logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार की जब्त, आधी रात को दंपति और मासूम को सड़क पर छोड़ने का आरोप, मांगरोल थाने में तैनात एएसआई को किया गया लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच जारी बारां। जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें मांगरोल थाने में तैनात एक एएसआई पर आधी रात को दंपति और उनके मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़ने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 3 बजे दंपति और उनके मासूम बच्चे को सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। घटना के वायरल वीडियो में पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने संज्ञान लेते हुए मांगरोल थाने में तैनात एएसआई रमेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। नोट: पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप वायरल वीडियो के अनुसार है। अंतिम तथ्य जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

2 hrs ago
user_📡 Express News✍️
📡 Express News✍️
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
2 hrs ago
10150bd6-8784-4194-8b44-750437384090

कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार की जब्त, आधी रात को दंपति और मासूम को सड़क पर छोड़ने का आरोप, मांगरोल थाने में तैनात एएसआई को किया गया लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच जारी बारां। जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें मांगरोल थाने में तैनात एक एएसआई पर आधी रात को दंपति और उनके मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़ने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। आरोप

है कि इसके बाद रात करीब 3 बजे दंपति और उनके मासूम बच्चे को सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। घटना के वायरल वीडियो में पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने संज्ञान लेते हुए मांगरोल थाने में तैनात एएसआई रमेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। नोट: पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप वायरल वीडियो के अनुसार है। अंतिम तथ्य जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 🚨 सावधान रहें, सतर्क रहें! खानपुर नगर के झालावाड़ रोड स्थित HP पंप के सामने की कॉलोनी का सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो, जिसमें कुछ छोटे बच्चे चप्पल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तर की घटना इस प्रकार की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे बच्चों को समय रहते उचित मार्गदर्शन, पारिवारिक सहयोग और निगरानी की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें।इन दिनों नगर में मांगने वाले कुछ समूह भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसलिए अपने घर, वाहन और अन्य सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।#खानपुर #सावध
    1
    🚨 सावधान रहें, सतर्क रहें!
खानपुर नगर के झालावाड़ रोड स्थित HP पंप के सामने की कॉलोनी का सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो, जिसमें कुछ छोटे बच्चे चप्पल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तर की घटना  इस प्रकार की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे बच्चों को समय रहते उचित मार्गदर्शन, पारिवारिक सहयोग और निगरानी की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें।इन दिनों नगर में मांगने वाले कुछ समूह भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसलिए अपने घर, वाहन और अन्य सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।#खानपुर #सावध
    user_Rakesh Nagar
    Rakesh Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • High-Voltage Scare at Dakshineswar Station: 11,000-Volt Wire Falls on Local Train A major tragedy was narrowly a High-Voltage Scare at Dakshineswar Station: 11,000-Volt Wire Falls on Local Train A major tragedy was narrowly a
    1
    High-Voltage Scare at Dakshineswar Station: 11,000-Volt Wire Falls on Local Train A major tragedy was narrowly a
High-Voltage Scare at Dakshineswar Station: 11,000-Volt Wire Falls on Local Train A major tragedy was narrowly a
    user_Pradeep Kumar bairwa
    Pradeep Kumar bairwa
    Content Creator (YouTuber) कनवास, कोटा, राजस्थान•
    42 min ago
  • गुरु पूजन एवं प्रसादी के लिए उमडा श्रृद्धालुओं का सैलाब, बीलखेडा बालाजी मंदिर में दिनभर लगा रहा मैला, महामंडलेश्वर ने जताया आभार - हरनावदाशाहजी.बीलखेडा बालाजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हरनावदाशाहजी रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज के प्रवचन एवं गुरु वंदन पूजन के साथ भंडारे में प्रसादी का लाभ लिया। इस दौरान यहां दिनभर श्रृद्धालुओं का मैला लगा रहा। