logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ नगर स्थित जहांगीराबाद मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित 'जिओ अर्पण पेट्रोल पंप' का घोसी सांसद राजीव राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद राजीव राय ने कहा कि विश्वसनीयता ही सफलता की कुंजी है और आज के समय में हर व्यक्ति को शुद्धता के आधार पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप नगर वासियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। समारोह के दौरान जिओ पेट्रोलियम के डायरेक्टर जमाल अर्पण ने कहा कि जहांगीराबाद में पेट्रोल पंप खुलने से शहरवासियों को आसानी से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल अंसारी, अल्ताफ अंसारी, भाजपा नेता अशोक सिंह, मनोज राय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह, डॉ एस खालिद, फिरोज अर्पण, कमाल अर्पण, कुड्डूस अंसारी, शिव प्रताप यादव, संतोष राय मामा, शीतला माता मंदिर के पुजारी दीपक महाराज और भाजपा नेता दिनेश भारती समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_विनय कुमार श्रीवास्तव
विनय कुमार श्रीवास्तव
मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मऊ नगर स्थित जहांगीराबाद मुख्य मार्ग पर नवनिर्मित 'जिओ अर्पण पेट्रोल पंप' का घोसी सांसद राजीव राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद राजीव राय ने कहा कि विश्वसनीयता ही सफलता की कुंजी है और आज के समय में हर व्यक्ति को शुद्धता के आधार पर डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप नगर वासियों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। समारोह के दौरान जिओ पेट्रोलियम के डायरेक्टर जमाल अर्पण ने कहा कि जहांगीराबाद में पेट्रोल पंप खुलने से शहरवासियों को आसानी से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल अंसारी, अल्ताफ अंसारी, भाजपा नेता अशोक सिंह, मनोज राय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सचिंद्र सिंह, डॉ एस खालिद, फिरोज अर्पण, कमाल अर्पण, कुड्डूस अंसारी, शिव प्रताप यादव, संतोष राय मामा, शीतला माता मंदिर के पुजारी दीपक महाराज और भाजपा नेता दिनेश भारती समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे बना खुला नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। मार्ग पर कई स्थानों पर नाले को ढकने वाली पटिया या तो लगाई ही नहीं गई है, या फिर टूट चुकी है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए दुर्घटना का अंदेशा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति को सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही बताया है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते खुले नाले को मजबूत पटियों से ढका नहीं गया, तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द नई पटिया लगवाने और नाले को सुरक्षित करने की मांग की है।
    1
    मऊ-आजमगढ़ मार्ग पर सड़क किनारे बना खुला नाला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। मार्ग पर कई स्थानों पर नाले को ढकने वाली पटिया या तो लगाई ही नहीं गई है, या फिर टूट चुकी है। इसके चलते पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए दुर्घटना का अंदेशा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने इस स्थिति को सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही बताया है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते खुले नाले को मजबूत पटियों से ढका नहीं गया, तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द नई पटिया लगवाने और नाले को सुरक्षित करने की मांग की है।
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मोदी जी पुरानी यादों को ताजा करने और अपनी कॉपी को प्रस्तुत करने के लिए आए हैं।
    1
    मोदी जी पुरानी यादों को ताजा करने और अपनी कॉपी को प्रस्तुत करने के लिए आए हैं।
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रसड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां हाईटेंशन और बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में बिजली विभाग के लाइनमैन और SDO पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रसड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रसड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां हाईटेंशन और बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में बिजली विभाग के लाइनमैन और SDO पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रसड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को लखनऊ के हजरतगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को ध्वस्त करने के बजाय उन्हें संरक्षित एवं विकसित किया जाना चाहिए। अपनी जनता पार्टी का आरोप है कि यह निर्णय शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध है। "शिक्षा बचाओ – संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ" के नारे के साथ पार्टी ने प्रदेश भर के युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में हजरतगंज में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को लखनऊ के हजरतगंज में विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि शिक्षा संस्थानों को ध्वस्त करने के बजाय उन्हें संरक्षित एवं विकसित किया जाना चाहिए।

अपनी जनता पार्टी का आरोप है कि यह निर्णय शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध है। "शिक्षा बचाओ – संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ" के नारे के साथ पार्टी ने प्रदेश भर के युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में हजरतगंज में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाज़ीपुर जिला मुख्यालय से मोहम्मदाबाद, बलिया और बिहार के बक्सर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-31 प्रशासनिक अनदेखी के कारण जानलेवा बन चुका है। गाज़ीपुर के आलमपट्टी के पास पिछले कई सालों से लगातार भारी जलजमाव हो रहा है, जो आए दिन हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क पर पानी इतना भरा रहता है कि गड्ढों का पता ही नहीं चलता। इस स्थिति पर तंज कसते हुए स्थानीय लोग कह रहे हैं कि "यहाँ अब गाड़ियों की जगह धान की रोपाई कर देनी चाहिए!" ताज्जुब की बात यह है कि इस VVIP रूट से रोजाना स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, जिले के आला अफसर और मंत्रियों का काफिला गुजरता है, लेकिन फिसलकर गिरते बाइक सवार बच्चों और मरीजों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
    1
    गाज़ीपुर जिला मुख्यालय से मोहम्मदाबाद, बलिया और बिहार के बक्सर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-31 प्रशासनिक अनदेखी के कारण जानलेवा बन चुका है। गाज़ीपुर के आलमपट्टी के पास पिछले कई सालों से लगातार भारी जलजमाव हो रहा है, जो आए दिन हादसों को न्योता दे रहा है। सड़क पर पानी इतना भरा रहता है कि गड्ढों का पता ही नहीं चलता। इस स्थिति पर तंज कसते हुए स्थानीय लोग कह रहे हैं कि "यहाँ अब गाड़ियों की जगह धान की रोपाई कर देनी चाहिए!"

