रिपोर्ट— भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश। हेडलाइन— खतरों से खाली नहीं पुरैना का रविवार बाजार, सड़क किनारे दुकानें और तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही; हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल। पुरैना का रविवार बाजार बना हादसों का खतरा, भारी वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर खरीदारी करने मजबूर लोग ? एंकर— पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरैना में हर रविवार लगने वाला साप्ताहिक सब्जी बाजार इन दिनों सुविधा से ज्यादा खतरे का कारण बनता नजर आ रहा है। बारिश के चलते बाजार की व्यवस्थाएं बिगड़ने के बाद दुकानदार सड़क किनारे दुकानें लगाने को मजबूर हैं। वहीं इसी मार्ग से ट्रक, ट्रॉले और सीमेंट टैंकर जैसे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बाजार पहुंचने वाले ग्राहक और राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर खरीदारी करने को मजबूर हैं। पुरैना में JK सीमेंट फैक्ट्री के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पहले से ही लगातार बनी रहती है। रविवार को इसी सड़क किनारे सब्जी बाजार लगने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। बारिश के मौसम में बाजार परिसर की अव्यवस्था के चलते दुकानदारों ने सड़क के किनारे ही अपनी दुकानें सजा ली हैं। नतीजा यह है कि सड़क पर पैदल चलने वालों, दोपहिया वाहनों और भारी वाहनों के लिए जगह बेहद सीमित हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा दुकानदारों से बैठकी के नाम पर शुल्क भी लिया जाता है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब बाजार से शुल्क लिया जा रहा है, तो दुकानदारों और ग्राहकों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित बाजार स्थल की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही? हादसे के बाद बढ़ी चिंता— रविवार को बाजार के दौरान सड़क पर एक व्यक्ति हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आपातकालीन सेवा को सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई। लेकिन बाजार में मौजूद भीड़ और लगातार गुजर रहे भारी वाहनों के कारण एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि करीब 100 मीटर का रास्ता भी भीड़ और यातायात के कारण आसानी से पार नहीं हो सका। यह स्थिति केवल एक हादसे की कहानी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है जिसमें बाजार के दिन सड़क पर लोगों की भीड़ और भारी वाहनों की आवाजाही एक साथ जारी रहती है। पुलिस चौकी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल— स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को देखते हुए JK सीमेंट के सामने चौकी बनाई गई है। इसके बावजूद बाजार के समय प्रभावी यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन नजर नहीं आता। लोगों का मानना है कि यदि बाजार के दौरान यातायात को व्यवस्थित किया जाए और भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए, तो दुर्घटनाओं के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। JK सीमेंट प्रबंधन की भूमिका पर भी उठे सवाल— स्थानीय लोगों का कहना है कि JK सीमेंट प्लांट क्षेत्र में सड़क सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण विषय है। कंपनी द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विज्ञापनों, पोस्टरों, बैनरों, चौपालों, नाटकों और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। ऐसे में लोगों का सवाल है कि जब सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, तो फिर प्लांट के आसपास सड़क पर लगने वाले इस बाजार और उससे पैदा हो रही यातायात संबंधी समस्या के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं? लोगों की मांग— राहगीरों और बाजार में आने वाले ग्राहकों की मांग है कि रविवार के बाजार के लिए सड़क से अलग कोई सुरक्षित और निर्धारित स्थान चिन्हित किया जाए। साथ ही बाजार के समय यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, भारी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जाए और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता पूरी तरह सुगम रखा जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते व्यवस्था में सुधार करना चाहिए, क्योंकि सड़क किनारे लगने वाला बाजार किसी भी वक्त गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। पुरैना का रविवार बाजार फिलहाल सुविधा और सुरक्षा के बीच उलझा नजर आ रहा है। एक तरफ रोजी-रोटी के लिए दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारी हैं, तो दूसरी तरफ बाजार में खरीदारी करने वाले आम लोग और इसी सड़क से गुजरते भारी वाहन। ऐसे में जरूरत टकराव की नहीं, बल्कि बेहतर और सुरक्षित व्यवस्था की है। अब देखना होगा कि सामने आए हादसे और स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संबंधित जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और किसी बड़े हादसे से पहले पुरैना के रविवार बाजार को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

- वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन पन्ना जिला के गुनौर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन पन्ना जिला के गुनौर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।1
