Shuru
Apke Nagar Ki App…
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हेमंत साहू ने तीखा हमला बोला है और इन मीटरों को 'डिकैती मीटर' करार दिया है।
UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हेमंत साहू ने तीखा हमला बोला है और इन मीटरों को 'डिकैती मीटर' करार दिया है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी के नेतृत्व में कालाढूंगी के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के तत्काल और प्रभावी समाधान की पुरजोर मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से चकलुआ में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को शासन स्तर पर निरस्त करने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके अलावा कोटाबाग और कालाढूंगी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी दूर करने की मांग उठाई गई है ताकि ये अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर न रह जाएं। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों की मरम्मत कर हर घर तक नियमित पेयजल आपूर्ति करने और कोटाबाग ब्लॉक व कालाढूंगी नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को तुरंत सुधारने की मांग भी की गई है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का समय पर समाधान करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कालाढूंगी नगर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट, कालाढूंगी ब्लॉक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री स्वास्तिक उपाध्याय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर पार्षद शैलेंद्र दानू को धरने पर बैठना पड़ा है। इस घटना के बाद से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।1
- Available for Sale Locality : Fatehpur Road, Gandhi Ashram, Shivpuram, Pipalpokhra No. 1 Area (dimensions) : 1930 Expected Price : 7200000 Property Type : Independent House / Villa Property Condition : New Bedrooms (BHK) : 2 BHK Furnishing : Unfurnished 🏡 बिक्री हेतु अंडर-कंस्ट्रक्शन स्वतंत्र मकान 🏡 📍 स्थान: फतेहपुर रोड, गांधी आश्रम, शिवपुरम पीपल पोखरा नं. 1, हल्द्वानी, एबीएम स्कूल के नजदीक। उत्तराखंड लगभग 1930 वर्गफुट प्लॉट पर निर्मित लगभग 1150 वर्गफुट अंडर-कंस्ट्रक्शन मकान बिक्री बुकिंग हेतु उपलब्ध है। ✅ अच्छी लोकेशन पर स्थित ✅2 बेडरूम अटेच बाथरूम ✅किचन ✅मंदीर ✅लॉबी ✅800/900 sqft ओपन स्पेस ✅उत्तर मुहाना है। ✅डबल साइड रोड ✅ मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ✅ चौड़ी सड़क एवं आसान आवागमन ✅ शांत एवं विकसित आवासीय क्षेत्र ✅ स्कूल, मार्केट, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नजदीक ✅ खरीदार अपनी पसंद के अनुसार फिनिशिंग करवा सकता है। ✅मकान कार्य कंप्लीट करके मिलेगा। ✅ रहने एवं निवेश दोनों के लिए बेहतरीन अवसर 📐 प्लॉट क्षेत्रफल: 1930 वर्गफुट 🏗️ स्थिति: Under Construction 📞 संपर्क: [9045168091]2
- नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में आर्मी कैंट क्षेत्र राजपुरा की प्रतिबंधित दीवार फांदकर अंदर घुसे एक संदिग्ध व्यक्ति को सेना के जवानों ने पकड़ा, जो बाद में चार महीने से लापता उत्तर प्रदेश का निवासी निकला। 13 जुलाई 2026 को सेना के नायब सूबेदार पी.सी. प्रधान (यूनिट-301) अन्य जवानों के साथ इस संदिग्ध को लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान यह व्यक्ति केवल अपना नाम 'इरफान' बता पा रहा था और पूरी तरह से मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गोपनीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर जांच शुरू की थी। अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार पुलिस ने नेटग्रिड के माध्यम से फोटो के जरिए संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया। तकनीकी दक्षता के सफल उपयोग से उसकी पहचान 36 वर्षीय इरफान, निवासी ग्राम सिगोही, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। इसके बाद हल्द्वानी पुलिस ने बलरामपुर डीसीआर के माध्यम से परिजनों और ग्राम प्रधान से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि वे करीब साढ़े तीन से चार महीने पहले इरफान को इलाज के लिए गोरखपुर ले गए थे, जहां से वह अचानक लापता हो गया था। बेटे के सकुशल मिलने की खबर से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने नैनीताल पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर और साइबर सेल के कांस्टेबल नरेन्द्र धामी शामिल रहे, जिनकी उच्चाधिकारियों ने भी जमकर प्रशंसा की है।2
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गोबर और मंदिर के फूलों जैसी बेकार सामग्रियों से लाखों रुपये का कारोबार खड़ा किया गया है। यह ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण की एक सफल कहानी है, जहां स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमियों ने कचरे को कंचन (वेस्ट टू वेल्थ) में बदला है। इस अनोखे और नवोन्मेषी प्रयास के तहत गोबर और फूलों का उपयोग करके हवन टिकली जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल की दिशा में एक बड़ा कदम है।1
- हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। वहां समय रहते बरती गई सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।1
- नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस मामले में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हेमंत साहू ने तीखा हमला बोला है और इन मीटरों को 'डिकैती मीटर' करार दिया है।1
- नैनीताल के मल्लीताल में बिड़ला रोड पर ओल्ड ग्रोव पार्किंग के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ सड़क के ऊपरी हिस्से में स्थित घास और पेड़ों वाले एक मैदान में चर रहा बैल अचानक संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर सीधे मुख्य सड़क पर आ गिरा। इस भीषण हादसे में बैल के सींग टूट गए और पैर में गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण वह दोपहर ढाई बजे से वहीं तड़पता रहा। स्थानीय निवासियों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि बेजुबान की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन या अन्य माध्यमों से उसका रेस्क्यू किया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद टीम उसे उन्नत इलाज के लिए तत्काल पंतनगर लेकर रवाना हुई। क्षेत्र के लोगों ने बेजुबान की जान बचाने के लिए बजरंग दल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।1