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अकलेरा मार्ग स्थित बीलखेडा बालाजी धाम को आकर्षक सज्जा के साथ सजाकर मंगलवार से दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत रामायण पाठ स्थापना से हुई। इस दौरान दिनभर विभिन्न आयोजनों के साथ सत्संग एवं रात्रि जागरण के साथ भजन कीर्तन का दौर चला। इस दौरान दूर दूर से श्रद्धालु यहां महामंडलेश्वर के प्रवचन सुनने पंहुचे। बुधवार सुबह रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद गुरु पूजन वंदन के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। इस दौरान गुरु पूजन करने एवं भंडारा में प्रसादी पाने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। जो सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मुख्यमंत्री ने भेजा गुरु वंदन संदेश - कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा भेजे गुरु वंदन संदेश के साथ शॉल, श्रीफल, मिठाई के साथ 2100 रुपए का लिफाफा भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा नेता महाराज सिंह सिंघवी, प्रधान नरेश मीणा, पंस. सदस्य हंसराज नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, श्याम कचनारिया,प्रेम तिवारी, हेमंत दोलिया, संजय पारेता, ललिता लोधा,शिवराज लववंशी, घनश्याम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान नरेश मीणा द्वारा बीलखेडा बालाजी मंदिर परिसर में इंटरलोकिंग कराने के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की वहीं विधायक अनुज महाराज सिंह सिंघवी ने भी अगले वित्तीय वर्ष में यहां के लिए विधायक कोष से राशी दिलाने का भरोसा दिलाया।
    1
    गुरु पूजन एवं प्रसादी के लिए उमडा श्रृद्धालुओं का सैलाब, बीलखेडा बालाजी मंदिर में दिनभर लगा रहा मैला,
महामंडलेश्वर ने जताया आभार -

हरनावदाशाहजी.बीलखेडा बालाजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हरनावदाशाहजी रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज के प्रवचन एवं गुरु वंदन पूजन के साथ भंडारे में प्रसादी का लाभ लिया। इस दौरान यहां दिनभर श्रृद्धालुओं का मैला लगा रहा। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अकलेरा मार्ग स्थित बीलखेडा बालाजी धाम को आकर्षक सज्जा के साथ सजाकर मंगलवार से दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत रामायण पाठ स्थापना से हुई। इस दौरान दिनभर विभिन्न आयोजनों के साथ सत्संग एवं रात्रि जागरण के साथ भजन कीर्तन का दौर चला। इस दौरान दूर दूर से श्रद्धालु यहां महामंडलेश्वर के प्रवचन सुनने पंहुचे। बुधवार सुबह रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद गुरु पूजन वंदन के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया। इस दौरान गुरु पूजन करने एवं भंडारा में प्रसादी पाने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। जो सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मुख्यमंत्री ने भेजा गुरु वंदन संदेश - कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा भेजे गुरु वंदन संदेश के साथ शॉल, श्रीफल, मिठाई के साथ 2100 रुपए का लिफाफा भेंट किया। इस अवसर पर भाजपा नेता महाराज सिंह सिंघवी, प्रधान नरेश मीणा, पंस. सदस्य हंसराज नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, श्याम कचनारिया,प्रेम तिवारी, हेमंत दोलिया, संजय पारेता, ललिता लोधा,शिवराज लववंशी, घनश्याम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रधान नरेश मीणा द्वारा बीलखेडा बालाजी मंदिर परिसर में इंटरलोकिंग कराने के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की वहीं विधायक अनुज महाराज सिंह सिंघवी ने भी अगले वित्तीय वर्ष में यहां के लिए विधायक कोष से राशी दिलाने का भरोसा दिलाया।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की झालावाड़। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की है। बारिश के मौसम को देखते हुए विभाग ने विशेष प्रिंटेड लिफाफे और राखी बॉक्स की व्यवस्था की है। झालावाड़ डाकघर में राखी के साथ मिठाई और काजू-बादाम भेजने के लिए विशेष प्रिंटेड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। डाक विभाग ने 10 और 15 रुपए के लिफाफे और 30 रुपए का बॉक्स उपलब्ध कराया है। ये लिफाफे प्लास्टिक कोटेड हैं, जो सिर्फ डाकघरों में ही मिलेंगे। इस राखी को देश दुनिया के अन्य देशों में भी भेजा जा सकेगा। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डाकघरों में भुगतान प्रक्रिया भी सरल हो गई है। पहले सिर्फ पत्र भेजने और मनीऑर्डर तक सीमित रहा डाक विभाग अब ऑनलाइन भुगतान समेत कई डिजिटल सेवाएं भी दे रहा है। झालावाड़ डाकघर अधीक्षक प्रदीप कुमार जैन के अनुसार सभावित 28 अगस्त को आने वाले रक्षाबंधन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं। इन पैकेज में राखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, कुमकुम और मौली भी भेजी जा सकेगी। इस व्यवस्था से बारिश के मौसम में भी राखी और मिठाई सुरक्षित भाई के घर पहुंच सकेगी। जबकि रक्षाबंधन का लिफाफा ओर बॉक्स होने के कारण डाकिया भी समय पर वियरण कर सकेंगा।
    2
    डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की
झालावाड़। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की है। बारिश के मौसम को देखते हुए विभाग ने विशेष प्रिंटेड लिफाफे और राखी बॉक्स की व्यवस्था की है। झालावाड़ डाकघर में राखी के साथ मिठाई और काजू-बादाम भेजने के लिए विशेष प्रिंटेड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। डाक विभाग ने 10 और 15 रुपए के लिफाफे और 30 रुपए का बॉक्स उपलब्ध कराया है। ये लिफाफे प्लास्टिक कोटेड हैं, जो सिर्फ डाकघरों में ही मिलेंगे। इस राखी को देश दुनिया के अन्य देशों में भी भेजा जा सकेगा। 
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डाकघरों में भुगतान प्रक्रिया भी सरल हो गई है। पहले सिर्फ पत्र भेजने और मनीऑर्डर तक सीमित रहा डाक विभाग अब ऑनलाइन भुगतान समेत कई डिजिटल सेवाएं भी दे रहा है। झालावाड़ डाकघर अधीक्षक प्रदीप कुमार जैन के अनुसार सभावित 28 अगस्त को आने वाले रक्षाबंधन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं। इन पैकेज में राखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, कुमकुम और मौली भी भेजी जा सकेगी। इस व्यवस्था से बारिश के मौसम में भी राखी और मिठाई सुरक्षित भाई के घर पहुंच सकेगी। जबकि रक्षाबंधन का लिफाफा ओर बॉक्स होने के कारण डाकिया भी समय पर वियरण कर सकेंगा।
