गोवध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ व गोवंश की खाल बरामद हंडिया। थाना हंडिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन चापड़, दो लकड़ी के ठीहे, गोवंश की खाल तथा मांस बेचकर प्राप्त शेष 880 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, चौरा बड़ैरा निवासी नागेश कुमार त्रिपाठी की गाय तीन सितंबर को खूंटे से बंधी अवस्था में गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान उसके अवशेष बजहा मिश्रान क्षेत्र में झाड़ियों के पास स्थित कुएं के निकट मिले। तहरीर के आधार पर छह सितंबर को हंडिया थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सात सितंबर को बजहा मिश्रान के पास से सागर शुक्ला उर्फ छोटू, रचना शुक्ला उर्फ रंजना और अनीता शुक्ला को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है। नामजद अभियुक्त रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के नेतृत्व में थाना हंडिया पुलिस टीम ने की। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
गोवध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ व गोवंश की खाल बरामद हंडिया। थाना हंडिया पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन चापड़, दो लकड़ी के ठीहे, गोवंश की खाल तथा मांस बेचकर प्राप्त शेष 880 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, चौरा बड़ैरा निवासी नागेश कुमार त्रिपाठी की गाय तीन सितंबर को खूंटे से बंधी अवस्था में गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान उसके अवशेष बजहा मिश्रान क्षेत्र में झाड़ियों के पास स्थित कुएं के निकट मिले। तहरीर के आधार पर छह सितंबर को हंडिया थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सात सितंबर को बजहा मिश्रान के पास से सागर शुक्ला उर्फ छोटू, रचना शुक्ला उर्फ रंजना और अनीता शुक्ला को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है। नामजद अभियुक्त रज्जन शुक्ला और अंकित शुक्ला की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के नेतृत्व में थाना हंडिया पुलिस टीम ने की। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
- डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने मीटिंग आर्मी मीटिंग कर ग्रामीणों का किया जनसुनवाई। डिप्टी सीएम माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने मीटिंग आर्मी मीटिंग कर ग्रामीणों का किया जनसुनवाई।1
- जिलाधिकारी प्रयागराज ने महिलाओं को दारू का की दुकान पर करवाई के आश्वासन दिया और कहा एक हफ्ते के अंदर इसका निस्तारण कर दिया जाएगा तब जाकर के उन्होंने ठीक ही के सामने से हटे मेजा प्रयागराज जिलाधिकारी प्रयागराज ने महिलाओं को दारू का की दुकान पर करवाई के आश्वासन दिया और कहा एक हफ्ते के अंदर इसका निस्तारण कर दिया जाएगा तब जाकर के उन्होंने ठीक ही के सामने से हटे मेजा प्रयागराज1
- यमुना पुत्र बाबा हरिदास जी के नित्य प्रतिदिन होता हैं यज्ञ हवन... जय माँ यमुना1
- स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास से 75 लीटर शराब के साथ युवती गिरफ्तार, सूटकेस खुलते ही उड़े होश स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की AC फर्स्ट क्लास (H-1) कोच से नेहा कुमारी को शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसके सामान से लगभग 75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने उसके साथ हरियाणा के ईशान कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।1
- महिला पत्रकार शाहीन खान प्रकरण में निष्पक्ष जाँच करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थन में इलाहाबाद जन कल्याण समिति ने उठाई आवाज.. प्रयागराज। दिल्ली में 4PM की महिला पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट, पुलिस द्वारा थाने ले जाने तथा ड्यूटी के दौरान कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर मोहम्मद हन्जला फारूकी के नेतृत्व में इलाहाबाद जन कल्याण समिति ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। समिति ने प्रधानमंत्री, भारत सरकार को अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। हन्जला फारूकी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। जनहित के मुद्दों पर सवाल पूछना, घटनाओं की जानकारी जुटाना और जनता के सामने तथ्य रखना पत्रकारों का लोकतांत्रिक दायित्व है। किसी पत्रकार के साथ कथित मारपीट, धमकी, दबाव या दुर्व्यवहार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जांच पूरी होने से पहले दोषी नहीं माना जाना चाहिए, लेकिन यदि जांच में कानून के विपरीत बल प्रयोग, उत्पीड़न, धमकी या दुर्व्यवहार के आरोप प्रमाणित होते हैं, तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग करते हुए इलाहाबाद जन कल्याण समिति ने केंद्र सरकार से देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा एवं प्रेस स्वतंत्रता कानून (Journalist Protection Act) बनाने की मांग की है। समिति ने मांग की है कि पत्रकारों के साथ हिंसा, धमकी, उत्पीड़न अथवा उनके कार्य में अनुचित हस्तक्षेप की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए स्वतंत्र पत्रकार सुरक्षा शिकायत एवं निगरानी तंत्र बनाया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि यदि किसी मामले में पत्रकार के साथ नाम, धर्म, पहचान या अन्य किसी आधार पर भेदभाव किए जाने का आरोप सामने आता है, तो उस पहलू की भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की जाए। शाहीन के साथ पत्रकार समाज खड़ा है, हन्जला फारूकी ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक पत्रकार की नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता की लड़ाई है। पत्रकारों को भयमुक्त वातावरण में अपना कार्य करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन उसी के साथ पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों और गरिमा की रक्षा करना भी आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a) और 21 में निहित अधिकारों की प्रभावी रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो शांतिपूर्ण आंदोलन हन्जला फारूकी ने स्पष्ट किया कि इलाहाबाद जन कल्याण समिति पत्रकारों के समर्थन में संविधान और कानून के दायरे में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं होती है, तो समिति पत्रकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं जनजागरण अभियान चलाने के लिए बाध्य होगी। इलाहाबाद जन कल्याण समिति की मांग स्पष्ट है—पत्रकारों को डर नहीं, सुरक्षा चाहिए; दबाव नहीं, स्वतंत्रता चाहिए; और हर शिकायत पर निष्पक्ष जांच व कानून के अनुसार न्याय चाहिए।1
- जिला कारागार नैनी में सामाजिक सहयोग की सराहनीय पहल* जिला कारागार नैनी में *जिला महिला व्यापार मंडल एवं प्रयाग व्यापार मंडल* द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी एक सराहनीय पहल की गई। महिला बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों एवं अन्य लोगों को लंबे समय तक बाहर प्रतीक्षा करनी पड़ती है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए कारागार परिसर के बाहर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतीक्षा करने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। गतिशील एक साझी मुहीम ट्रस्ट ने जिला महिला व्यापार मंडल के साथ मिलकर जिला कारागार में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा पांच सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि महिला बंदी सिलाई का प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को रोजगार के अवसर में बदल सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में *डीआई जी श्री राजेश श्रीवास्तव श्रीमती अंजू श्रीवास्तव, सुप्रीटेंडेंट अमिता दुबे जेलर सुनील. कुमार विश्वकर्मा एवं प्रयाग व्यापार मंडल के* *अध्यक्ष श्री राणा चावला, जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अवंतिका टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान, उपाध्यक्ष श्रीमती शिवानी द्विवेदी,कोषांध्यक्ष सरदार जातिन्दर सिंह,मशीनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरीश खुराना , गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुफरान अहमद,उपाध्यक्ष विद्यासागर जी, आकाश जायसवाल,फ़िरोज़ अहमद, विद्द्यालय सागर एबं गतिशील ट्रस्ट के चेयरमैन एंड मैनेजिंग ट्रस्टी बृजेश प्रताप सिंह,धर्मेंद्र द्विवेदी,वंदना त्रिपाठी प्रीती जायसवाल,रंजना मिश्रा,नेहा कक्कड़,रिया आहूजा,अंबुजा जी,उज़्मा राशिद,पूनम गुप्ता* *शगुन अकरम* जी सहित अन्य गणमान्य लोगो ने मदद की और उपस्थित रहे। यह पहल केवल सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला बंदियों को सम्मान, कौशल और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं।2
- प्रयागराज: झूसी के सोहम आश्रम घाट के पास गंगा नदी में बड़ा हादसा, नहाते समय डूबे लोग प्रयागराज: जिले के झूसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहम आश्रम के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और जल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। हादसे का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे सोहम आश्रम के पास गंगा घाट पर गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण तीन बच्चे डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत एक बच्चे को तो सकुशल बचा लिया, लेकिन दो अन्य बच्चे तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आकर लापता हो गए। पुलिस और जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही झूसी थाना पुलिस और जल पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। जल पुलिस के गोताखोरों ने नदी में सघन छानबीन और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लापता बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अचानक हुई दुर्घटना से बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने एक बार फिर अपील की है कि गहरे पानी और तेज बहाव वाले घाटों पर बच्चों को अकेला न छोड़ें और पूरी सावधानी बरतें।1
