Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 11 दिन में प्रवेश नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 11 दिन में प्रवेश
KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 11 दिन में प्रवेश नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 11 दिन में प्रवेश
More news from हरियाणा and nearby areas
- नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 11 दिन में प्रवेश नगर पालिका कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 11 दिन में प्रवेश1
- गार्ड के साथ रील देखते बंदर का वीडियो वायरल। फ़ोन मे हर रोज देखता है रील।1
- चेयरमैन रिंकू सैनी ने शहीदों को नमन कर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया शहीद किसी एक कौम के नहीं बल्कि सबके सांझे होते है-सैनी इन्द्री विजय कांबोज ।। सोशल जस्टिस एंड़ एंपावरमैंट कांसिल आफ इंडिय़ा के चेयरमैन रिंकू सैनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में तिरंगा फहराकर देश के शहीदों की याद में वंदे मातरम व भारत माता की जय का उद्द्योष किया। उन्होंने इन्द्री नगरपालिका परिसर मेंं शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इसके बाद चेयरमैन रिंकू सैनी ने इन्द्री हल्के के गांव मुखाला के कारगिल शहीद प्रवेश राणा की प्रतिमा पर फूल अर्पित अपने श्रद्धासुमन भेंट किए। उन्होंने शहीद के परिजनों के साथ मिलकर उनका दु:ख सांझा किया। चेयरमैन रिंकू सैनी ने कहा कि आज हम इन्हीं शहीदों की कुर्बानियों की वजह से सुख का सांस ले रहे है। शहीदों की कुर्बानियों को कभी भूलाया नहीं जा सकता हंै। शहीद किसी एक कौम के नहीं होते है बल्कि वो सबके सांझे होते है। रिंकू सैनी ने कहा कि आज का दिन एक पर्व का दिन है। इस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस आजादी को पाने के लिए देश के अनगिनत वीरों ने अपनी कुर्बानियां दी है। सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार शहीदों को पूरा मान समान दे रही है। शहीदों के परिवारों को सरकारी नौकरियंा व नकद राशि देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमे आज के दिन आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए ओर देश को आगे विकास की ओर ले जाने का प्रण भी लेना चाहिए। इस अवसर पर सोहन लाल, मोनू पहलवान, बबलू,सोनू, बाबा मदन सिंह,राहुल, छोटू, बिल्ला सहित कई अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी का मुंह मीठा करवाया गया।1
- डॉ. धर्म सिंह सैनी के स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़,नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। डॉ. धर्म सिंह सैनी के स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ गंगोह। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज संगठन का राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और डॉ. सैनी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने उनके संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।1
- ब्रेजा गाड़ी व पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत 11 घायल हुए हैं। पानीपत के गांव शाहपुर के पास एक ब्रेजा गाड़ी पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई और 11 व्यक्ति घायल घायलों में चार ब्रेजा गाड़ी के और सात पिकअप में सवार होकर पानीपत की तरफ जा रहे थे। शनिवार रविवार की रात को 2:00 बजे गांव शाहपुर के पास एक पिकअप वाहन (छोटा हाथी ) व ब्रेजा कार की टक्कर हो गई। जिसमें 12 लोग घायल हो गए । हादसे के बाद की पुकार को देख सभी को राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया है।एक व्यक्ति की मौत हो गई एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेजा कर में सवार चारों युवक मूल रूप से भिवानी जिले के रहने वाले थे घायल अमन ने बताया कि वह ट्रेडिंग व ट्रांसपोर्ट का काम करता है अपने तीन दोस्तों के साथ वह सुरेश राहुल और संजय के साथ भिवानी से हरिद्वार घूमने के लिए जा रहा था। थाना इसराना अंतर्गत गांव शाहपुर के पास पहुंचे तो सामने पानीपत की तरफजा रहे पिकअप वाहन में ब्रेजा गाड़ी की टक्कर लगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ब्रेजा गाड़ी में बैठे चारों दोस्त और पिकअप में सवार आठ व्यक्ति घायल हुए। जिसमें एक व्यक्ति जोगेंद्र पुत्र अमित सिंह की मृत्यु हो गई। अन्य घायलों में अमन , सुरेश ,राहुल, संजय ब्रेजा कार व जोगेंद्र उर्फ जोनी, आकाश पुत्र लक्ष्मण , सोनू पुत्र अमरुद्दीन,मोहम्मद आजाद , शिव पुत्र विश्वनाथ, कबीर पिकअप माल गाड़ी में सवार घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज में लाया गया।जहां से फर्स्ट एड के बाद उन्हें पी जी आई खानपुर रेफर कर दिया गया था।एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति होने के कारण पी जी आई रोहतक रेफर किया गया है।2
- सहारनपुर तहसील रामपुर मनिहार की ग्राम पंचायत सचिवालय Sambalheri वह सार्वजनिक स्थल पर गंदगी जल भराव की स्थिति आज तक किसी भी अधिकारी ने इस शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया सहारनपुर तहसील रामपुर मनिहारान की ग्राम पंचायत sambalheri वह सार्वजनिक स्थल पर गंदगी वह जल स्थिति से ग्रामीण परेशान कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है2
- शामली(बाबरी)। मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना बाबरी पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार दाव भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बाबरी निवासी ज्ञानेश्वर उर्फ सोनू के साथ गौरव उर्फ गौरी, मोनू और सन्नी, सभी निवासी ग्राम एवं थाना बाबरी, ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार और दाव से मारपीट कर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बाबरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने थानाध्यक्ष बाबरी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी थानाभवन श्याम सिंह के नेतृत्व में थाना बाबरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी गौरव उर्फ गौरी पुत्र अजय कुमार तथा मोनू पुत्र अजय कुमार, निवासी ग्राम बाबरी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक दाव भी बरामद किया है। मामले में थाना बाबरी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- 15 अगस्त के दिन हा सी हिसार में हुए घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान देखिए क्या कहा 15 अगस्त के दिन हा सी हिसार में हुए घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का बड़ा बयान देखिए क्या कहा1