    user_Ravindra Singh
    Ravindra Singh
    पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • झालावाड़-वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन जिले के खेल प्रेमियों मे है खुशी का माहौल और झालावाड जिले का किया नाम रौशन। झालावाड़-जिले के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण है। जिले के अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन आगामी वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है, बल्कि राजस्थान, सीआरपीएफ और पूरे देश के लिए भी गौरव का विषय है। हाल ही में 23 से 30 जुलाई 2026 तक सीआईएसएफ द्वारा हैदराबाद में आयोजित 11वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2026 में दिलीप कुमार मालव ने सीआरपीएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है। दिलीप कुमार मालव का खेल रिकॉर्ड अत्यंत शानदार रहा है। दिलीप कुमार मालव ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2022, 2024 और 2025 में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके अलावा वर्ष 2025 में अमेरिका में आयोजित World Police & Fire Games में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत और सीआरपीएफ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। उनकी उपलब्धियों ने न केवल सीआरपीएफ, बल्कि राजस्थान और झालावाड़ जिले का सम्मान भी बढ़ाया है। वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी सफलता आज हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। दिलीप कुमार मालव ने बातचीत के दौरान बताया कि कंधे की चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। उन्होंने कहा, खेल में जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चुनौतियों और चोटों से उबरकर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। मेरा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में भारत और सीआरपीएफ के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।" दिलीप कुमार मालव के चयन से झालावाड़ जिले के खेल प्रेमियों, कराटे खिलाड़ियों और युवाओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगे तथा देश, सीआरपीएफ, राजस्थान और झालावाड़ का नाम विश्व पटल पर एक बार फिर रोशन करेंगे।
    3
    झालावाड़-वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन जिले के खेल प्रेमियों मे है खुशी का माहौल और झालावाड जिले का किया नाम रौशन।
झालावाड़-जिले के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण है। जिले के अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के खिलाड़ी दिलीप कुमार मालव का चयन आगामी वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है, बल्कि राजस्थान, सीआरपीएफ और पूरे देश के लिए भी गौरव का विषय है।
हाल ही में 23 से 30 जुलाई 2026 तक सीआईएसएफ द्वारा हैदराबाद में आयोजित 11वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2026 में दिलीप कुमार मालव ने सीआरपीएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम काता स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वर्ल्ड पुलिस गेम्स ऑस्ट्रेलिया के लिए हुआ है।
दिलीप कुमार मालव का खेल रिकॉर्ड अत्यंत शानदार रहा है। दिलीप कुमार मालव ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2022, 2024 और 2025 में लगातार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके अलावा वर्ष 2025 में अमेरिका में आयोजित World Police & Fire Games में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत और सीआरपीएफ का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।
उनकी उपलब्धियों ने न केवल सीआरपीएफ, बल्कि राजस्थान और झालावाड़ जिले का सम्मान भी बढ़ाया है। वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी सफलता आज हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
दिलीप कुमार मालव ने बातचीत के दौरान बताया कि कंधे की चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक अभ्यास में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। उन्होंने कहा, खेल में जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चुनौतियों और चोटों से उबरकर निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। मेरा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया में भारत और सीआरपीएफ के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।"
दिलीप कुमार मालव के चयन से झालावाड़ जिले के खेल प्रेमियों, कराटे खिलाड़ियों और युवाओं में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगे तथा देश, सीआरपीएफ, राजस्थान और झालावाड़ का नाम विश्व पटल पर एक बार फिर रोशन करेंगे।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • महिला शक्ति ने रचा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छबड़ा महाविद्यालय में किया सघन वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन। छबड़ा:भारत विकास परिषद, महिला सहभागिता छबड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं गुरु सम्मान का अनुकरणीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय छबड़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सहभागिता प्रमुख मृदुला जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया। 