- रिपोर्ट — भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना, मध्यप्रदेश हेडलाइन — अमानगंज थाना परिसर बना भक्तिमय धाम, अखंड रामधुन के बाद सैकड़ों कन्याओं का पूजन और विशाल भंडारा। अमानगंज थाना परिसर में गूंजा राम नाम का जाप, अखंड रामधुन के साथ विशाल कन्या भोज व भंडारा संपन्न। एंकर — अमानगंज थाना परिसर में इन दिनों कानून-व्यवस्था के साथ भक्ति और सेवा की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। नागा जी सरकार के पावन सानिध्य में आयोजित अखंड रामधुन, विशाल कन्या भोज और महाप्रसाद भंडारे में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी। पूरे परिसर में लगातार राम नाम का संकीर्तन गूंजता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा। अमानगंज थाना परिसर स्थित नागा जी सरकार के पावन प्रांगण में आयोजित धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। अखंड रामधुन के दौरान श्रद्धालुओं ने लगातार राम नाम का जाप और संकीर्तन किया, जिससे पूरा थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। पुलिस विभाग के मुख्य यजमान एएसआई राघवेंद्र प्रधान एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान विशाल कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। अमानगंज थाना परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने भक्ति के साथ-साथ सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। रामधुन की गूंज और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।1
- अवंती बाई की दहाड से शासन प्रशासन मनुवादी विधायक सांसद काँप उठा mp जिला अशोकनगर#चंदेरी विधानसभा के माहोली में 1857 की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंग्रेजों को धूल चटाने वाली शहीद वीरांगना महारानी अबंती बाई लोधी जी की कई बर्षो से लगी मूर्ति हटवाने के बाद ओबीसी एससी एसटी संगठन की एकता विरोध करते हुए एक बड़े आंदोलन के चेतावनी को देखते हुए शासन प्रशासन विधायक सांसद में घुटने टेक कर मूर्ति को पुनः उसी जगह स्थापित करवाया मनुवादियों का दिमाग नहीं चल पाया जय जवान जय किसान जय संविधान जय अवंती बाई जय लोधेश्वर1
- अजयगढ़ में तिरंगे के सम्मान पर सवाल, कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर बैठे बीएमओ अजयगढ़ में तिरंगे के सम्मान पर सवाल, कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर बैठे बीएमओ अजयगढ़। अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. शोभाराम शर्मा द्वारा अपने कार्यालय की कुर्सी पर राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर बैठने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ध्वज संहिता के पालन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। देशभर में इन दिनों 'हर घर तिरंगा' अभियान के माध्यम से नागरिकों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे समय में एक जिम्मेदार शासकीय अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का इस प्रकार उपयोग किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग किसी भी प्रकार के गद्दे, मेज, कुर्सी, मंच अथवा अन्य वस्तुओं को ढकने के लिए नहीं किया जा सकता। वहीं राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत तिरंगे का अपमान दंडनीय अपराध है। नियमों के उल्लंघन पर तीन वर्ष तक के कारावास, जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग संबंधी नियमों की अनदेखी करेंगे, तो आम जनता तक गलत संदेश जाएगा। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।3
- करीब दो वर्षों से पन्ना जिले में हीरा कार्यालय में हीरा तो पर्याप्त जमा हो रहे लेकिन उदास 3 ग्राहकों के लिए जो हीरा जमा कर चुके हैं उनको अब अपना विश्वास है कि हीरे की बिक्री कब होगी और कब हमारा पैसा मिलेगा लेकिन अधिकारियों द्वारा प्रयास अभी तक कोई लिखित नहीं दिया गया इससे काफी उदास जो हीरा जमा कर चुके हैं ग्राहकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है अब देखना होगा अधिकारी रवि पटेल द्वारा कब हीरा की मिस्त्री और सेललगवाते हैं यूं ही चलता रहेगा नहीं तो चिंता का विषय हीरा जमा करता हूं के लिए पैसों की जरूरत सबको होती है किसी को शादी करना है किसी को अपना घर बनाना है किसी को अपना बैंक का कर्ज चुकाना है लेकिन अभी तक 2 साल से कोई सेल नहीं लगी है3
- श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव गौरीशंकर मंदिर में चल रहीं श्रीमद भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धांलुओं का जन सैलाब श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव गौरीशंकर मंदिर गढ़ीपड़रिया में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास श्रीमत्परमहंस हजारीया जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनते ही कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागिता की। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, कंस के अत्याचार तथा वासुदेव जी द्वारा श्रीकृष्ण को गोकुल पहुंचाने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।4
- दमोह -वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई दमोह दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी जी के द्वारा शानदार वक्तव्य दिए गए दमोह -वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई दमोह दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी जी के द्वारा शानदार वक्तव्य दिए गए1
- *उफनते नाले में मौत को बुलावा, ग्रामीणों ने बचाई 3 जिंदगियां* पन्ना जिले में जारी खोरा से अमरछी मार्ग पर सामने आया, जहां एक उफनते नाले को पार करते समय महिला समेत तीन लोग तेज बहाव में बह गए। हादसा देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए अपनी जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी के चलते तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।1