- जल निकासी नाली के अभाव में तालाब बनी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान नाली निर्माण के अभाव में तालाब बनी सड़क, कीचड़ और गड्ढों से ग्रामीण परेशान मेजा प्रयागराज। विकास खानदुर्गा के ग्राम सभा गोसोरा कला में जिस तरह से सड़क की बदहाली का मार्ग ग्रामीण खेल रहे हैं कहीं न कहीं देखा जाए तो बरसात में विकास कार्यों की पोल खोल नजर आ रही है। गोसौरा ग्राम सभा में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ का साम्राज्य हो गया है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर उसे तालाब में तब्दील कर देता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क से होकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे रोजाना गुजरते हैं, लेकिन जलभराव और कीचड़ के कारण आए दिन फिसलने का खतरा बना रहता है। कई बार लोगों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम सभा में विकास कार्यों के नाम पर धन खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के साथ दोनों ओर नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बीमारी और दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। सैकड़ो की संख्या में अमित श्रीवास्तव अजय आदिवासी महेंद्र यादव संतोष यादव विवेक यादव आकाश यादव लवकुश यादव मानसिंह अजीर श्रीवास्तव राजेंद्र श्रीवास्तव कमला शंकर यादव छेदीलाल यादव सहीत कई लोग उपस्थित रहे।3
- साहब सिस्टम की चाल कब बढ़ेगी लोगो के आस टूट रहे है साहब सोशल मीडिया पे ही होगा सब जमीन पे कब *भदोही पिलखुना: 16 5 26 रात 10 बजे रिपोर्ट नहीं, शाम को हल्का बदला, दोपहर 12 बजे आरोपी से मुलाकात - फिर भी थाने नहीं ले गए - पिलखुना केस में लापरवाही *भदोही।* पिलखुना लूट कांड में एक । पीड़ित का आरोप है कि 18-05-2026 को हल्का परिवर्तन शाम को हुआ, लेकिन उसी दिन *दोपहर 12 बजे SI दिनेश आरोपियों से मिले थे, थाने नहीं ले जाकर उनके पिता को शांति भंग चालान*। उसी दिन सुबह 9 बजे डाकिया से 37 हजार की लूट हो गई थी। *1.* 18-03-2026 - 126/135 BNSS चालान *2.* 15-04-2026 - IGRS 92619800010965 धमकी की शिकायत *3.* 14-05-2026 - CO आख्या - आगे कार्यवाही नहीं *4.* *16-05-2026 रात 10 बजे - ऊँज थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं - GD खाली -* *5.* *18-05-2026 सुबह 09:00 बजे - 27,000 सरकारी + 10,000 निजी = 37,000 की लूट - FIR 0049 -* *5A. [नया सबसे बड़ा पॉइंट] - 18-05-2026 दोपहर 12:00 बजे - SI दिनेश आरोपियों से मिले, थाने नहीं ले गए -* पीड़ित का आरोप - *"18-05-2026 को दिन में 12 बजे SI दिनेश तिवारी आरोपियों से मिले थे, उन्हें थाने नहीं ले जाकर उनके पिता को शांति भंग प्रदान कर दी गई। उसी दिन शाम को उनका हल्का परिवर्तन किया गया।"* यदि दोपहर 12 बजे ही आरोपियों को थाने लाया गया होता तो क्या 9 बजे हुई लूट की बरामदगी हो जाती? ये जांच का विषय है। *6.* 18-05-2026 शाम को - हल्का परिवर्तन का आदेश *7.* 20-05-2026 - दो FIR - 0049 GD038 और 0053 GD036 *8.* 24-05-2026 - IGRS 40019826013218 - 13 घंटे में निस्तारित *9.* 06-06-2026 - फोटो बिना जानकारी के लेना और FIR नंबर 0049 को 0069 लिखने का आरोप *10.* 06-06-2026 - ग्राम प्रधान अर्चना मिश्रा, विनोद मिश्रा, कृपाशंकर शुक्ला का संयुक्त शपथ-पत्र - फर्जी गवाह का खुलासा *11.* 07-06-2026 - SHO आख्या - फिर 0049 *12.* 09-06-2026 - CO को प्रार्थना पत्र - 309 BNS व CDR मांग *13.* 19-06-2026 - हाईकोर्ट CRLP 14569/2026 *14.* 07-09-2026 - 90 दिन बाद भी चार्जशीट नहीं, 27,000 बरामद नहीं *अब 5 मुख्य मांगें -* 1. 16 मई रात 10 बजे की GD और 18 मई दोपहर 12 बजे की GD दोनों की जांच हो - क्या आरोपियों से मुलाकात की एंट्री है? 2. 18 मई को हल्का परिवर्तन का टाइम और आदेश सार्वजनिक हो - सुबह, दोपहर या शाम? 3. दिनेश तिवारी द्वारा दोपहर 12 बजे आरोपियों को थाने न ले जाकर पिता को शांति देने की एंट्री की जांच हो 4. 309 BNS व CDR जांच 5. 27,000 बरामदगी *18 मई को टाइमलाइन -* *09:00 AM - लूट* *12:00 PM - SI दिनेश आरोपियों से मिले (आपका आरोप) - थाने नहीं ले गए* *शाम को - हल्का परिवर्तन* *मतलब लूट के 3 घंटे बाद आरोपी मिले, फिर भी छोड़ दिया गया।* कार्य के नाम पर खाना पूर्ति हो रही संवादाता। रामेश्वर तिवारी उजाला स्पीड न्यूज ज्ञानपुर भदोही आज कुछ वीडियो दिखा रहा हु बाकी कल कुछ और आयेगा2