logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी, ऊंचाहार में करियर एवं कॉलेज कॉन्क्लेव-2026 का सफल आयोजन ऊंचाहार/रायबरेली: चिन्मय विद्यालय, एनटीपीसी, ऊंचाहार द्वारा करियर एवं कॉलेज कॉन्क्लेव-2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश के 23 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी, डीएवी पब्लिक स्कूल तथा सरस्वती विद्या मंदिर, एनटीपीसी के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, एलायंस यूनिवर्सिटी, एरा यूनिवर्सिटी, गिटम यूनिवर्सिटी, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, केआईईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, महिंद्रा यूनिवर्सिटी, मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मास्टर्स यूनियन, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू पुणे, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, प्रथम टेस्ट प्रेप, एसजीटी यूनिवर्सिटी, एसआरएमआईएसटी गाजियाबाद, यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी, वोक्सन यूनिवर्सिटी सहित कुल 23 विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्तियों, रोजगार की संभावनाओं तथा उभरते करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने कहा कि, "आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर सही करियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। ऐसा आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप उचित निर्णय लेने में सहायता प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना भी है।" यह कॉन्क्लेव कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा सहभागी संस्थानों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विश्वविद्यालयों, संस्थानों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
2 hrs ago
aa20f2ff-53e8-450f-83e5-6f8c965176e6

चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी, ऊंचाहार में करियर एवं कॉलेज कॉन्क्लेव-2026 का सफल आयोजन ऊंचाहार/रायबरेली: चिन्मय विद्यालय, एनटीपीसी, ऊंचाहार द्वारा करियर एवं कॉलेज कॉन्क्लेव-2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश के 23 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने सहभागिता कर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी, डीएवी पब्लिक स्कूल तथा सरस्वती विद्या मंदिर, एनटीपीसी के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, एलायंस यूनिवर्सिटी, एरा यूनिवर्सिटी, गिटम यूनिवर्सिटी, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, केआईईटी डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, महिंद्रा यूनिवर्सिटी, मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मास्टर्स यूनियन, एमआईटी-डब्ल्यूपीयू पुणे, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, प्रथम टेस्ट प्रेप, एसजीटी यूनिवर्सिटी, एसआरएमआईएसटी गाजियाबाद, यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी, वोक्सन यूनिवर्सिटी सहित कुल 23 विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्तियों, रोजगार की संभावनाओं तथा उभरते करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी ने कहा कि, "आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर सही करियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। ऐसा आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप उचित निर्णय लेने में सहायता प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा और अवसर उपलब्ध कराना भी है।" यह कॉन्क्लेव कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा सहभागी संस्थानों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विश्वविद्यालयों, संस्थानों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
    1
    🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    1
    खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, 
ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा।
घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा। ​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया
    1
    उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र


रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा।
​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation
    1
    2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation 
2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं।
वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
    1
    लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.