Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4,045 किलो महुआ लाहन नष्ट, 19 प्रकरणों में 150 लीटर कच्ची शराब जब्त
Govardhan kushwaha
मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4,045 किलो महुआ लाहन नष्ट, 19 प्रकरणों में 150 लीटर कच्ची शराब जब्त
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घुघरी में ओवरलोड ऑटो पलटने से 15 स्कूली बच्चे घायल, 10 गंभीर मंडला रेफर घुघरी में ओवरलोड ऑटो पलटने से 15 स्कूली बच्चे घायल, 10 गंभीर मंडला रेफर ऑटो में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 15 बच्चे, सुरक्षा से खिलवाड़ और चालक पर नशे का आरोप घुघरी। शनिवार शाम खजरी-जुनवानी मार्ग पर बनेहरी के पास स्कूली बच्चों से भरा एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से 10 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय मंडला रेफर कर दिया गया है। ऑटो में घुघरी के तीन अलग-अलग स्कूलों के बच्चे सवार थे। छुट्टी के बाद घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और पुलिस की मदद से सभी को घुघरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक छोटे से ऑटो में 15 बच्चों को बैठाया गया था, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। चालक के शराब के नशे में होने की भी आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यातायात नियमों व सुरक्षा मानकों की इस गंभीर अनदेखी की जांच कर रही है।1
- मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4,045 किलो महुआ लाहन नष्ट, 19 प्रकरणों में 150 लीटर कच्ची शराब जब्त1
- मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के अंत में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी ने वॉलीबॉल के मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैत्रीपूर्ण मैच का आनंद लिया।1
- बारिश के मौसम में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी फीडर में मेंटेनेंस बारिश के मौसम में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी फीडर में मेंटेनेंस घंसौर। शनिवार, 12 सितंबर 2026 को घंसौर नगर में विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। बारिश के मौसम में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी न हो और विद्युत आपूर्ति सुचारू बनी रहे, इसके लिए विभाग द्वारा लाइन एवं विद्युत उपकरणों का रखरखाव किया जा रहा है। मेंटेनेंस कार्य के दौरान कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।1
- जबलपुर की सबसे महंगी मटकी फोड़ प्रतियोगिता मांझी व्यायाम शाला ने फोड़ी1
- तरु मित्र फाउंडेशन ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रोपे 12 फलदार व छायादार पौधे टिकरिया में पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण तरु मित्र फाउंडेशन ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रोपे 12 फलदार व छायादार पौधे तरू मित्र फाउंडेशन के सदस्यों ने 13 सितंबर रविवार 10 बजे मीडिया को बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरु मित्र फाउंडेशन द्वारा टिकरिया स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अभियान में फाउंडेशन के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के कुल 12 पौधे लगाए। इस दौरान आम, अमरूद, पीपल, रामफल, जामुन और बेल जैसे उपयोगी, फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। फाउंडेशन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है, जिसके लिए उन्होंने संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने में अत्यंत सहायक होते हैं। ये पेड़ न केवल वर्तमान को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि भावी पीढिय़ों के लिए एक सुरक्षित और हरित वातावरण तैयार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 00000000000000000000000000001
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बनहेरी रोड पर बड़ा हादसा ऑटो पलटा, 12 बच्चे घायल—बनहेरी रोड पर मचा हड़कंप घुघरी:- बनहेरी रोड पर आज एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 12 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है। हादसा कैसे हुआ और बच्चों की हालत कैसी है, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।1
- 🔴 जबलपुर में दर्दनाक हादसा: पीपल देवरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत - सिर में गंभीर चोट से मौके पर गई जान, टक्कर मारने वाला चालक फरार - सिहोरा/मझौली। सिहोरा-मझौली रोड पर पीपल देवरी गांव के पास बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खितौला वार्ड नंबर 16 निवासी अतुल चौधरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई। - 🚨 तेज टक्कर से सड़क पर गिरा युवक - जानकारी के अनुसार, अतुल चौधरी अपने पिता राम चरण चौधरी के साथ किसी काम से मझौली गए थे। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। पीपल देवरी के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। - टक्कर इतनी तेज थी कि अतुल सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई और अधिक चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। - 👮 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा - हादसे की सूचना मिलते ही मझौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर परिजनों को घटना की सूचना दी। - 🚔 टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार - हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में वाहन की जानकारी जुटा रही है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। - मझौली थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया कि पीपल देवरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। मर्ग दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और वाहन की तलाश की जा रही है। - 📍 पीपल देवरी, मझौली | जबलपुर, मध्यप्रदेश - 🎙️ रिपोर्ट — दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका NEWS हर खबर सच के साथ1