप्ता,गुलनाज शेख, मुस्कान शेख एवं विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे। आज पेरेंट्स टीचर मीटिंग के कार्यक्रम में अधिक संख्या में नये नामांकन (ऐडमिशन) को देखते हुए विद्यालय के प्रबंधक संतराम यादव जी ने कहा कि आने वाले दिनों में विद्यालय में आधुनिक तकनीकी अध्ययन हेतु सभी प्रकार के उपकरणों का प्रबंध किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी अपने क्षेत्र , सम्मानित शिक्षकों एवं विद्यालय का नाम रौशन कर सकें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति तथा शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति तथा शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • प्रशासनिक मशीनरी की खामियों के कारण विदेश भेजने वाली एजेंसियां और एजेंटो का हौसला बुलंद, युवाओं को ठगकर उनका जीवन कर रहे हैं बर्बाद।
    1
    प्रशासनिक मशीनरी की खामियों के कारण विदेश भेजने वाली एजेंसियां और एजेंटो का हौसला बुलंद, युवाओं को ठगकर उनका जीवन कर रहे हैं बर्बाद।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    25 min ago
  • गोरखपुर में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा: 5 युवक हिरासत में, 5 बाइक सीज गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक बाइक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के आरोप में 5 युवकों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही उनके 5 मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। हाल के दिनों में गोरखपुर पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर स्टंटबाजों के खिलाफ त्वरित पहचान, गिरफ्तारी और वाहन जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खुद की और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। हिरासत में लिए गए आरोपी: शिवा मिश्रा, निवासी रखोखर, थाना कैंपियरगंज अंकित कुमार वर्मा, निवासी जंगल डूंगरी नंबर 2, थाना गुलरिहा आदर्श वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल शक्ति वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पीयूष सोनकर, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    2
    गोरखपुर में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा: 5 युवक हिरासत में, 5 बाइक सीज
गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक बाइक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के आरोप में 5 युवकों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही उनके 5 मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। हाल के दिनों में गोरखपुर पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर स्टंटबाजों के खिलाफ त्वरित पहचान, गिरफ्तारी और वाहन जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खुद की और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
हिरासत में लिए गए आरोपी:
शिवा मिश्रा, निवासी रखोखर, थाना कैंपियरगंज
अंकित कुमार वर्मा, निवासी जंगल डूंगरी नंबर 2, थाना गुलरिहा
आदर्श वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल
शक्ति वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पीयूष सोनकर, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
    user_Jai bahadur
    Jai bahadur
    गोरखपुर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भदाह चौराहा, 30 मार्च 2026। गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज, भदाह चौराहा के विद्यालय परिसर में सोमवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेश उपाध्याय एवं प्रबंधक करन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम शिव चौधरी, सूर्यवंश चौधरी, पप्पू प्रधान (गंगौली), रामस्वरूप चौधरी (बरहटा), अनीश चौधरी (बारीगांव) एवं विजय श्रीवास्तव (बखारिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक राजेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। आज के मेधावी छात्र आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले।” उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की। कक्षा 9 के टॉपर्स: संतोषी, पूजा, सृष्टि, प्रिया, शिवा यादव, क्रांति कक्षा 11 के टॉपर्स: तितिक्षा उपाध्याय, सलोनी आर्या, उदय कुमार, यासमीन, शिवांगी राय, विनीता कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    1
    भदाह चौराहा, 30 मार्च 2026।
गायत्री एकेडमी एवं जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज, भदाह चौराहा के विद्यालय परिसर में सोमवार को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक राजेश उपाध्याय एवं प्रबंधक करन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम शिव चौधरी, सूर्यवंश चौधरी, पप्पू प्रधान (गंगौली), रामस्वरूप चौधरी (बरहटा), अनीश चौधरी (बारीगांव) एवं विजय श्रीवास्तव (बखारिया) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक राजेश उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए। आज के मेधावी छात्र आने वाले कल का उज्ज्वल भविष्य हैं। विद्यालय परिवार का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन मिले।” उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।
कक्षा 9 के टॉपर्स:
संतोषी, पूजा, सृष्टि, प्रिया, शिवा यादव, क्रांति
कक्षा 11 के टॉपर्स:
तितिक्षा उपाध्याय, सलोनी आर्या, उदय कुमार, यासमीन, शिवांगी राय, विनीता
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोरखपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप | 2000 से 3500 में बिक रहा सिलेंडर | कांग्रेस ने की जांच की मांग
    1
    गोरखपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप | 2000 से 3500 में बिक रहा सिलेंडर | कांग्रेस ने की जांच की मांग
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #ट्रिपल_इंजन_रामराज की बात वाले #BJP_योगी #ज्योतिषी_अशोक_खैरात #महिला_आयोग_अध्यक्ष सेक्स खामोश क्यो? ज्योतिषी विद्या पर #बहुआयामी_दल के प्रश्न व जनता से अपील?
    1
    #ट्रिपल_इंजन_रामराज की बात वाले #BJP_योगी #ज्योतिषी_अशोक_खैरात #महिला_आयोग_अध्यक्ष सेक्स खामोश क्यो?
ज्योतिषी विद्या पर #बहुआयामी_दल के प्रश्न व जनता से अपील?
    user_बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    बहुआयामी राजनीतिक पार्टी बीएपी
    Political party office Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.