logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोरखपुर में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा: 5 युवक हिरासत में, 5 बाइक सीज गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक बाइक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के आरोप में 5 युवकों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही उनके 5 मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। हाल के दिनों में गोरखपुर पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर स्टंटबाजों के खिलाफ त्वरित पहचान, गिरफ्तारी और वाहन जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खुद की और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। हिरासत में लिए गए आरोपी: शिवा मिश्रा, निवासी रखोखर, थाना कैंपियरगंज अंकित कुमार वर्मा, निवासी जंगल डूंगरी नंबर 2, थाना गुलरिहा आदर्श वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल शक्ति वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पीयूष सोनकर, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

3 hrs ago
user_Jai bahadur
Jai bahadur
गोरखपुर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

गोरखपुर में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा: 5 युवक हिरासत में, 5 बाइक सीज गोरखपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक बाइक स्टंट के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क पर जानलेवा स्टंट करने के आरोप में 5 युवकों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही उनके 5 मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ा गया। हाल के दिनों में गोरखपुर पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर बनाए हुए है और सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर स्टंटबाजों के

खिलाफ त्वरित पहचान, गिरफ्तारी और वाहन जब्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह खुद की और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। हिरासत में लिए गए आरोपी: शिवा मिश्रा, निवासी रखोखर, थाना कैंपियरगंज अंकित कुमार वर्मा, निवासी जंगल डूंगरी नंबर 2, थाना गुलरिहा आदर्श वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल शक्ति वर्मा, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पीयूष सोनकर, निवासी झुगिया बाजार, थाना चिलुआताल,पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गोरखपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप | 2000 से 3500 में बिक रहा सिलेंडर | कांग्रेस ने की जांच की मांग
    1
    गोरखपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप | 2000 से 3500 में बिक रहा सिलेंडर | कांग्रेस ने की जांच की मांग
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर में बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि, सात बहनों ने मिलकर पूरी की जिम्मेदारी समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। पिता के प्रति समर्पण, साहस और संस्कार का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए सात बहनों ने वह जिम्मेदारी निभाई, जिसे अक्सर केवल बेटों तक सीमित माना जाता रहा है। उनके इस जज्बे को हर कोई नमन कर रहा है..शिवपुर, वार्ड संख्या 70 निवासी स्वर्ण व्यवसायी पारसनाथ वर्मा (64) का गुरुवार को निधन हो गया। वह गंभीर रूप से बीमार थे और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। पिता के निधन के बाद बेटियों ने ही अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी संभाली।पारसनाथ वर्मा पिछले करीब 10 दिनों से अस्वस्थ थे। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया था, जहां भोर में उनका निधन हो गया। वह सरल, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। कोरोना काल में पत्नी सुनीता वर्मा के निधन के बाद उनकी सात बेटियां ही उनका सहारा बनी रहीं।
    1
    गोरखपुर में बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि, सात बहनों ने मिलकर पूरी की जिम्मेदारी समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। पिता के प्रति समर्पण, साहस और संस्कार का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए सात बहनों ने वह जिम्मेदारी निभाई, जिसे अक्सर केवल बेटों तक सीमित माना जाता रहा है। उनके इस जज्बे को हर कोई नमन कर रहा है..शिवपुर, वार्ड संख्या 70 निवासी स्वर्ण व्यवसायी पारसनाथ वर्मा (64) का गुरुवार को निधन हो गया। वह गंभीर रूप से बीमार थे और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। पिता के निधन के बाद बेटियों ने ही अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी संभाली।पारसनाथ वर्मा पिछले करीब 10 दिनों से अस्वस्थ थे। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया था, जहां भोर में उनका निधन हो गया। वह सरल, मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी थे। कोरोना काल में पत्नी सुनीता वर्मा के निधन के बाद उनकी सात बेटियां ही उनका सहारा बनी रहीं।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • महोदय में रामधनी सिंह राजपूत निवासी सिक्टोर पोस्ट खोराबार नियर मादरलैंड हॉस्पिटल के पास रहता हूं। जंगल अयोध्या प्रसाद का भूतपूर्व प्रधान हरिश्चंद्र यादव जो कि ऐक दबंग आदमी है। उसने गौशाला का गंदा पानी खुले आम सड़क पे सोसायटी में बहवा रहा है। इसकी कंप्लेन नगर निगम में किया किया लोग आए मगर कुछ नहीं किए वापस हो गए। 112 पे फोन किया कंप्लेन दर्ज हुई मगर 4 दिन बाद भी कोई आया नहीं। थाने पे कोई भी कोई कम नहीं हो सकता।  महोदय यह ऐक भू माफिया है जिसके खिलाफ कोई एक्शन हो नहीं पाता अधिकारी भी नही कुछ कर पाते। कृपया आप हमें भी जीने का अधिकार दिलाने की कृपा करे  रामधनी सिंह राजपूत  मोबाइल नंबर 9129433109
    4
    महोदय में रामधनी सिंह राजपूत निवासी सिक्टोर पोस्ट खोराबार नियर मादरलैंड हॉस्पिटल के पास रहता हूं। जंगल अयोध्या प्रसाद का भूतपूर्व प्रधान हरिश्चंद्र यादव जो कि ऐक दबंग आदमी है। उसने गौशाला का गंदा पानी खुले आम सड़क पे सोसायटी में बहवा रहा है। इसकी कंप्लेन नगर निगम में किया किया लोग आए मगर कुछ नहीं किए वापस हो गए। 112 पे फोन किया कंप्लेन दर्ज हुई मगर 4 दिन बाद भी कोई आया नहीं। थाने पे कोई भी कोई कम नहीं हो सकता। 
महोदय यह ऐक भू माफिया है जिसके खिलाफ कोई एक्शन हो नहीं पाता अधिकारी भी नही कुछ कर पाते। कृपया आप हमें भी जीने का अधिकार दिलाने की कृपा करे 
रामधनी सिंह राजपूत 
मोबाइल नंबर 9129433109
    user_Rdsingh rajput
    Rdsingh rajput
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य धनघटा। पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरणवादी दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी
    4
    (ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य 
धनघटा।	पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । 
घटना का संक्षिप्त विवरणवादी  दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की  बढोत्तरी की गयी
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    1 hr ago
  • संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति तथा शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा सोमवार को महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति तथा शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसमें गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों और अभिलेखागार की गहन जांच की गई। मिशन शक्ति केन्द्र और महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए फरियादियों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर तथा लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। उन्होंने पुलिस बल को जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग अपनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या तथा पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जाने माने समाजसेवी धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक ने बताया कि कुश मासी महोत्सव में आ रही है बड़ी-बड़ी हस्तियां, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
    1
    जाने माने समाजसेवी धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक ने बताया कि कुश मासी महोत्सव में आ रही है बड़ी-बड़ी हस्तियां, सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा बढ़ावा
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • गोरखपुर B.Ed स्काउट गाइड कैंप का समापन | Camp Fire और दीक्षा संस्कार कार्यक्रम | Latest News
    1
    गोरखपुर B.Ed स्काउट गाइड कैंप का समापन | Camp Fire और दीक्षा संस्कार कार्यक्रम | Latest News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.