Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को लखनऊ के हजरतगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को ध्वस्त करने के बजाय उन्हें संरक्षित एवं विकसित किया जाना चाहिए। अपनी जनता पार्टी का आरोप है कि यह निर्णय शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध है। "शिक्षा बचाओ – संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ" के नारे के साथ पार्टी ने प्रदेश भर के युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में हजरतगंज में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
Jitendra
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को लखनऊ के हजरतगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को ध्वस्त करने के बजाय उन्हें संरक्षित एवं विकसित किया जाना चाहिए। अपनी जनता पार्टी का आरोप है कि यह निर्णय शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध है। "शिक्षा बचाओ – संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ" के नारे के साथ पार्टी ने प्रदेश भर के युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में हजरतगंज में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को लखनऊ के हजरतगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को ध्वस्त करने के बजाय उन्हें संरक्षित एवं विकसित किया जाना चाहिए। अपनी जनता पार्टी का आरोप है कि यह निर्णय शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध है। "शिक्षा बचाओ – संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ" के नारे के साथ पार्टी ने प्रदेश भर के युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में हजरतगंज में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।1
- गाज़ीपुर जिला मुख्यालय से मोहम्मदाबाद, बलिया और बिहार के बक्सर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-31 प्रशासनिक अनदेखी के कारण जानलेवा बन चुका है। गाज़ीपुर के आलमपट्टी के पास पिछले कई सालों से लगातार भारी जलजमाव हो रहा है, जो आए दिन हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क पर पानी इतना भरा रहता है कि गड्ढों का पता ही नहीं चलता। इस स्थिति पर तंज कसते हुए स्थानीय लोग कह रहे हैं कि "यहाँ अब गाड़ियों की जगह धान की रोपाई कर देनी चाहिए!" ताज्जुब की बात यह है कि इस VVIP रूट से रोजाना स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, जिले के आला अफसर और मंत्रियों का काफिला गुजरता है, लेकिन फिसलकर गिरते बाइक सवार बच्चों और मरीजों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।1
- जो लोग लोगों के दिलों पर राज करते हैं, वे अपनी कोई कीमत नहीं देखते। ऐसे लोग बिना किसी मोल या स्वार्थ के सीधे जनता पर और उनके दिलों पर राज करते हैं।1
- मोदी सरकार ने परीक्षा सुधार के लिए बड़ा फैसला लेते हुए एक हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया है। इस गठित टास्क फोर्स की अध्यक्षता नंदन नीलेकणी करेंगे।1
- मऊ नगर स्थित जहांगीराबाद मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित 'जिओ अर्पण पेट्रोल पंप' का घोसी सांसद राजीव राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद राजीव राय ने कहा कि विश्वसनीयता ही सफलता की कुंजी है और आज के समय में हर व्यक्ति को शुद्धता के आधार पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप नगर वासियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। समारोह के दौरान जिओ पेट्रोलियम के डायरेक्टर जमाल अर्पण ने कहा कि जहांगीराबाद में पेट्रोल पंप खुलने से शहरवासियों को आसानी से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल अंसारी, अल्ताफ अंसारी, भाजपा नेता अशोक सिंह, मनोज राय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह, डॉ एस खालिद, फिरोज अर्पण, कमाल अर्पण, कुड्डूस अंसारी, शिव प्रताप यादव, संतोष राय मामा, शीतला माता मंदिर के पुजारी दीपक महाराज और भाजपा नेता दिनेश भारती समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।1
- चंदौली जिले के अमिलाई में विवाद के दौरान प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल गिर गई, जिसे उठाकर उनके बेटे ने धमकी दे डाली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रसड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां हाईटेंशन और बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में बिजली विभाग के लाइनमैन और SDO पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रसड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।1
- मोदी जी पुरानी यादों को ताजा करने और अपनी कॉपी को प्रस्तुत करने के लिए आए हैं।1