Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ । शनिवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा थाना मुहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक(न्यायालय) ,भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर,जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा ,महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह , सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने हेतु निर्देशित किया गया व गैंगेस्टर गुंडा एक्ट एचएस में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरता पूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिए गए । साथ ही साथ थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई उच्च स्तर का बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद श्री शीतला प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद तथा अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहै ।4
- Post by SONI DEVI1
- nice1
- Post by Anand Yadav1
- कानून के रखवाले या ‘रेट-लिस्ट’ के सौदागर ₹20 हजार में बिकती दिखी वर्दी!” आजमगढ़ के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मामला वही पुराना—मुकदमे से नाम हटाने की ‘सेवा’, लेकिन कीमत ₹1 लाख तय। सवाल ये है कि क्या अब थानों में न्याय नहीं, “डील” तय होती है? पीड़ित अवनीश राय ने हिम्मत दिखाई, शिकायत की—और फिर सिस्टम ने भी एक दिन के लिए ईमानदारी का चेहरा दिखा दिया। केमिकल लगे नोट, जाल बिछा, और जैसे ही ₹20 हजार की पहली किस्त जेब में गई… वर्दी का रंग भी बदल गया। अब बड़ा सवाल— क्या ये सिर्फ एक सब इंस्पेक्टर की कहानी है, या सिस्टम में कहीं गहराई तक “रेट कार्ड” छिपा बैठा है? क्या वर्दी अब सुरक्षा का प्रतीक है या डर और सौदेबाजी का? आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने आरोप लगाया था कि मुकदमे से नाम हटाने के बदले उससे ₹1 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अवनीश राय ने एंटी करप्शन यूनिट को शिकायती पत्र देकर बताया कि सब इंस्पेक्टर लगातार उस पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। परेशान होकर उसने मामले की शिकायत संबंधित विभाग से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर सब इंस्पेक्टर के पास भेजा गया। जैसे ही अभिषेक सिंह ने ₹20,000 की रिश्वत ली, पहले से मौजूद टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में एंटी करप्शन यूनिट की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।2
- बेल्थरा रोड (बलिया): नगर के श्री संतोष गुप्ता (पायनियर) के पुत्र विवेक गुप्ता, जो आर बी चिल्ड्रेन स्कूल मुजौना के छात्र हैं, ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विवेक गुप्ता का मित्रों एवं शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने भी छात्र का भव्य स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि विवेक की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है।4
- Post by मुकेश राव1
- जनपद से एक नोडल एवं 10 यात्रियों का दल हुआ रवाना मऊ । जिला सूचना अधिकारी डॉक्टर धनपाल सिंह ने विकास भवन परिसर से यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। डॉ. सिंह ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य आयोजन 19 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक होगा, जिसका औपचारिक शुभारंभ लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक जनपद से अधिकतम 10 यात्रियों और एक नोडल अधिकारी का चयन किया गया है। इस दल का नेतृत्व नोडल अधिकारी के रूप में जिला बचत अधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार कर रहे हैं। यात्रियों के दल में अर्चना रंजन, अविनाश शर्मा, राकेश सिंह, ऋषि कुमार मौर्य, अमरजीत कुमार, दीपक राव, अमित कुमार त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश तिवारी, अभय सिंह और संदीप राज शामिल हैं।3