logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Maharaj Singh
Maharaj Singh
Farmer Sirsaganj, Firozabad•
2 hrs ago

More news from Firozabad and nearby areas
  • Post by Maharaj Singh
    1
    Post by Maharaj Singh
    user_Maharaj Singh
    Maharaj Singh
    Farmer Sirsaganj, Firozabad•
    2 hrs ago
  • शिकोहाबाद में सोमवार रात नेशनल हाईवे पर एटा चौराहा ओवरब्रिज पर ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गया। इस घटना में ओवरब्रिज की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम बचाव कार्य में जुट गईं। घटना की सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया दो क्रेनें मंगाई गईं जिसके बाद पलटे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉला को हटाया जा सका। एटा चौराहा पर पुलिस ने वाहनों और बैरिकेड्स लगाकर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की और यातायात को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटने के बाद पुलिस ने तुरंत यातायात को सुरक्षित मार्ग से निकालना शुरू कर दिया था।
    1
    शिकोहाबाद में सोमवार रात नेशनल हाईवे पर एटा चौराहा ओवरब्रिज पर ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गया। इस घटना में ओवरब्रिज की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम बचाव कार्य में जुट गईं। घटना की सूचना मिलते ही शिकोहाबाद थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया गया दो क्रेनें मंगाई गईं जिसके बाद पलटे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉला को हटाया जा सका। एटा चौराहा पर पुलिस ने वाहनों और बैरिकेड्स लगाकर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की और यातायात को नियंत्रित किया।
थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटने के बाद पुलिस ने तुरंत यातायात को सुरक्षित मार्ग से निकालना शुरू कर दिया था।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मरीजों की जीवनरेखा बनी ‘प्राइवेट टैक्सी’, वीडियो वायरल
    1
    मरीजों की जीवनरेखा बनी ‘प्राइवेट टैक्सी’, वीडियो वायरल
    user_रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    रिपोर्टर सुशील कान्त चौधरी
    Local News Reporter जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जसवंतनगर: थाना जसवंतनगर पुलिस ने मंगवार दोपहर सैफई मार्ग पर स्थिति जूनियर स्कूल पाठकपुरा के पास संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वंशीमोहन उर्फ बंटू (44) पुत्र स्व. हदयाराम निवासी ग्राम नगला डंबर, थाना जसवंतनगर बताया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू रखने का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चाकू को सील कर लिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई मानवीय व कानूनी प्रक्रियाओं के तहत की गई।
    1
    जसवंतनगर: थाना जसवंतनगर पुलिस ने मंगवार दोपहर सैफई मार्ग पर स्थिति जूनियर स्कूल पाठकपुरा के पास संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वंशीमोहन उर्फ बंटू (44) पुत्र स्व. हदयाराम निवासी ग्राम नगला डंबर, थाना जसवंतनगर बताया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध को रोका गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू रखने का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चाकू को सील कर लिया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई मानवीय व कानूनी प्रक्रियाओं के तहत की गई।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    13 hrs ago
  • Post by Sugar Singh
    2
    Post by Sugar Singh
    user_Sugar Singh
    Sugar Singh
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फिरोजाबाद पुलिस लाइन्स में एसएसपी द्वारा 220 से अधिक विशेष पुलिस अधिकारियों (पुलिस मित्र) को परिचय पत्र वितरित किए गए। आगामी त्योहारों और चुनाव को देखते हुए शहर व देहात क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को पुलिस रेगुलेशन रूल्स के तहत विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया है। ये पुलिस मित्र समाज हित में कार्य करते हुए कानून व्यवस्था मजबूत करने में पुलिस का सहयोग करेंगे।
    1
    फिरोजाबाद पुलिस लाइन्स में एसएसपी द्वारा 220 से अधिक विशेष पुलिस अधिकारियों (पुलिस मित्र) को परिचय पत्र वितरित किए गए।
आगामी त्योहारों और चुनाव को देखते हुए शहर व देहात क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को पुलिस रेगुलेशन रूल्स के तहत विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया है।
ये पुलिस मित्र समाज हित में कार्य करते हुए कानून व्यवस्था मजबूत करने में पुलिस का सहयोग करेंगे।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    Court reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • फिरोजाबाद में SSP का बड़ा एक्शन—220 से ज्यादा पुलिस मित्र मैदान में!
    1
    फिरोजाबाद में SSP का बड़ा एक्शन—220 से ज्यादा पुलिस मित्र मैदान में!
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जसवंतनगर:तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला केशोराय मौजा जसोहन में आम रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में एकत्र हुए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि गांव के उत्तर दिशा से होकर मुख्य कचौरा–इटावा रोड को जोड़ने वाले पुराने रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा जबरन पक्का निर्माण, चबूतरा व गेट लगाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार विपक्षीगण अजीत यादव, रंजीत यादव व वगगन यादव निवासी रामताल, थाना जसवंतनगर, एकराय होकर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़े पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी रास्ते पर कब्जे की कोशिश की गई थी, तब पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया था, बावजूद इसके अब फिर निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गोपाल आश्रम की भूमि पर भी अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपते समय राधा कृष्ण, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, यदुवीर सिंह, अनिल, जगदीश, सुभाष, रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    1
    जसवंतनगर:तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला केशोराय मौजा जसोहन में आम रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में एकत्र हुए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि गांव के उत्तर दिशा से होकर मुख्य कचौरा–इटावा रोड को जोड़ने वाले पुराने रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा जबरन पक्का निर्माण, चबूतरा व गेट लगाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार विपक्षीगण अजीत यादव, रंजीत यादव व वगगन यादव निवासी रामताल, थाना जसवंतनगर, एकराय होकर कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर झगड़े पर उतारू होने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी रास्ते पर कब्जे की कोशिश की गई थी, तब पुलिस को लिखित आश्वासन दिया गया था, बावजूद इसके अब फिर निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गोपाल आश्रम की भूमि पर भी अवैध कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपते समय राधा कृष्ण, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, यदुवीर सिंह, अनिल, जगदीश, सुभाष, रवि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.