ताज्जुब की बात यह है कि इस VVIP रूट से रोजाना स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस, जिले के आला अफसर और मंत्रियों का काफिला गुजरता है, लेकिन फिसलकर गिरते बाइक सवार बच्चों और मरीजों पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बलिया जिले के सिकंदरपुर स्थित नवानगर (बंशीबाजार) के जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता और विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव के संचालन में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस दौरान विधायक रिजवी ने सिकंदरपुर के पूर्व विधायक पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनके संरक्षण में भू-माफिया हर जगह जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में सिकंदरपुर के लिए कुछ नहीं किया और अब भू-माफियाओं से मिलकर लोगों को परेशान कर रहे हैं तथा उनकी जमीनें हड़पवा रहे हैं, जिसका जवाब 2027 में जनता देगी। सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि और अन्य नेताओं ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डॉ. मदन राय, विवेक सिंह, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, शिवजी यादव, त्यागी, डॉ. विवेक सिंह, आनंद मोहन सिंह, मुन्नन जी, वीर बहादुर वर्मा, राजकुमार यादव, अखिलेश यादव, चंद्रमा यादव, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, टुनटुन राय (प्रधान), मनोहर बाबा, देवनारायण यादव, अतुलेश यादव, तारिक अजीज और पप्पू खान सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    बलिया जिले के सिकंदरपुर स्थित नवानगर (बंशीबाजार) के जनता इंटर कॉलेज प्रांगण में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता और विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव के संचालन में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों, महिलाओं और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस दौरान विधायक रिजवी ने सिकंदरपुर के पूर्व विधायक पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनके संरक्षण में भू-माफिया हर जगह जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में सिकंदरपुर के लिए कुछ नहीं किया और अब भू-माफियाओं से मिलकर लोगों को परेशान कर रहे हैं तथा उनकी जमीनें हड़पवा रहे हैं, जिसका जवाब 2027 में जनता देगी।

सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि और अन्य नेताओं ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डॉ. मदन राय, विवेक सिंह, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, शिवजी यादव, त्यागी, डॉ. विवेक सिंह, आनंद मोहन सिंह, मुन्नन जी, वीर बहादुर वर्मा, राजकुमार यादव, अखिलेश यादव, चंद्रमा यादव, बबलू सिंह, धनंजय सिंह, टुनटुन राय (प्रधान), मनोहर बाबा, देवनारायण यादव, अतुलेश यादव, तारिक अजीज और पप्पू खान सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मोहम्मदबाद विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण और विकास के लिए घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने अपना वादा निभाते हुए ₹50,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। विगत 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर उन्होंने इस पार्क के विकास के लिए वित्तीय सहायता देने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए वे स्वयं सेमरा पहुंचे। गांव पहुंचने पर अतुल राय का अशोक राय, अजय राय, मनोज डब्लू, जोगिंदर राम, राजेन्द्र राम, रामभवन राजभर और गोविंद यादव ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सांसद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सेमरा अंबेडकर पार्क विकास समिति को ₹50,000 की राशि सौंपी। इस मौके पर मौजूद सिंटू, बब्बू, भीम राम, कुशहर, अर्पित त्यागी, शुभम, विनोद राय और भज्जू ने इस सहयोग के लिए अतुल राय का धन्यवाद जताया।
    1
    मोहम्मदबाद विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित अंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण और विकास के लिए घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने अपना वादा निभाते हुए ₹50,000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। विगत 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर उन्होंने इस पार्क के विकास के लिए वित्तीय सहायता देने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए वे स्वयं सेमरा पहुंचे।

गांव पहुंचने पर अतुल राय का अशोक राय, अजय राय, मनोज डब्लू, जोगिंदर राम, राजेन्द्र राम, रामभवन राजभर और गोविंद यादव ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सांसद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सेमरा अंबेडकर पार्क विकास समिति को ₹50,000 की राशि सौंपी। इस मौके पर मौजूद सिंटू, बब्बू, भीम राम, कुशहर, अर्पित त्यागी, शुभम, विनोद राय और भज्जू ने इस सहयोग के लिए अतुल राय का धन्यवाद जताया।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बलिया के रसड़ा क्षेत्र में खड़सरा-सरायभारती PWD सड़क बेहद जर्जर स्थिति में पहुँच चुकी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से लगातार हो रही परेशानियों के विरोध में ग्रामीणों ने अब उपजिलाधिकारी (SDM) को पत्रक सौंपकर अपनी माँग दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
    1
    बलिया के रसड़ा क्षेत्र में खड़सरा-सरायभारती PWD सड़क बेहद जर्जर स्थिति में पहुँच चुकी है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सड़क की खस्ताहाल स्थिति से लगातार हो रही परेशानियों के विरोध में ग्रामीणों ने अब उपजिलाधिकारी (SDM) को पत्रक सौंपकर अपनी माँग दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अगर हम सभी लोग अपने बच्चों को ऐसी ही परवरिश देंगे तो आगे चलकर यही दिन देखना पड़ेगा। इसमें बच्चों के पालन-पोषण के तरीके और उन्हें दी जा रही परवरिश पर गहरा अफसोस और चिंता जताई गई है।
    1
    अगर हम सभी लोग अपने बच्चों को ऐसी ही परवरिश देंगे तो आगे चलकर यही दिन देखना पड़ेगा। इसमें बच्चों के पालन-पोषण के तरीके और उन्हें दी जा रही परवरिश पर गहरा अफसोस और चिंता जताई गई है।
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.