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत महिला विंग ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय, छायादार एवं फल-फूलदार पौधों का सघन वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने एवं वृक्षों के बड़े होने तक पूर्ण पोषण करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में परिषद की महिला विंग द्वारा गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह का माला, तिलक एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उनके स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। साथ ही व्याख्याता रोमा जांगीड़, अशोक मीणा एवं संगीत प्रशिक्षिका सोनम रावल का भी कुमकुम तिलक, माल्यार्पण, उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मृदुला जैन एवं विधि मेहता का जन्मदिन भी मातृ शक्ति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया, उन्हें माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर दीर्घायु एवं आरोग्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मालव, जिला समन्वयक दीपक मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन, अशोक भार्गव, ज्योति भार्गव, उषा शर्मा, किरण गोलेछा, किरण गालव, सुनीति भार्गव, निरंजना जांगीड़, लाड़ गुप्ता, सीमा गुप्ता, संजू माहेश्वरी, रीना मेहता, बबीता चौरसिया, पुष्टि सोनी, शारदा सोनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, आनंद जांगीड़,कोषाध्यक्ष सुनील भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।
    3
    महिला शक्ति ने रचा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: छबड़ा महाविद्यालय में किया सघन वृक्षारोपण एवं गुरु वंदन।

छबड़ा:भारत विकास परिषद, महिला सहभागिता छबड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं गुरु सम्मान का अनुकरणीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय छबड़ा के प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सहभागिता प्रमुख मृदुला जैन के जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया। 'हरियालो राजस्थान - एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत महिला विंग ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय, छायादार एवं फल-फूलदार पौधों का सघन वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाने एवं वृक्षों के बड़े होने तक पूर्ण पोषण करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में परिषद की महिला विंग द्वारा गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह का माला, तिलक एवं उपरणा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया तथा उनके स्थानांतरण के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। साथ ही व्याख्याता रोमा जांगीड़, अशोक मीणा एवं संगीत प्रशिक्षिका सोनम रावल का भी कुमकुम तिलक, माल्यार्पण, उपरणा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मृदुला जैन एवं विधि मेहता का जन्मदिन भी मातृ शक्ति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया, उन्हें माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर दीर्घायु एवं आरोग्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मालव, जिला समन्वयक दीपक मेहता, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन, अशोक भार्गव, ज्योति भार्गव, उषा शर्मा, किरण गोलेछा, किरण गालव, सुनीति भार्गव, निरंजना जांगीड़, लाड़ गुप्ता, सीमा गुप्ता, संजू माहेश्वरी, रीना मेहता, बबीता चौरसिया, पुष्टि सोनी, शारदा सोनी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश सोनी, आनंद जांगीड़,कोषाध्यक्ष सुनील भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।अंत में प्राचार्य अरविन्द प्रताप सिंह ने भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा की।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    6 hrs ago
  • कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार की जब्त, आधी रात को दंपति और मासूम को सड़क पर छोड़ने का आरोप, मांगरोल थाने में तैनात एएसआई को किया गया लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच जारी बारां। जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें मांगरोल थाने में तैनात एक एएसआई पर आधी रात को दंपति और उनके मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़ने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 3 बजे दंपति और उनके मासूम बच्चे को सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। घटना के वायरल वीडियो में पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने संज्ञान लेते हुए मांगरोल थाने में तैनात एएसआई रमेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। नोट: पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप वायरल वीडियो के अनुसार है। अंतिम तथ्य जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
    2
    कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने कार की जब्त, आधी रात को दंपति और मासूम को सड़क पर छोड़ने का आरोप, मांगरोल थाने में तैनात एएसआई को किया गया लाइन हाजिर, वायरल वीडियो के बाद मामले की जांच जारी
बारां। जिले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक मामला सामने आया है, जिसमें मांगरोल थाने में तैनात एक एएसआई पर आधी रात को दंपति और उनके मासूम बच्चे को सड़क पर छोड़ने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। आरोप है कि इसके बाद रात करीब 3 बजे दंपति और उनके मासूम बच्चे को सुनसान सड़क पर छोड़ दिया गया। घटना के वायरल वीडियो में पीड़ित महिला ने पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने संज्ञान लेते हुए मांगरोल थाने में तैनात एएसआई रमेश चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।
नोट: पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप वायरल वीडियो के अनुसार है। अंतिम तथ्य जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.