logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्य स्तरीय वन महोत्सव शनिवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत उदयपुर, 31 जुलाई। 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन शनिवार 1 अगस्त को उदयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कालकामाता नर्सरी स्थित बांकी वनखण्ड में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री घोषणा-2026 के तहत राज्य में पहली बार विकसित किए जा रहे ‘चंदन वन साइट‘ स्थल का शुभारंभ भी होगा। मुख्य वन संरक्षक सुनील चिद्री ने बताया कि राजस्थान में पहली बार उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही में चंदन वन विकसित किए जा रहे हैं। इन जिलों में कुछ साईटों की भौगौलिक परिस्थिति चन्दन के पौधारोपण हेतु अनुकूल है। प्रत्येक स्थल पर 11-11 हजार चंदन पौधों का रोपण किया जाएगा। चंदन के पौधों के साथ उनके विकास के लिए आवश्यक होस्ट प्रजातियों जैसे नीम, करौंदा, अरहर, सहजन, शीशम एवं मेहंदी के पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चंदन वन की स्थापना से राज्य की जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। राज्य स्तरीय वन महोत्सव में राजस्थान सरकार के मंत्रीगण, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के सदस्य, पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, वन मित्र तथा विद्यार्थी भाग लेंगे।

2 hrs ago
user_Prakash nagda
Prakash nagda
Voice of people कुराबाद, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
bf91a3de-0988-482c-a07e-57350ad1d189

राज्य स्तरीय वन महोत्सव शनिवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत उदयपुर, 31 जुलाई। 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन शनिवार 1 अगस्त को उदयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कालकामाता नर्सरी स्थित बांकी वनखण्ड में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री घोषणा-2026 के तहत राज्य में पहली बार विकसित किए जा रहे ‘चंदन वन साइट‘ स्थल का शुभारंभ भी होगा। मुख्य वन

873aba15-d3b0-426d-9c79-48feae94c03c

संरक्षक सुनील चिद्री ने बताया कि राजस्थान में पहली बार उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और सिरोही में चंदन वन विकसित किए जा रहे हैं। इन जिलों में कुछ साईटों की भौगौलिक परिस्थिति चन्दन के पौधारोपण हेतु अनुकूल है। प्रत्येक स्थल पर 11-11 हजार चंदन पौधों का रोपण किया जाएगा। चंदन के पौधों के साथ उनके विकास के लिए आवश्यक होस्ट प्रजातियों जैसे नीम, करौंदा, अरहर, सहजन, शीशम एवं मेहंदी के

2c85d755-92c3-40cf-9af8-615adb86008b

पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चंदन वन की स्थापना से राज्य की जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। राज्य स्तरीय वन महोत्सव में राजस्थान सरकार के मंत्रीगण, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के सदस्य, पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, वन मित्र तथा विद्यार्थी भाग लेंगे।

More news from Udaipur and nearby areas
  • इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।
    1
    इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा
यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    3 hrs ago
  • ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    1
    ₹7,400 वेतन और 5 साल की संविदा भर्ती के विरोध में नाथद्वारा में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन


नाथद्वारा। सफाईकर्मी भर्ती में ₹7,400 मासिक वेतन एवं 5 वर्ष की संविदा व्यवस्था के विरोध में वाल्मीकि समाज और सफाईकर्मियों ने नाथद्वारा नगर पालिका के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए भर्ती शर्तों में बदलाव की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के दौर में ₹7,400 मासिक वेतन पर परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। साथ ही, 5 वर्ष तक संविदा पर नियुक्ति को कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सफाईकर्मियों को सम्मानजनक वेतन, स्थायी रोजगार और भर्ती नियमों में संशोधन किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त

चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप
— पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी।
कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    1
    आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 8302083835
    user_Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ
    Ayurvedic Practitioner Kapasan, Chittorgarh•
    4 hrs ago
  • पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक Ticket - 99159 तरुण जोशी राजसमंद 9414 239644 पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन, जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद, सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान, आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी। बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )
    3
    पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक
Ticket - 99159
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239644 
पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने  कमर कसी,
जिले की संगठनात्मक बैठक का किया गया आयोजन,
जिला प्रभारी जगदीश  जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य रहे मौजूद,
सभी ने एक स्वर में जिले के चारों निकायों और पंचायती राज चुनाव जीतने की रणनीति बनाई, 
कांग्रेस जिला प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर साधा निशान,
आने वाले दिनों में पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आज राजसमंद के चौमुखा महादेव परिसर में कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजसमंद नाथद्वारा कुंभलगढ़ और भी के कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांगिड़ ने आने वाले चुनावों के लिए कमर कसने और हर हाल में चुनाव में कांग्रेस का पंचम लहराने का आहवान किया। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी जगदीश जांगिड़ के साथ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, न्यू वर्तमान सभापति अशोक टांक, देवगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, और कांग्रेस संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सिपाही आपसी मतभेद भुलाकर एक हो जाये और पूरी तैयारी के साथ कांग्रेस कार्यकाल के दौरान किए गए जनहित और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की डबल इंजन की सरकार और चंदा चोरी करने वाले लोगों को अब जनता पहचान चुकी है और देश और ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने दावा किया की पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस अपना पंचम लहराएगी और पूरे बहुमत के साथ अपना बोर्ड गठन करेगी।
बाइट - जगदीश जांगिड़ ( कांग्रेस जिला प्रभारी,राजसमंद )
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।
    1
    मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.